---विज्ञापन---

Religion angle-right

Govardhan Puja 2025: गोवर्धन पूजा पर जरूर करें इस कथा का पाठ, इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने रची थी गोवर्धन लीला

Govardhan Puja Katha In Hindi: गोवर्धन पूजा का पर्व आज 22 अक्टूबर को मनाया जा रहा है. गोवर्धन पूजा के दिन गोबर से गोवर्धन की प्रतिमा बनाकर पूजा की जाती है. आपको आज गोवर्धन पूजा के दौरान इस व्रत की कथा का पाठ अवश्य करना चाहिए. आप यहां गोवर्धन पूजा व्रत की कथा पढ़ सकते हैं.

---विज्ञापन---

Govardhan Puja Katha In Hindi: कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि को गोवर्धन पूजा का पर्व मनाया जाता है. आज 22 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा मनाई जा रही है. यह दिन गोवर्धन महाराज की पूजा और भगवान श्रीकृष्ण की पूजा के लिए समर्पित होता है. भक्त आज के दिन घर के आंगन में गोबर से गोवर्धन पर्वत की प्रतिमा बनाकर पूजा करते हैं. अन्नकूट और छप्पन भोग का प्रसाद अर्पित करते हैं. गोवर्धन पूजा का काफी महत्व है. यह प्रकृति के प्रति आभार प्रकट करने के लिए मनाई जाती है. आपको गोवर्धन पूजा के दिन गोवर्धन पूजा की कथा का पाठ अवश्य करना चाहिए.

गोवर्धन पूजा की कथा (Goverdhan Puja Katha)

---विज्ञापन---

मान्यताओं के अनुसार, प्राचीन काल में दिवाली के बाद कार्तिक माह की शुक्ल पक्ष प्रतिपदा को इंद्र देव की पूजा की जाती थी. खासकर गोकुल और ब्रज क्षेत्र में इंद्र देव की पूजा का विधान था. एक बार भगवान श्रीकृष्ण ने गोकुल के लोगों से कहा कि, इंद्र देव की पूजा से कोई लाभ नहीं है हमें पेड़ों-पशुओं और पर्वत की पूजा करनी चाहिए.

ये भी पढ़ें – Govardhan Puja 2025: गोवर्धन पूजा के बाद न करें गोबर फेंकने की भूल, जाने कैसे करें इस्तेमाल

---विज्ञापन---

लोगों ने भगवान कृष्ण के कहने पर गोवर्धन की पूजा की इस बात पर इंद्र देव नाराज हो गए और उन्होंने खूब वर्षा की. इसके बाद भगवान श्रीकृष्ण ने गोकुलवासियों और पशुओं की रक्षा के लिए गोवर्धन पर्वत को अपनी छोटी उंगली पर उठा लिया जिसके नीचे सभी लोगों ने शरण ली. इस प्रकार उन्होंने सभी की रक्षा की. यह सब देखकर इंद्र का घमंड चूर-चूर हो गया. इंद्र देव को इससे लज्जित होकर क्षमा याचना करनी पड़ी.

आज जरूर करें इस कथा का पाठ

---विज्ञापन---

आपको आज गोवर्धन पूजा के दिन इस कथा का पाठ अवश्य करना चाहिए. इस कथा के बिना गोवर्धन का पूजन अधूरा माना जाता है. इस कथा का पाठ कर आप गोवर्धन पूजा को पूर्ण करें. इससे आपको भगवान श्रीकृष्ण और गोवर्धन महाराज की कृपा प्राप्त होगी.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---
First published on: Oct 22, 2025 10:08 AM

End of Article

About the Author

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. धर्म-ज्योतिष में अमन अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लिखते हैं. अमन ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ भीम राव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया है. अमन पिछले 5 सालों से डिजिटल मीडिया में कार्यरत हैं. अमन ने अपने करियर की शुरुआत जी मीडिया डीएनए हिंदी से की थी. डीएनए हिंदी में ट्रेनी जर्नलिस्ट के तौर पर जुड़ें. इसके बाद डीएनए हिंदी में सब-एडिटर के पद पर काम किया. यहां धर्म और ज्योतिष की बीट पर काम किया. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola