Gupt Navratri 2024: धार्मिक मान्यता के अनुसार, साल में चार बार नवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। पहली नवरात्रि चैत्र माह और दूसरी आश्विन मास में आती है। वहीं 2 गुप्त नवरात्रि होते हैं, जो आषाढ़ और माघ मास में आते हैं। वैदिक पंचांग के अनुसार, साल 2024 में आषाढ़ गुप्त नवरात्रि का आरंभ 6 जुलाई से हो रहा है, जिसका समापन 15 जुलाई को होगा। आषाढ़ गुप्त नवरात्रि में आदिशक्ति देवी दुर्गा के 9 रूपों की विधि-विधान से पूजा की जाती है। साथ ही व्रत भी रखा जाता है। हालांकि नवरात्रि के पहले दिन घट स्थापना की जाती है, जिसमें कुछ नियमों का विशेष ध्यान रखना होता है। नहीं तो नवदुर्गा आपसे नाराज भी हो सकती हैं। चलिए विस्तार से जानते हैं घट स्थापना के नियमों के बारे में।
क्या है घट स्थापना की पूजा का शुभ मुहूर्त?
नवरात्रि की पूजा का आरंभ घट स्थापना के साथ होता है यानी 6 जुलाई को सबसे पहले घट स्थापना की जाएगी। घट स्थापना को कलश स्थापना भी कहा जाता है, जिसके जरिए देवी-देवताओं का आह्वान कर उन्हें बुलाया जाता है। इस बार आषाढ़ गुप्त नवरात्रि की घट स्थापना का शुभ मुहूर्त 6 जुलाई को प्रात: काल 05 बजकर 56 मिनट से लेकर सुबह 10 बजकर 5 मिनट तक है। वहीं इसके बाद दोपहर में अभिजीत मुहूर्त है, जो 11:47 मिनट से लेकर 12:38 मिनट तक रहेगा। इन दोनों ही शुभ मुहूर्त में आप घट स्थापना कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- 1 जुलाई, सुबह 8:39 बजे से 5 राशियों का होगा भाग्य उदय; करियर और कारोबार में होगा लाभ!
घट स्थापना के दौरान भूलकर भी न करें ये गलतियां
- घट यानी कलश की स्थापना ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व दिशा में ही करनी चाहिए। किसी ओर दिशा में कलश को स्थापित करने से घर में नकारात्मकता का वास हो सकता है।
- नवरात्रि के 9 दिन मां दुर्गा की पूजा करने के साथ-साथ घट की भी आराधना करनी चाहिए।
- खंडित यानी टूटे या खराब कलश को कभी भी स्थापित नहीं करनी चाहिए। इससे आपको देवी-देवताओं की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है।
- एक बार जिस स्थान पर कलश को स्थापित कर दिया, तो 9 दिनों तक उसे अपनी जगह से गलती से भी न हटाएं।
- कलश स्थापना के दौरान गंदे पानी और काली मिट्टी का इस्तेमाल न करें।
- जो लोग अपने घर में घट की स्थापना करते हैं या नवरात्रि के व्रत रखते हैं, उन्हें दिन में सोना नहीं चाहिए। इसके अलावा 9 दिनों तक घर को खाली नहीं छोड़ना चाहिए। परिवार का कोई न कोई सदस्य घर में जरूर होना चाहिए। नहीं तो इससे घर में अशांति फैल सकती है।
- अगर आपने भी घर में घट को स्थापित किया है, तो 9 दिनों तक घर में न तो तामसिक भोजन बनाएं और न ही घर से बाहर उसका सेवन करें। इसके अलावा शारीरिक संबंध भी न बनाएं। नहीं तो इससे नवदुर्गा नाराज हो सकती हैं।
ये भी पढ़ें- सावन में इन 6 राशियों पर होगी पैसों की बरसात! 2 एकादशी का बना संयोग
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यता और ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज जरूर करें गणेश जी और नवग्रहों की स्थापना, यहां जानिए
42 mins agoरसोई में मौजूद मसालों से जुड़े ज्योतिषीय उपाय, बन सकेंगे आपके काम
2 hrs agoसुख-समृद्धि के लिए धारण करें पीला पुखराज, दूर होगी पैसों की तंगी
2 hrs agoआज शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, जानें जरूरी नियम, वरना अधूरी रह जाएगी पूजा
3 hrs agoशारदीय नवरात्रि में रोजाना करें मां दुर्गा की आरती, यहां पढ़ें लिरिक्स
6 hrs agoशारदीय नवरात्रि प्रतिपदा तिथि आज, जानिए कलश स्थापना मुहूर्त और पूजा विधि
8 hrs agoकौन हैं अजिंक्य शिंदे? जिन्हें अभिजीत दीपके ने सौंपी CJP आंदोलन की कमान
23 hrs agoशारदीय नवरात्रि पर किस समय करें कलश स्थापना? जानिए मुहूर्त और विधि
1 day agoकल से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ, जानिए सभी तिथियां और घटस्थापना मुहूर्त
1 day agoआज अमावस्या पर करें पितृ स्त्रोत का पाठ, तीन पीढ़ियों के पूर्वज होंगे तृप्त
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines