Seeing God In Dream Meaning: अधिकतर लोग सोचते हैं कि सपने में भगवान का दिखना शुभ होता है, लेकिन ये सच नहीं है. स्वप्न शास्त्र में बताया गया है कि कई बार कुछ स्थिति में सपने में भगवान का दिखना शुभ नहीं होता है. दरअसल, स्वप्न शास्त्र में सपनों से जुड़े शुभ-अशुभ संकेतों के बारे में बताया जाता है, जो कि भविष्य के लिहाज से महत्वपूर्ण होते हैं. चलिए जानते हैं देवी-देवताओं का सपने में कब दिखना होता है अशुभ.
रौद्र रूप
स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में देवी-देवताओं का रौद्र रूप नजर आना शुभ नहीं है. ये दर्शाता है कि आने वाला समय आपके लिए कठिन होगा. आप किसी बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं. यहां तक कि आपकी सेहत भी खराब हो सकती है.
आपकी तरफ पीठ फेरे हुए
यदि सपने में देवी-देवता आपकी तरफ पीठ फेरे हुए खड़े हैं तो ये शुभ संकेत नहीं है. ये दर्शाता है कि भगवान आपसे नाराज हैं. आपसे कोई बहुत बड़ी गलती हुई है, जिसके कारण वो आपका साथ नहीं दे पा रहे हैं. ऐसे में तुरंत आपको अपनी गलतियों के लिए माफी मांगनी चाहिए.
ये भी पढ़ें- Best Zodiac Matches: कौन सी राशियां एक-दूसरे के लिए Perfect होती हैं? देखें राशि मैचिंग की पूरी लिस्ट
गुस्सा करना
अगर आपको सपने में दिखा है कि भगवान आपके ऊपर गुस्सा कर रहे हैं तो सतर्क हो जाइए. स्वप्न शास्त्र के अनुसार, ये संकेत है कि आपसे कोई बहुत बड़ी गलती हुई है, जिसके कारण आने वाला समय आपके लिए बेहद चुनौतीपूर्ण रहेगा.
खंडित मूर्ति या टूटी हुई तस्वीर
सपने में भगवान की खंडित मूर्ति या टूटी हुई तस्वीर का दिखना स्वप्न शास्त्र के अनुसार शुभ नहीं होता है. ये किसी अशुभ घटना का इशारा है. आप जल्द किसी बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं या आपकी तबीयत भी खराब हो सकती है.
दुखी होना
सपने में स्वयं भगवान का उदास व परेशान होना शुभ नहीं है. ये दर्शाता है कि आपसे जाने-अनजाने में कोई बड़ी गलती हुई है.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी स्वप्न शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने का पैसा नहीं, खरीदें ये 5 सस्ती चीजें
46 mins agoओमान के तट पर जहाज हमले में भारतीय नाविक की मौत
16 hrs agoधनतेरस, दिवाली से लेकर भाई दूज तक की सही तारीख जानें, देखें लिस्ट
17 hrs ago5 नवंबर को है गोवत्स द्वादशी, जरूर करें गायों और बछड़ों की पूजा
20 hrs agoकष्टों से मुक्ति के लिए करें 'श्री सूक्त' का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि
22 hrs agoछोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
1 day agoकब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
1 day agoकहीं दीपोत्सव तो कहीं काली पूजा, जानिए इन 4 शहरों से जुड़ा दिवाली का इतिहास
1 day ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
1 day agoदिवाली से पहले क्यों की जाती है घर की डीप क्लीनिंग? जानिए इसके पीछे का कारण
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines