Gopashtami 2025: गोपाष्टमी पर गाय को खिलाएं ये 5 चीजें, नौकरी और व्यापार में मिलेगी तरक्की जीवन में आएगी शुभता

Gopashtami Kab Hai: हिंदू धर्म में गाय को गौ माता के रूप में पूजा जाता है. गाय को भोग लगाने से भगवान श्रीकृष्ण की कृपा प्राप्त होती है. आप गोपाष्टमी के दिन गाय को इन चीजों को खिला सकते हैं. इससे आपके जीवन में शुभता आएगी.

Gopashtami 2025

Gopashtami 2025: गोपाष्टमी के दिन गौ माता और भगवान श्रीकृष्ण की पूजा का विधान है. गोपाष्टमी पंचांग के मुताबिक, कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाई जाती है. इस बार इस तिथि की शुरुआत 29 अक्टूबर, 2025 की सुबह 9:23 होगी जिसका समापन अगले दिन 30 अक्टूबर को 10:06 पर होगा. उदयतिथि को महत्व देते हुए गोपाष्टमी का पर्व 30 अक्टूबर को मनाया जाएगा. हिंदू धर्म में गाय को माता के रूप में पूजा जाता है और गौ माता में 33 कोटि देवी-देवताओं का वास माना जाता है. आपको गोपाष्टमी पर गौ माता की पूजा के साथ ही इन उपायों को करना चाहिए.

विज्ञापन

गोपाष्टमी पर गाय को खिलाएं ये 5 चीजें

विज्ञापन

हरा चारा

गाय को हरा चारा खिलाना चाहिए. आप गाय को घास खिला रहे हैं तो ध्यान रखें कि, चारा ताजा होना चाहिए. गाय को हरा चारा खिलाने से बुध ग्रह मजबूत होते हैं. इससे व्यापार और वुद्धि में वृद्धि होती है.

विज्ञापन

गुड़

गाय को गुड़ खिलाना भी शुभ माना जाता है. गाय गुड़ खिलाने से सूर्य देव भगवान की कृपा मिलती है. इससे मान-सम्मान की प्राप्ति होती है.

विज्ञापन

रोटी

विज्ञापन

गाय को रोटी खिलाना बेहद शुभ माना जाता है. आपको घी लगी हुई रोटी ही गाय को खिलानी चाहिए. गाय को रोटी खिलाने से घर-परिवार में सुख-समृद्धि आती है.

चने

विज्ञापन

गौ माता को आप चने खिला सकते हैं. चने खिलाने से जीवन में सकारात्मक बदलाव आते हैं. आप गौ माता को चने अवश्य खिलाएं.

फल

विज्ञापन

गाय को फल खिलाना शुभ होता है. आप गौ माता को ताजा फल खिला सकते हैं. गाय को केला खिलाना शुभ होता है इससे दरिद्रता दूर होती है.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ