Hanuman Jayanti 2024: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पवन पुत्र हनुमान जी का जन्म चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को हुआ था। इसलिए प्रत्येक साल चैत्र पूर्णिमा की तिथि के दिन हनुमान जयंती के रूप में मनाई जाती है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, हनुमान जी को भगवान शिव का अवतार भी कहा गया है। मान्यता है कि भगवान शिव त्रेता युग में भगवान श्री राम की मदद करने के लिए प्रकट हुए थे। ऐसे ऐसे में आज इस खबर में जानेंगे कि चैत्र माह में हनुमान जयंती कब है और शुभ मुहूर्त व महत्व क्या है।
चैत्र माह में कब है हनुमान जयंती
हिंदू पंचांग के अनुसार, साल 2024 में हनुमान जयंती चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि मनाई जाएगी। बता दें कि चैत्र पूर्णिमा की शुरुआत 23 अप्रैल दिन मंगलवार को सुबह 3 बजकर 25 मिनट पर होगी और समाप्ति 24 अप्रैल दिन बुधवार को सुबह 5 बजकर 18 मिनट होगी। बता दें कि हिंदू धर्म में उदया तिथि का मान्यता होता है। उदया तिथि के अनुसार, हनुमान जयंती 23 अप्रैल 2024 दिन मंगलवार को है।
हनुमान जयंती की शुभ तिथि
पंचांग के अनुसार, हनुमान जयंती के दिन ब्रह्म मुहूर्त सुबह के 4 बजकर 20 मिनट से लेकर 5 बजकर 4 मिनट तक है। साथ ही अभिजीत मुहूर्त की बात करें तो मंगलवार को 11 बजकर 53 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 46 मिनट तक रहेगा। उसके बाद हनुमान जी की पूजा करने के लिए शुभ मुहूर्त सुबह के 9 बजकर 3 मिनट से लेकर सुबह के 10 बजकर 41 मिनट तक है।
हनुमान जयंती का महत्व
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, हनुमान जयंती के दिन सच्चे मन और विधि-विधान से हनुमान जी की पूजा करनी चाहिए। मान्यता है कि जो लोग सच्चे मन से पूजा करते हैं उनकी सारी मनोकामना पूर्ण हो जाती है। साथ ही उन्हें हनुमान जी की कृपा भी प्राप्त होती है।
यह भी पढ़ें- कब है पापमोचनी एकादशी, जानें शुभ तिथि, मुहूर्त और महत्व
यह भी पढ़ें- नवरात्रि के कुछ घंटे पहले लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण
यह भी पढ़ें- कब से शुरू हो रहे हैं चैत्र नवरात्रि, जानें शुभ तिथि और घटस्थापना मुहूर्त
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
नवरात्रि शुरू होने से पहले करें घर की सफाई, आज ही हटा दें ये 5 चीजें
1 hr agoपितृ पक्ष अमावस्या पर शुभ संयोग, पितरों को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय
5 hrs agoकैसा होता है आंख का फड़कना? महिला और पुरुष के लिए अलग है मतलब, जानिए
20 hrs agoसदी का सबसे बड़ा सूर्य ग्रहण! दिन में छाएगा अंधेरा, क्या भारत में दिखेगा?
23 hrs agoकब है धनतेरस? इस दिन खरीदारी करना क्यों माना जाता है शुभ
1 day agoआज महादेव की पूजा का महासंयोग, एकसाथ है गुरु प्रदोष व्रत और मासिक शिवरात्रि
1 day agoकैसा होता है सपने में पूर्वजों को देखना? जानिए क्या मिलते हैं संकेत
2 days agoइस मंदिर में खुद का पिंडदान करते है लोग, जानिए क्या है मान्यता?
2 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए करें ये खास उपाय, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
2 days agoशुरू होने वाली है शारदीय नवरात्रि? कर लें कलश स्थापना की तैयारी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines