---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Money Signs in Hand: जिनकी हथेली पर होते हैं ये 2 निशान, वे जरूर बनते हैं धनवान; लगा देते हैं धन का ढेर

Money Signs in Hand: पामिस्ट्री के अनुसार कुछ खास रेखाएं और निशान हथेली में ऐसे होते हैं, जो भाग्यशाली लोगों की पहचान बताते हैं। यहां ऐसे ही दो खास निशान की चर्चा की गई है। ये दोनों संकेत बताते हैं कि व्यक्ति भविष्य में अमीर और सफल बन सकता है। आइए जानते हैं, हथेली पर ये निशान कहां होते हैं और किस प्रकार धन की आमद बढ़ाते हैं?

---खबर नीचे जारी है---

Money Signs in Hand: हर इंसान की चाहत होती है कि वह जीवन में सफलता, सम्मान और भरपूर धन कमाए। इसके लिए कड़ी मेहनत और लगन जरूरी है, लेकिन पामिस्ट्री यानी हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, भाग्य का भी इसमें बड़ा हाथ होता है। इस शास्त्र के अनुसार, व्यक्ति की हथेली में कुछ खास रेखाएं और निशान ऐसे होते हैं, जो संकेत देते हैं कि वह आगे चलकर बहुत अमीर और सफल होगा। आइए जानते हैं ऐसे दो खास निशानों के बारे में, जो हथेली में होने पर व्यक्ति को बना देते हैं करोड़पति।

मिस्टिक क्रॉस देता है भाग्य और चमत्कार का संकेत

अगर आपकी हथेली में हृदय रेखा (हार्ट लाइन) और मस्तिष्क रेखा (हेड लाइन) के बीच एक क्रॉस ( + ) यानी क्रॉस का निशान बना हो, तो यह बहुत शुभ माना जाता है। इसे मिस्टिक क्रॉस कहा जाता है। यह संकेत बताता है कि व्यक्ति बेहद भाग्यशाली, आध्यात्मिक और विशेष बुद्धि का धनी होता है। ऐसे लोग मुश्किल परिस्थितियों में भी समाधान खोज लेते हैं और समय के साथ उनकी किस्मत चमकती है।

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें: छोटी सी ये ‘2 गुप्त दान’ दिलाएगी शनि-मंगल दोष से मुक्ति, शनिवार को हनुमान मंदिर में करें ये उपाय

---खबर नीचे जारी है---

हस्त रेखा एक्सपर्ट के मुताबिक, मिस्टिक क्रॉस वाले लोग अक्सर अचानक धन प्राप्त करते हैं और समाज में प्रतिष्ठा और नाम कमाते हैं। ये लोग गहरी सोच और आत्मविश्वास के साथ काम करते हैं और खुद के दम पर जीवन में ऊंचाई तक पहुंचते हैं।

मरकरी फिंगर में है करियर और धन का रहस्य

हथेली की सबसे छोटी उंगली, यानी कनिष्ठा उंगली (Little Finger) को हस्तरेखा शास्त्र में ‘मरकरी फिंगर’ भी कहते हैं। यह उंगली बुद्धि, तर्क, व्यापार और संवाद की प्रतीक मानी जाती है। हस्त रेखा एक्सपर्ट बताते हैं कि यदि कनिष्ठा उंगली लंबी हो और हथेली से ऊपर तक पहुंचे, ऊपरी हिस्से पर कई पतली खड़ी रेखाएं हों और साथ में हथेली में स्पष्ट सूर्य रेखा हो, तो ऐसे व्यक्ति का करियर बहुत तेज़ी से आगे बढ़ता है। ये लोग व्यापार, शिक्षा, लीडरशिप और मीडिया जैसे क्षेत्रों में बहुत नाम कमाते हैं।

---खबर नीचे जारी है---

इस प्रकार संकेतों वाले व्यक्ति दूसरों को प्रभावित करने की क्षमता रखते हैं, कम्युनिकेशन स्किल्स बहुत अच्छे होते हैं और करियर में तेजी से ऊंचा मुकाम पाते हैं। इसके साथ ही ये लोग विरोधियों को मात देने की जबरदस्त शक्ति भी रखते हैं।

जी हां आपको बता दें कि इन दोनों मार्क्स हथेली में मिस्टिक क्रॉस और कनिष्ठा उंगली के शुभ संकेत के बारे लगभग हर पामिस्ट का कहना है कि ये निशान व्यक्ति की किस्मत को निखार देते हैं। दरअसल, ये दोनों निशान बताते हैं कि व्यक्ति में धन, सफलता और सम्मान पाने की क्षमता जन्मजात होती है।

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें: स्त्रियों के पैरों के अंगूठे पर बाल सौंदर्य दोष है या सौभाग्य का संकेत? जानें क्या कहता है सामुद्रिक शास्त्र

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Jun 08, 2025 10:58 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola