Guru Nanak Quotes: गुरु नानक जी की 10 अनमोल सीख, जो देती है जीवन को नई दिशा सही; दिखाती है सही राह

Guru Nanak Quotes: प्रथम सिख गुरु श्री नानक देव जी ने अपनी शिक्षाओं में संसार को सत्य, करुणा और एकता का मार्ग दिखाया है. आइए उनकी जयंती के मौके पर जानते हैं, उनके वे अनमोल वचन जो जीवन को नई दिशा और सही राह देते हैं.

guru-nanak-quotes

साल 2025 में गुरु नानक देव जी की 556वीं जयंती मनाई जा रही है.

Guru Nanak Quotes: सिख धर्म के संस्थापक श्री गुरु नानक देव जी का जन्म कार्तिक मास की पूर्णिमा के दिन हुआ था. उनकी जयंती के पावन अवसर पर हम उस दिव्य प्रकाश को नमन करते हैं, जिसने संसार को सत्य, करुणा और एकता का मार्ग दिखाया. सिख धर्म के प्रथम गुरु, गुरु नानक देव जी ने अपने अनमोल उपदेशों से मानवता को नई दिशा दी है. उन्होंने सिखाया है कि ईश्वर एक है, सच्ची भक्ति कर्म, दया और विनम्रता में है.

विज्ञापन

गुरु नानक देव जी के वचनों में जीवन को संवारने की शक्ति है, जो हमें अहंकार, लालच और द्वेष से दूर रखकर प्रेम, सेवा और समानता की ओर ले जाते हैं. आइए, जानें गुरु नानक जी की वे अनमोल सीख जो जीवन को सही राह दिखाती हैं. ये अनमोल विचार गुरु ग्रंथ साहिब की शिक्षाओं से लिए गए हैं, और ये आज भी उतने ही प्रासंगिक और जीवन के लिए उपयोगी हैं.

विज्ञापन

गुरु नानक जी के अनमोल विचार

1. कोई भी व्यक्ति दुनिया में भ्रम में न रहे, इसलिए गुरु जरूरी हैं, क्योंकि गुरु के बिना कोई भी इस भवसागर यानी मुश्किलों से भरी दुनिया को पार नहीं कर सकता है. -गुरु नानक

2. यदि लोग भगवान का दिया हुआ धन सिर्फ अपने लिए रखते हैं, तो वह धन के मुर्दे के जैसा है, लेकिन जब वे उसी धन को दूसरों के साथ बांटते हैं, तो वह धन पवित्र और पुण्यकारी बन जाता है. -गुरु नानक

विज्ञापन

3. नाम जपने से आत्मा को शांति मिलती है, यह संसार के दुखों से मुक्त करता है. सब कुछ गुरु के आशीर्वाद से होता है, भगवान के नाम में सच्ची शक्ति है. -गुरु नानक

विज्ञापन

4. जो हमारे निंदक हैं, वही असल में हमारे सच्चे मित्र होते हैं, क्योंकि वे हमें हमारी गलतियों से वाकिफ कराते हैं. -गुरु नानक

    5. हर इंसान को हमेशा अच्छे और विनम्र सेवाभाव से जीवन गुजारना चाहिए, क्योंकि अहंकार मनुष्य का सबसे बड़ा दुश्मन है. -गुरु नानक

    विज्ञापन

    6. मानवता सबसे बड़ा धर्म है, क्योंकि सच्चे इंसान वही हैं जो दूसरों के दुखों को समझें और कम करें. -गुरु नानक

    7. जीवन में संतुष्टि पाने के लिए हमें न तो दूसरों से ईर्ष्या करनी चाहिए और न ही लालच पालना चाहिए. -गुरु नानक

    विज्ञापन

      8. हर मनुष्य को सबसे पहले खुद की बुराइयों और गलत आदतों पर विजय पाने की कोशिश करनी चाहिए. -गुरु नानक

      9. ईश्वर केवल एक है. उसका नाम ही सत्य है. वह सृजन करने वाला, अमर, निडर और सबका मित्र है. उसका कोई जन्म नहीं हुआ, वह खुद प्रकाश रूप है. उसे केवल सच्चे गुरु की कृपा से पाया जा सकता है. -गुरु नानक

      विज्ञापन

      10. जैसे खेत में सही समय पर जो बीज बोया जाता है, वैसा ही पौधा उगता है, वैसे ही जीवन में भी होता है. अगर हम अच्छा बोएंगे, तो अच्छा ही फल मिलेगा. याद रखो, जैसा करोगे, वैसा ही पाओगे. -गुरु नानक

      विज्ञापन

      डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

      न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

      First published on:

      और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

      लेख समाप्त

      लेखक के बारे में

      Shyamnandan

      Shyamnandan

      श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
      ... और पढ़ें
      विज्ञापन
      होम पेज पर वापस जाएँ