Somwar Ke Upay: सोमवार को करें इन चीजों का दान, मिलेगा मनचाहा वरदान

Somwar Ke Upay: सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में सोमवार के दिन कुछ उपाय करने के बारे में बताया गया है। जिन्हें करने के बाद जीवन खुशहाल रहता है, साथ ही मनचाहा वरदान प्राप्त होता है।

Somwar Ke Upay
विज्ञापन

Somwar Ke Upay:  सनातन धर्म में प्रत्येक दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित है। ऐसे में सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा की जाती है। साथ ही भक्त शिव मंदिर में जाकर शिवलिंग पर बेलपत्र, दूध, भांग और धतूरा अर्पित करते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सोमवार के दिन इन चीजों को अर्पित करने से भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है। साथ ही महादेव प्रसन्न होते हैं।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सोमवार के दिन व्रत रखने से भगवान शिव जल्द प्रसन्न होते हैं, साथ ही अपनी कृपा बनाए रखते हैं। बता दें कि सोमवार के दिन कुछ चीजों का दान करना भी बहुत शुभ होता है। सोमवार के दिन जो लोग दान करते हैं उनके घर में सुख-शांति और समृद्धि आती है। साथ ही भगवान शिव उन्हें मनचाहा वरदान भी देते हैं। तो आज इस खबर में जानेंगे कि मनोकामना पूर्ति के लिए किन चीजों का दान करना चाहिए।

विज्ञापन

सोमवार के उपाय

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सोमवार के दिन भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए सच्चे मन से आराधना करें। साथ ही सोमवार के दिन शिवलिंग पर चंदन, अक्षत, दूध, गंगाजल, बेलपत्र, आंकड़े का फूल और धतूरा अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से भगवान भोलेनाथ जल्द प्रसन्न होते हैं।

इन चीजों का करें दान

ज्योतिषियों के अनुसार, सोमवार के दिन कुछ चीजों का दान करने का विशेष फल मिलता है। जैसे शाम को काले तिल और कच्चे चावल को मिलाकर दान करने से आर्थिक तंगी दूर हो जाती है। साथ ही पितृ दोष से मुक्ति मिलती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सोमवार के दिन चावल, गेहूं, घी, केला, नमक, नारियल, आंवला, बेल, पपीता जैसी चीजों का दान करने से भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त होता है। साथ ही घर में कभी भी आर्थिक तंगी की स्थिति नहीं होती है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले किसी विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ