हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Hanuman Puja 2026: काली चौदस पर क्यों की जाती है हनुमान पूजा? जानिए धार्मिक महत्व और पौराणिक कथा

Hanuman Puja 2026: आज दिवाली से एक दिन पहले काली चौदस है. काली चौदस पर मां काली की पूजा-अर्चना का विधान हैं. इसके साथ ही आज हनुमान जी की पूजा की जाती है. आइये हनुमान पूजा के महत्व के बारे में जानते हैं.

विज्ञापन
आज काली चौदस पर हनुमान जी की पूजा की परंपरा है. (Photo Credit - AI)

Kali Chaudas Hanuman Puja 2026: आज 7 नवंबर 2026 दिन शनिवार को काली चौदस है. काली चौदस पर हनुमान जी की पूजा का विधान है. आज आप बजरंगबली को प्रसन्न करने के लिए पूजा-अर्चना और उपायों को कर सकते हैं. बता दें कि, आज काली चौदस पर मां काली की पूजा की परंपरा भी है. काली चौदस पर हनुमान जी की पूजा क्यों की जाती है इसको लेकर कई मान्यातएं हैं. आइये इनके बारे में जानते हैं.

काली चौदस पर हनुमान पूजा की परंपरा

काली चौदस पर हनुमान जी की पूजा की परंपरा के पीछे कई कारण बताए जाते हैं. अलग-अलग मान्यताओं के अनुसार, काली चौदस पर हनुमान पूजा के महत्व को समझते हैं.

हनुमान जी के सूर्य निगलने की कथा – पौराणिक कथा के अनुसार, एक बार हनुमान जी ने बाल अवस्था में सूर्य को फल समझकर निगलने की कोशिश की थी. हनुमान जी ने सूर्य को मुख में रख लिया था. तभी सृष्टि की रक्षा के लिए देवराज इंद्र ने बाल हनुमान की ठोड़ी पर अपने वज्र से प्रहार किया. इसके बाद हनुमान जी मूर्छित हो गए. हनुमान जी के पिता पवन देव ने संसार में वायु का प्रवाह रोक दिया. सृष्टि को बचाने के लिए ब्रह्मा जी सभी देवताओं ने हनुमान जी को अमरता, असीम शक्तियों और अस्त्र-शस्त्रों का वरदान दिया. यह दिन काली चौदस का था.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें – Chhoti Diwali 2026: आज या कल, कब मनाई जाएगी छोटी दिवाली? पंचांग के अनुसार, जानें सही दिन

प्रभु श्रीराम का वरदान – पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान राम 14 वर्षों के वनवास के बाद अयोध्या वापस आए तब सभी ने उनका स्वागत किया. भगवान राम के अयोध्या आगमन पर अयोध्यावासियों ने प्रसन्नता में दिवाली उत्सव मनाया. तब भगवान राम ने हनुमान जी को वरदान दिया कि, दिवाली से एक दिन पहले हनुमान की पूजा की जाएगी.

विज्ञापन

नकारात्मक शक्तियों से बचाव के लिए – काली चौदस पर नकारात्मक शक्तियों का प्रभाव अधिक होता है. हनुमान जी को नकारात्मक शक्तियों का नाश करने वाला माना जाता है. हनुमान जी की पूजा करने से बुरी शक्तियों, भय, रोग और दोष से मुक्ति मिलती है. इस वजह से काली चौदस पर हनुमान जी की पूजा करना शुभ होता है. बता दें कि, अन्य मान्यताओं के अनुसार, कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष चतुर्दशी को हनुमान जन्मोत्सव के रूप में भी मनाते हैं.

ये भी पढ़ें – Kali Chaudas 2026: आज काली चौदस पर करें मां काली की पूजा, जानिए शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

विज्ञापन

काली चौदस पर करें हनुमान जी की पूजा

काली चौदस पर हनुमान जी की पूजा के लिए घर के पूजा स्थान की सफाई कर लकड़ी की चौकी लगाएं. चौकी पर लाल कपड़ा बिछाकर हनुमान जी की प्रतिमा स्थापित करें. ध्यान रहे हैं कि, आप पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुख करके पूजा करें. आप हनुमान जी के साथ ही भगवान राम या राम दरबार की प्रतिमा स्थापित करें. हनुमान जी की प्रतिमा के समक्ष चमेली के तेल या शुद्ध देसी घी का दीपक प्रज्वलित करें. हनुमान जी को लाल सिंदूर, चमेली का तेल, अक्षत और गुलाब के पुष्प अर्पित करें. बूंदी के लड्डू, गुड़-चना या देसी घी से बना चूरमा का भोग लगाएं. आप 7, 11 या 21 बार हनुमान चालीसा का पाठ करें. अंत में हनुमान जी की आरती कर पूजा संपन्न करें.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola