Guru Gaur Gopal Das Tips:इस्कॉन फाउंडेशन से जुड़े गुरु गौर गोपाल दास आज एक सेलेब्रिटी मोटिवेशनल स्पीकर हैं। इनके हजारों वीडियो इंस्टाग्राम, फेसबुक और यूट्यूब पर हैं, जिनमें जीवन की कठिन से कठिन बातों को जिस सरलता, सहजता और आसान तर्कों के सुलझा देते हैं, वह लोगों का हृदय जीत लेता है। साथ ही वे चीजों को बड़े फनी (funny) अंदाज में लेते हैं, इससे लोगों का जुड़ाव उनसे और ज्यादा गहरा हो जाता है।
ये आप भी जानते हैं कि दिन की अच्छी शुरुआत से पूरा दिन सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहता है। सुबह जल्दी उठने के न केवल स्वास्थ्य और मानसिक लाभ होते हैं, बल्कि इसके आध्यात्मिक और धार्मिक भी गहरे मायने हैं। आइए गुरु गौर गोपाल दास के सुझावों के माध्यम से जानें कि सुबह उठते ही कौन-कौन से शुभ कार्य करने चाहिए, जो हमारे जीवन में सकारात्मकता लाते हैं और तरक्की की गति को बढ़ावा देते हैं।
ये भी पढ़ें: Money Signs in Hand: जिनकी हथेली पर होते हैं ये 2 निशान, वे जरूर बनते हैं धनवान; लगा देते हैं धन का ढेर
भगवान को दिल से धन्यवाद दें
सुबह आंख खुलते ही सबसे पहले ईश्वर का धन्यवाद करें। आप सिर्फ इतना भी कह सकते है- ‘धन्यवाद प्रभु! एक और दिन देने के लिए’। जीवन, स्वास्थ्य, परिवार और अपने होने के लिए आभार प्रकट करें। यह भावना सकारात्मकता की ऊर्जा से आपका मन भर देती है। जब आप कृतज्ञ होते हैं, तो आप भीतर से शांत रहते हैं और छोटी-छोटी चीजों की कद्र करना सीखते हैं।
सकारात्मक सोच से करें दिन की शुरुआत
गौर गोपाल दास कहते हैं कि जैसे विचार होंगे, वैसा ही व्यवहार होगा। सुबह-सुबह जब मन खाली और ताजगी से भरा होता है, उस वक्त सकारात्मक सोच का बीज बोना सबसे असरदार होता है। इसलिए हर सुबह खुद से कहें- ‘आज कुछ अच्छा होगा’, ‘मैं अपने लक्ष्य की ओर बढ़ रहा हूं’। इससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और सोच में सकारात्मकता आएगी।
हर दिन खुद को बेहतर बनाने का संकल्प लें
हम सब में अच्छाइयां यानी खूबियां और कमियां होती हैं। लेकिन जो व्यक्ति रोज सुबह यह ठानता है कि आज मैं अपने अंदर की किसी एक बुराई को सुधारूंगा, वही असली तरक्की करता है। इसलिए हर सुबह का संकल्प लें- ‘आज मैं गुस्से पर नियंत्रण रखूंगा’ या ‘आज मैं समय की कद्र करूंगा’, ये छोटे संकल्प आपकी आदतों में बड़े बदलाव ला सकते हैं।
खुद पर भरोसा बनाए रखें
गुरु गौर गोपाल दास के अनुसार, विश्वास सबसे बड़ी ताकत है। सुबह उठते ही अपने आप पर विश्वास करें कि आप योग्य हैं, सक्षम हैं और अपने जीवन को बेहतर बना सकते हैं। इस महत्वपूर्ण बात याद रखें कि यदि जीवन में धन कम भी हो रहा हो, तो लालच से बचें और धैर्य से काम लें। भगवान का दिया हर चीज वक्त पर मिलती है।
प्रेरक ग्रंथ या पुस्तक का पाठ करें
गुरु गौर गोपाल दास का सुझाव है कि सुबह का समय अध्यात्म और मनन के लिए सबसे अच्छा होता है। वे सलाह देते हैं कि हर दिन श्रीमद्भगवद गीता, वेद या किसी सकारात्मक पुस्तक का पाठ करें। इससे मन शांत होता है और विचारों में स्पष्टता आती है। आप चाहें तो श्रीमद्भगवद गीता, प्रेरणादायक जीवन कहानियां, मनोविज्ञान या आत्म-विकास पर आधारित पुस्तकें पढ़ सकते हैं।
ये भी पढ़ें: स्त्रियों के पैरों के अंगूठे पर बाल सौंदर्य दोष है या सौभाग्य का संकेत? जानें क्या कहता है सामुद्रिक शास्त्र
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज प्रदोष काल में करें महादेव की पूजा, मिलेगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद
1 hr agoवास्तु टिप्स: इन 5 चीजों को जमीन पर न रखें, घर से चली जाती है सुख-समृद्धि
15 hrs agoकब है नरक चतुर्दशी? जानिए छोटी दिवाली की तारीख और यम का दीपक जलाने का महत्व
17 hrs agoचाणक्य नीते में बताए गए हैं अच्छे बेटे के गुण, रोशन करते हैं परिवार का नाम
21 hrs agoआज है पापांकुशा एकादशी, पापों से मुक्ति के लिए करें विष्णु भगवान की पूजा
1 day agoफूलों के उपाय से बनेंगे बिगड़े काम, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day ago25 अक्टूबर को है कोजागरी लक्ष्मी पूजा, मिलेगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद
1 day agoआज या कल, कब है पापांकुशा एकदाशी? जानिए व्रत का सही दिन
1 day agoशाम के समय ही क्यों किया जाता है रावण दहन? जानिए इस परंपरा का कारण
2 days agoरावण की सेना में थे कई मायावी योद्धा, मनुष्य ही नहीं, देवता तक खाते थे भय
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines