Guruwar Niyam: धार्मिक मान्यता के अनुसार, सप्ताह के सातों दिन किसी न किसी भगवान को समर्पित हैं। उस दिन देवी-देवताओं की आराधना करने से व्यक्ति को विशेष लाभ मिलता है। गुरुवार का दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु को समर्पित है। इस दिन व्रत रखने और विष्णु जी की उपासना करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इसके अलावा घर-परिवार में भी सदा खुशियों का वास रहता है। इसी के साथ गुरुवार के दिन कुछ विशेष चीजों को खाने की भी मनाही होती है।
मान्यता है कि गुरुवार के दिन केला नहीं खाना चाहिए। नहीं तो इससे व्यक्ति को पाप लगता है और आर्थिक स्थिति भी कमजोर होने लगती है। लेकिन क्या आपको ये पता है कि गुरुवार के दिन क्यों केला नहीं खाया जाता है? अगर नहीं, तो चलिए जानते हैं विष्णु जी को समर्पित गुरुवार के दिन केले खाने के नुकसान के बारे में।
गुरुवार को केला क्यों नहीं खाना चाहिए?
पौराणिक कथाओं में बताया गया है कि केले के पेड़ में जगत के पालनहार विष्णु जी का वास होता है और गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। इसलिए खासतौर पर गुरुवार के दिन केले का सेवन नहीं करना चाहिए। इसके अलावा केले के पत्ते और पेड़ से केले को तोड़ने की भी मनाही होती है।
ये भी पढ़ें- सपने में मौत, शव-अर्थी और प्रेत-आत्मा दिखना शुभ या अशुभ? जानें क्या कहता है स्वप्न शास्त्र
व्रत के दिन केला खाने से लगता है पाप!
जो लोग गुरुवार का व्रत रखते हैं, उन्हें भूलकर भी इस दिन केले का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे व्रत खंडित हो जाता है और भगवान विष्णु की पूजा का भी पूर्ण फल नहीं मिलता है। गुरुवार को केले का सेवन करने से धन की देवी मां लक्ष्मी भी नाराज हो जाती हैं, जिसके कारण आपको पैसों की कमी का सामना करना पड़ सकता है।
गुरुवार के व्रत से जुड़े नियम
- गुरुवार के दिन केले के अलावा चावल का भी सेवन नहीं करना चाहिए। इस दिन चावल खान से धन हानि होने की संभावना बढ़ जाती है।
- जो लोग गुरुवार के दिन खिचड़ी का सेवन करते हैं, उनसे धन की देवी मां लक्ष्मी रुष्ट हो जाती हैं। ऐसे में व्यक्ति की आर्थिक स्थिति दिन-प्रतिदिन खराब होने लगती है।
- गुरुवार को नाखून काटने से कुंडली में गुरु ग्रह की स्थिति कमजोर होती है, जिससे व्यक्ति की आर्थिक प्रगति नहीं होती है।
- इस दिन मूंग दाल का सेवन करने से कुंडली में गुरु बृहस्पति की स्थिति कमजोर होने लगती है, जिसकी वजह से व्यक्ति के जीवन में बार-बार परेशानियां आने लगती हैं।
- गुरुवार के दिन न तो बाल धोने चाहिए और न ही बाल कटवाने चाहिए। इससे आपको देवी-देवताओं के क्रोध का सामना करना पड़ सकता है।
ये भी पढ़ें- 16 अगस्त को जाग जाएगा 4 राशियों का भाग्य, बुलंदियों पर होगा किस्मत का सितारा!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक और ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज काली चौदस पर करें हनुमान जी की पूजा, जरूर करें आरती और चालीसा
9 hrs agoकाली चौदस पर क्यों की जाती है हनुमान पूजा? पढ़ें पौराणिक कथा
10 hrs agoआज या कल, कब मनाई जाएगी छोटी दिवाली? पंचांग के अनुसार, जानें सही दिन
11 hrs agoआज काली चौदस पर करें मां काली की आरती और चालीसा, यहां पढ़ें लिरिक्स
12 hrs agoआज काली चौदस पर करें मां काली की पूजा, जानिए शुभ मुहूर्त और पूजन विधि
13 hrs agoदिवाली पर इस दिव्य पाठ के साथ करें उपाय, प्रसन्न होंगी मां लक्ष्मी
1 day agoआज शाम किस समय जलाएं यम का दीपक? जानिए यम दीपम का महत्व
1 day agoधनतेरस पर आर्थिक लाभ के लिए करें ये उपाय, पंडित सुरेश पांडेय से जानें
1 day agoआज धनतेरस पर करें कुबेर देव की आरती और चालीसा का पाठ, पढ़ें लिरिक्स
1 day agoधनतेरस पर छोटा-सा उपाय भर देगा आपकी तिजोरी, यहां जानिए
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines