शत्रुओं और प्रेत बाधाओं से मुक्ति के लिए करें इन मंत्रों का जाप, हनुमान जी की होगी कृपा

Hanuman Ji : ज्योतिषियों के अनुसार, हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए कुछ मंत्रों का जाप करना होता है। बता दें कि इन मंत्रों का जाप करने से रोग-दुख, कष्ट और भूत-प्रेत आत्माओं से मुक्ति मिलती है। तो आज इस खबर में हनुमान जी के कुछ चमत्कारी मंत्रों के बारे में जानते हैं।

Hanuman Ji

Hanuman Ji : पवन पुत्र हनुमान जी को भगवान श्री राम का परम भक्त माना गया है। हनुमान जी को ऊर्जा और शक्ति का देवता भी माना गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कुछ ऐसे मंत्र हैं जिन्हें जाप करने से शत्रु और सभी तरह की बाधाओं से मुक्ति मिलती है। हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए किस तरह के मंत्रों जाप करना होता है। आइए उन मंत्रों के बारे में विस्तार से जानते हैं और उसके अर्थ भी जानेंगे।

भूत-प्रेत की बाधाओं से मुक्ति के लिए मंत्र

“ॐ दक्षिणामुखाय पच्चमुख हनुमते करालबदनाय,
नारसिंहास ॐ हां हीं हूं हौं ह: सकलभीतप्रेतदमनाय स्वाहा:”

“प्रनवउं पवनकुमार खल बन पावक ग्यानधन,
जासु हृदय आगार बसिंह राम सर चाप घर”

इस मंत्र का जाप करने से भूत-प्रेत जैसी सारी बाधाएं दूर हो जाएंगी। साथ ही हनुमान जी आप पर प्रसन्न भी रहेंगे। इस मंत्र का जाप प्रतिदिन कम से कम 108 बार जरूर करें।

सुख-समृद्धि के लिए मंत्र

“मर्कटेश महोत्साह सर्वशोक विनाशन।
शत्रून संहर मां रक्षा श्रियं दापय मे प्रभो”

इस मंत्र का जाप करने से जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। साथ ही घर में खुशहाली भी रहती है। इस मंत्र का जाप रोजना करें।

सभी प्रकार की बाधाओं से मुक्ति

“हनुमान अंगद रन गाजे।
हांके सुनकृत रजनीचर भाजे”

हनुमान जी की पूजा करते समय इस चौपाई का रोजाना जाप करें। ऐसा करने से सभी बाधाओं से मुक्ति मिलती है।

बीमारियों से मुक्ति के लिए

“नासे रोग हरे सब पीरा।
जो सुमिरै हनुमत बल बीरा”

हनुमान चालीसा के इस दोहा का पाठ करने से बड़ी से बड़ी बीमारियां दूर हो जाती हैं। साथ ही हनुमान जी कृपा भी रहती हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ