Astro Tips: कोई भी नौकरी पाने से पहले व्यक्ति को इंटरव्यू की प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है. नौकरी के लिए इंटरव्यू को पार करना इतना आसान नहीं होता है. इंटरव्यू में कई सवालों का सामना करना पड़ता है. इससे आपकी स्किल्स और कम्यूनिकेशन की जांच परख की जाती है. लेकिन अक्सर लोग इंटरव्यू की प्रक्रिया में असफल हो जाते हैं. यह हर बार आपकी स्किल्स और कम्यूनिकेशन की कमी के कारण नहीं बल्कि ग्रह दोष की वजह से भी हो सकता है. चलिए जानते हैं. इंटरव्यू में फेल होने के पीछे कौन से ग्रह हो सकते हैं.
बुध, सूर्य और राहु ग्रह का होता है इंटरव्यू पर प्रभाव
वैदिक ज्योतिष के मुताबिक, बुध, सूर्य और राहु ग्रह इन तीनों का इंटरव्यू पर प्रभाव होता है. अगर कुंडली में इन ग्रहों का प्रभाव अशुभ होता है तो इंटरव्यू में सफलता नहीं मिलती है. चलिए जानते हैं यह ग्रह आपके जॉब इंटरव्यू में कैसे बाधा डालते हैं और इन्हें कैसे सही कर सकते हैं.
बुध ग्रह का प्रभाव
किसी भी व्यक्ति की बातचीत से उसकी इंटेलिजेंस दिखती है. अगर आपकी कुंडली में बुध कमजोर स्थिति में है तो आपकी बातों मेंं इंटेलिजेंस नहीं दिखेंगी. आप बुध ग्रह को मजबूत करने के लिए ‘ॐ बुं बुद्धाय नमः’ मंत्र का जाप करें. ज्योतिषी की सलाह पर पन्ना रत्न धारण करें.
ये भी पढ़ें – Lucky Zodiac Signs: 2026 इन राशियों के पक्ष में रहेगी ग्रहों की चाल, अमीर बनने का है सुनहरा मौका
सूर्य ग्रह का प्रभाव
कुंडली में सूर्य ग्रह के कमजोर स्थिति में होने से एनर्जी प्रभावित होती है. इससे असमंजस की स्थिति पैदा हो सकती है. इसके कारण आत्मविश्वास कम होता है. सूर्य ग्रह को मजबूत करने के लिए जल में रोली डाल कर सूर्य को अर्घ्य दें और सूर्य के मंत्रों का जाप करें.
राहु ग्रह का प्रभाव
राहु के अशुभ प्रभाव के कारण व्यक्ति गलत और अजीब बात बोल सकता है. इन बेतुकी बातों के कारण आप इंटरव्यू में असफल हो सकते हैं. राहु ग्रह को मजबूत करने के लिए राहु के मंत्र “ॐ रां राहवे नमः” का जाप करें.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज काली चौदस पर करें हनुमान जी की पूजा, जरूर करें आरती और चालीसा
11 hrs agoकाली चौदस पर क्यों की जाती है हनुमान पूजा? पढ़ें पौराणिक कथा
12 hrs agoआज या कल, कब मनाई जाएगी छोटी दिवाली? पंचांग के अनुसार, जानें सही दिन
13 hrs agoआज काली चौदस पर करें मां काली की आरती और चालीसा, यहां पढ़ें लिरिक्स
13 hrs agoआज काली चौदस पर करें मां काली की पूजा, जानिए शुभ मुहूर्त और पूजन विधि
15 hrs agoदिवाली पर इस दिव्य पाठ के साथ करें उपाय, प्रसन्न होंगी मां लक्ष्मी
1 day agoआज शाम किस समय जलाएं यम का दीपक? जानिए यम दीपम का महत्व
1 day agoधनतेरस पर आर्थिक लाभ के लिए करें ये उपाय, पंडित सुरेश पांडेय से जानें
1 day agoआज धनतेरस पर करें कुबेर देव की आरती और चालीसा का पाठ, पढ़ें लिरिक्स
1 day agoधनतेरस पर छोटा-सा उपाय भर देगा आपकी तिजोरी, यहां जानिए
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines