Mangal Gochar 2026: ग्रहों के सेनापति मंगल करेंगे मिथुन राशि में प्रवेश, 2 अगस्त से शुरू होंगे इन 3 राशियों के अच्छे दिन
Mangal Gochar 2026: ग्रहों के गोचर कर राशि बदलने से लोगों के जीवन पर इसका प्रभाव देखने को मिलता है. अब मंगल ग्रह राशि परिवर्तन करने वाले हैं. मंगल का राशि परिवर्तन करना कई राशियों के लिए शुभ रहने वाला है. आइये इन राशियों के बारे में जानते हैं.

Mangal Gochar 2026: मंगल ग्रह इस समय वृषभ राशि में मौजूद हैं. अब मंगल 2 अगस्त 2026 दिन रविवार को रात 10 बजकर 59 मिनट पर मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे. मंगल का मिथुन राशि में गोचर करना 3 राशि के जातकों के लिए लाभकारी रहेगा.
मंगल गोचर राशिफल
2 / 6मंगल गोचर 2 अगस्त को मिथुन राशि में हो रहा है. गोचर के बाद कई राशियों के साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी. इन राशियों के लिए समय अच्छा रहेगा. मंगल गोचर से मिथुन, कन्या और मकर राशि के जातकों को लाभ मिलेगा. इन राशियों के अच्छे समय की शुरुआत होगी.
मिथुन राशि
3 / 6मंगल का गोचर मिथुन राशि में ही हो रहा है. मिथुन राशि में मंगल का प्रवेश करना मिथुन राशि के जातकों के लिए शुब रहेगा. आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और करियर में तरक्की करेंगे. आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी और धनलाभ के योग बनेंगे. परिवार के सदस्यों और मित्रों का सहयोग मिलेगा. ये भी पढ़ें – Numerology: अंतर्मुखी स्वभाव और भावुकता के कारण अधूरी रहती है प्रेम कहानी, लव के मामले में अनलकी होते हैं इन मूलांक के लोग
कन्या राशि
4 / 6कन्या राशि के लोगों के लिए करियर के लिहाज से समय अच्छा रहेगा. इन्हें नौकरी और व्यापार में तरक्की मिलेगा. नौकरीपेशा लोगों को करियर में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा. व्यापारियों को बड़ी डील होने से लाभ होना तय है. वाहन और संपत्ति खरीदने के योग बनेंगे. नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर अधिकारियों का सहयोग मिलेगा.
मकर राशि
5 / 6मकर राशि वालों के लिए मंगल गोचर शुभकारी रहेगा. करियर के मामले में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी. आपके अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं. मेहनत का पूरा फल मिलेगा. आर्थिक तौर पर आपके लाभ मिलने की संभावना है. परिवार के साथ संबंध अच्छे बनाए रखें. नई नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है. ये भी पढ़ें – Gemstone Benefits: तनाव और धन हानि की समस्या को दूर करेगा गोमेद रत्न, जानिए धारण करने की विधि
मंगल गोचर प्रभाव
6 / 6मंगल ग्रह गोचर से इन राशियों को आर्थिक लाभ होने की संभावना है. यह लोग करियर के क्षेत्र में सफलता हासिल करेंगे. (All Photo Credit- Social Media) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.