Shani Dosh: व्यक्ति की इन 5 आदतों से शनि होते हैं गुस्सा, जीवनभर नहीं होती तरक्की!

Shani Dosh Ke Lakshan: प्रत्येक व्यक्ति की कोई न कोई आदत होती है, जिससे उसे फायदा या नुकसान होता है। आज हम आपको ऐसी 5 आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके कारण व्यक्ति से न्याय के देवता शनि सदा नाराज रहते हैं।

Shani Dosh Ke Lakshan

कहीं आपसे तो नाराज नहीं हैं शनि?

विज्ञापन

Shani Dosh Ke Lakshan: ज्योतिष शास्त्र में 9 ग्रहों का वर्णन किया गया है। प्रत्येक ग्रह जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर प्रभाव डालते हैं, जिसके कारण व्यक्ति को लाभ और हानि दोनों का सामना करना पड़ता है। नवग्रहों में से एक शनि ग्रह यानी शनि देव भी हैं, जिन्हें सबसे क्रूर ग्रह माना जाता है। शनि न्याय के देवता हैं, जो व्यक्ति को उसके कर्मों के हिसाब से फल देते हैं।

धार्मिक मान्यता के अनुसार, शनि को दुख का कारक ग्रह माना जाता है। जिन लोगों से शनि देव नाराज होते हैं, उन्हें जीवन में विभिन्न परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उनके जीवन में कभी खुशियों का वास नहीं होता है। आर्थिक, शारीरिक और मानसिक तीनों तरह की समस्याओं का सामना उन्हें करना पड़ता है। कहा जाता है कि व्यक्ति की कुछ ऐसी आदतें हैं, जिन्हें शनि देव नापसंद करते हैं। जिन लोगों में ये आदतें होती हैं, उनसे शनि देव सदा नाराज रहते हैं। चलिए जानते हैं उन्हीं 5 आदतों के बारे में।

Advertisment

शॉर्टकट लेना

ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि शनि देव ईमानदारी, अनुशासन और मेहनत का प्रतिनिधित्व करते हैं। जो लोग सच्चे मन से मेहनत करते हैं, उनके ऊपर सदा शनि अपनी कृपा बनाकर रखते हैं। वहीं जो लोग काम से जी चुराते हैं और शॉर्टकट लेना पसंद करते हैं, उन्हें शनि के क्रोध का सामना करना पड़ता है।

हानिकारक चीजों का सेवन

माना जाता है कि जो लोग शराब, तंबाकू, गुटखा और पान मसाला आदि हानिकारक चीजों का सेवन करते हैं, उन्हें शनि के क्रोध का सामना करना पड़ता है।

विज्ञापन

घमंड करना

शनि देव उन लोगों से सदा नाराज रहते हैं, जो घमंडी होते हैं, जो लोग बात-बात पर दूसरों को नीचा दिखाते हैं, दूसरों का सम्मान नहीं करते हैं, गुस्सा और लड़ाई-झगड़ा करते हैं। वहीं जो लोग विनम्र होते हैं, दूसरों से अच्छे से बात करते हैं और अपने से बड़ों का सम्मान करते हैं, उनके ऊपर सदा शनि देव अपनी कृपा बनाए रखते हैं।

झूठ बोलना

शनि को न्याय और कर्मफल का दाता माना जाता है। जो लोग सदा सच बोलते हैं और कभी कोई ऐसा काम नहीं करते, जिसके कारण दूसरों की भावना आहत हो, उनसे शनि प्रसन्न रहते हैं। इसके विपरीत जो लोग झूठ बोलते हैं, उन्हें जीवनभर शनि के क्रोध का सामना करना पड़ता है।

विज्ञापन

हिंसा करना

माना जाता है कि जो लोग हिंसा करते हैं। पशु-पक्षियों और जानवरों का मारते हैं, उन्हें शनि दोष लगता है। शनि के क्रोध के कारण उन्हें जीवन में कभी भी सफलता नहीं मिलती है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ