Hanuman Jayanti 2025: हनुमान जी का पूजन तुरंत फल प्रदान करने वाला माना जाता है। भगवान हनुमान जी को प्रसन्न करने लिए हनुमान जयंती का दिन सबसे अच्छा माना जाता है। 12 अप्रैल 2025 को चैत्र माह की पूर्णिमा है। शास्त्रों के अनुसार इसी दिन भगवान हनुमान का जन्म हुआ था। इस कारण 12 अप्रैल को भगवान हनुमान का पूजन बेहद शुभ फल देने वाला है।
आज 12 अप्रैल की रात अगर आप शास्त्रों के अनुसार कुछ उपायों को कर लेते हैं तो आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती है। दरअसल हनुमान जयंती शनिवार के दिन है। इस कारण यह दिन और भी खास है। आइए जानते हैं सभी समस्याओं से मुक्ति और जीवन में सुख व समृद्धि के लिए हनुमान जयंती की रात कौन से उपाय करने चाहिए।
पीपल के पेड़ के नीचे करें ये काम
हनुमान जयंती की रात को पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाकर ‘ॐ हं हनुमते नमः’ मंत्र का 108 बार जाप करें। ऐसा करने से शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या या महादशा का प्रभाव परेशान नहीं करता है।
11 या 21 बार हनुमान चालीसा
हनुमान जयंती की रात हनुमान जी के सामने देसी घी का दीपक जलाकर 11 या 21 बार हनुमान चालीसा का पाठ करें। इससे आपके जीवन के कष्ट अपने आप ही दूर होने लगेंगे।
अर्पित करें चोला
हनुमान जयंती पर प्रभु के मंदिर में जाकर उनको सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित करें। इसको करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
नारियल से उतारें नजर
हनुमान जयंती के दिन हनुमान जी की मूर्ति के सामने बैठकर अपने सिर से सात बार नारियल को उतार लें। इसके बाद इसे किसी बहती नदी में प्रवाहित कर दें या किसी पेड़ की जड़ के पास रख दें। ऐसा करने से नजरदोष दूर होता है। इसके साथ ही नकारात्मक ऊर्जाएं भी आसपास नहीं रहती हैं।
11 लड्डू करें अर्पित
हनुमान जयंती के दिन 11 बूंदी के लड्डू प्रभु को अर्पित करें और उनसे अपनी मनोकामना कहें। ऐसा करने से आपकी इच्छा जल्दी पूरी होती है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें- हनुमान जयंती पर प्रभु को अर्पित करें ये 5 सामान, पवनपुत्र बनाएंगे आपके सभी काम!
संबंधित खबरें
वास्तु टिप्स: इन 5 चीजों को जमीन पर न रखें, घर से चली जाती है सुख-समृद्धि
2 hrs agoकब है नरक चतुर्दशी? जानिए छोटी दिवाली की तारीख और यम का दीपक जलाने का महत्व
4 hrs agoचाणक्य नीते में बताए गए हैं अच्छे बेटे के गुण, रोशन करते हैं परिवार का नाम
8 hrs agoआज है पापांकुशा एकादशी, पापों से मुक्ति के लिए करें विष्णु भगवान की पूजा
11 hrs agoफूलों के उपाय से बनेंगे बिगड़े काम, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day ago25 अक्टूबर को है कोजागरी लक्ष्मी पूजा, मिलेगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद
1 day agoआज या कल, कब है पापांकुशा एकदाशी? जानिए व्रत का सही दिन
1 day agoशाम के समय ही क्यों किया जाता है रावण दहन? जानिए इस परंपरा का कारण
2 days agoरावण की सेना में थे कई मायावी योद्धा, मनुष्य ही नहीं, देवता तक खाते थे भय
2 days agoदशहरा पर 'राम नाम' के जाप से होगा बेड़ा पार, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines