Guru Nanak Jayanti 2025: गुरु नानक देव जी का जन्म कार्तिक पूर्णिमा के दिन सन 1469 में हुआ था. उनका जन्मस्थान तलवंडी नामक गांव था, जो अब पाकिस्तान में ननकाना साहिब कहलाता है. गुरु नानक देव जी सिख धर्म के पहले गुरु थे. उन्होंने अपने जीवन और व्यवहार से लोगों को सच्चाई, मेहनत, समानता और सेवा का रास्ता दिखाया. वे कहते थे कि भगवान एक है और सभी मनुष्य उसके बच्चे हैं. इसलिए सबके साथ प्रेम और न्याय से व्यवहार करना चाहिए. उनके जीवन की कई घटनाएं हमें सही जीवन जीने की शिक्षा देती हैं. ऐसी ही एक कहानी है, भाई लालो और मलिक भागो की, जो ईमानदारी और बेईमानी का अंतर समझाती है. आइए आज उनके जन्मदिन के शुभ अवसर पर जानते हैं, यह अद्भुत कहानी विस्तार से.
एक बार गुरु नानक देव जी अपने साथी भाई मर्दाना के साथ यात्रा करते हुए सैयदपुर नामक नगर पहुंचे. वहाँ एक गरीब बढ़ई भाई लालो रहते थे. वे बहुत मेहनती, ईमानदार और सरल स्वभाव के व्यक्ति थे. दिनभर मेहनत करके लकड़ी का काम करते और उसी से अपनी रोज़ी कमाते. उनका खाना बहुत सादा था, पर उसमें सच्चाई और प्रेम था. गुरु नानक देव जी उनके घर ठहरे और बड़े प्रेम से उनका सादा भोजन खाया.’
जब नानक जी ने ठुकराया भोज का निमंत्रण
उसी नगर में एक अमीर ज़मींदार मलिक भागो रहता था. उसके पास बहुत धन था, पर वह बेईमान था. वह गरीबों का हक मारता और लोगों से ज़बरदस्ती कर वसूलता था. एक दिन उसने अपने पिता के श्राद्ध पर एक बड़ा भोज रखा. नगर के सभी अमीर लोग और साधु-संतों को बुलाया गया. जब उसे पता चला कि गुरु नानक शहर में हैं, तो उसने उन्हें भी बुलाया.
गुरु नानक ने पहले उसका निमंत्रण ठुकरा दिया और कहा कि वे पहले ही भाई लालो का भोजन स्वीकार कर चुके हैं. लेकिन जब मलिक भागो ने बहुत आग्रह किया, तो गुरु नानक भाई लालो के साथ उसके घर गए. वहां तरह-तरह के स्वादिष्ट पकवान परोसे गए. सब लोग सोच रहे थे कि गुरु नानक अमीर के बनाए व्यंजनों की तारीफ करेंगे.
रोटी से दूध, पकवानों से खून
लेकिन गुरु नानक ने सबके सामने एक आश्चर्यजनक काम किया. उन्होंने एक हाथ में भाई लालो की सादी रोटी ली और दूसरे हाथ में मलिक भागो के पकवान. फिर दोनों को एक साथ निचोड़ा. सबकी आँखें खुली रह गईं, भाई लालो की रोटी से दूध निकला और मलिक भागो के पकवानों से खून टपका.
गुरु नानक ने समझाया, ‘यह दूध ईमानदारी की कमाई का प्रतीक है. भाई लालो ने मेहनत और प्रेम से रोटी बनाई है, इसलिए उसमें बरकत है. लेकिन तुम्हारे पकवानों से खून इसलिए निकला क्योंकि तुम्हारा धन गरीबों के खून-पसीने से कमाया गया है. बेईमानी से कमाया धन कभी सुख नहीं देता.’ यह सुनकर मलिक भागो को अपनी गलती का एहसास हुआ. उसने गुरु नानक से माफी मांगी और ईमानदारी से जीवन जीने का वचन लिया.
निस्संदेह, इस कहानी से हमें यह सीखने को मिलता है कि ईमानदारी से कमाई गई सादा रोटी भी अमृत के समान होती है, जबकि बेईमानी से कमाया हुआ धन पाप के समान होता है. गुरु नानक देव जी ने सिखाया कि सच्चा धर्म पूजा-पाठ में नहीं, बल्कि मेहनत, सच्चाई और दूसरों की सेवा में है.
ये भी पढ़ें: Guru Nanak Quotes: गुरु नानक जी की 10 अनमोल सीख, जो देती है जीवन को नई दिशा सही; दिखाती है सही राह
संबंधित खबरें
आज जरूर करें गणेश जी और नवग्रहों की स्थापना, यहां जानिए
2 hrs agoरसोई में मौजूद मसालों से जुड़े ज्योतिषीय उपाय, बन सकेंगे आपके काम
3 hrs agoसुख-समृद्धि के लिए धारण करें पीला पुखराज, दूर होगी पैसों की तंगी
4 hrs agoआज शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, जानें जरूरी नियम, वरना अधूरी रह जाएगी पूजा
5 hrs agoशारदीय नवरात्रि में रोजाना करें मां दुर्गा की आरती, यहां पढ़ें लिरिक्स
7 hrs agoशारदीय नवरात्रि प्रतिपदा तिथि आज, जानिए कलश स्थापना मुहूर्त और पूजा विधि
9 hrs agoकौन हैं अजिंक्य शिंदे? जिन्हें अभिजीत दीपके ने सौंपी CJP आंदोलन की कमान
1 day agoशारदीय नवरात्रि पर किस समय करें कलश स्थापना? जानिए मुहूर्त और विधि
1 day agoकल से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ, जानिए सभी तिथियां और घटस्थापना मुहूर्त
1 day agoआज अमावस्या पर करें पितृ स्त्रोत का पाठ, तीन पीढ़ियों के पूर्वज होंगे तृप्त
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines