Gupt Navratri 2026 6th Day: आज आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है. ऐसे में गुप्त नवरात्रि का छठा दिन है. गुप्त नवरात्रि के छठे दिन महाविद्याओं में से छठी देवी की पूजा की जाती है. यह दिन मां त्रिपुर भैरवी की पूजा को समर्पित माना जाता है. देवी त्रिपुर भैरवी को चैतन्य भैरवी, सिद्ध भैरवी, भुवनेश्वर भैरवी और कमलेश्वरी भैरवी आदि नामों से भी जानते हैं. मां त्रिपुर भैरवी की पूजा से भक्तों को हर प्रकार की बाधाओं से मुक्ति मिलती है. कानूनी मामलों में जीत के लिए मां त्रिपुर भैरवी की पूजा करें.
मां त्रिपुर भैरवी पूजा शुभ मुहूर्त (Maa Tripur Bhairavi Puja Muhurat)
ब्रह्म मुहूर्त- 04:13 ए एम से 04:54 ए एम
प्रातः सन्ध्या- 04:34 ए एम से 05:35 ए एम
अभिजित मुहूर्त- 12:00 पी एम से 12:55 पी एम
विजय मुहूर्त- 02:45 पी एम से 03:40 पी एम
सायाह्न सन्ध्या- 07:19 पी एम से 08:21 पी एम
निशिता मुहूर्त- 12:07 ए एम से 12:48 ए एम, 20 जुलाई
मां त्रिपुर भैरवी पूजा विधि (Maa Tripur Bhairavi Puja Vidhii)
गुप्त नवरात्रि के छठे दिन सुबह स्नान कर साफ वस्त्र पहनें. इसके बाद पूजा स्थान की सफाई कर मां त्रिपुर भैरवी की प्रतिमा स्थापित करें. देवी त्रिपुर भैरवी के समक्ष दीपक और धूप जलाएं. देवी को कुमकुम, रोली और तिलक अर्पित करें. फूल माला चढ़ाएं और मंत्रों का जाप करें. मां त्रिपुर भैरवी को फल और मिठाइयों का भोग लगाएं. देवी मां की स्तुति कर पूजा संपन्न करें.
मां त्रिपुर भैरवी पूजा मंत्र (Maa Tripur Bhairavi Puja Mantra)
ह्नीं भैरवी क्लौं ह्नीं स्वाहा:
ॐ ऐं ह्रीं श्रीं त्रिपुर सुंदरीयै नमः
ॐ ह्रीं सर्वैश्वर्याकारिणी देव्यै नमो नम:
ये भी पढ़ें – Mangal Gochar 2026: ग्रहों के सेनापति मंगल करेंगे मिथुन राशि में प्रवेश, 2 अगस्त से शुरू होंगे इन 3 राशियों के अच्छे दिन
मां त्रिपुर भैरवी स्तुति (Maa Tripur Bhairavi Stuti)
सहस्र सूर्य-सी दीप्तिमान, लाल वस्त्र पहने,
रक्त रंजित ओष्ठ लाल, ग्रीवा में डाले मुण्डमाल,
चतुर्भुजा मां भैरवी, दो हाथों में पुस्तक-माला,
दो हाथों से देती वरदान और विश्वास,
कमल सरीखे तीन नयन हैं मां के,
सिर पर रत्न मुकुट और अर्ध चंद्र,
शत्रु संहारिणी, शव सिंहासिनी मां भैरवी!
शत्रुओं से घिरे हम, न दीखता कोई रास्ता है,
पाएं कैसे हम छुटकारा, मां आप ही कर दो ऐसी युक्ति,
जिससे हमें मिल जाए मुक्ति।
कोई नहीं हमारा है, मां आप ही का सहारा है,
दुख हर लो मेरा, त्राता-दाता करो कृपा मां भैरवी!
॥ इति मां त्रिपुर भैरवी स्तुति सम्पूर्णम् ॥
ये भी पढ़ें – Krishna Janmashtami 2026: 4 या 5 सितंबर 2026, कृष्ण जन्माष्टमी कब मनाई जाएगी? यहां जानिए सटीक तारीख और पूजा मुहूर्त
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज जरूर करें गणेश जी और नवग्रहों की स्थापना, यहां जानिए
5 hrs agoरसोई में मौजूद मसालों से जुड़े ज्योतिषीय उपाय, बन सकेंगे आपके काम
7 hrs agoसुख-समृद्धि के लिए धारण करें पीला पुखराज, दूर होगी पैसों की तंगी
7 hrs agoआज शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, जानें जरूरी नियम, वरना अधूरी रह जाएगी पूजा
8 hrs agoशारदीय नवरात्रि में रोजाना करें मां दुर्गा की आरती, यहां पढ़ें लिरिक्स
11 hrs agoशारदीय नवरात्रि प्रतिपदा तिथि आज, जानिए कलश स्थापना मुहूर्त और पूजा विधि
13 hrs agoकौन हैं अजिंक्य शिंदे? जिन्हें अभिजीत दीपके ने सौंपी CJP आंदोलन की कमान
1 day agoशारदीय नवरात्रि पर किस समय करें कलश स्थापना? जानिए मुहूर्त और विधि
1 day agoकल से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ, जानिए सभी तिथियां और घटस्थापना मुहूर्त
1 day agoआज अमावस्या पर करें पितृ स्त्रोत का पाठ, तीन पीढ़ियों के पूर्वज होंगे तृप्त
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines