God in Dreams: सपने में भगवान का दिखना हमेशा अच्छा नहीं, स्वप्न शास्त्र से जानें किन संकेतों से रहें सावधान

Seeing God In Dream Meaning: स्वप्न शास्त्र एक प्राचीन विद्या है, जिसमें सपनों से जुड़े संकेतों के बारे में बताया जाता है. इसमें सपनों में मिलने वाले अशुभ संकेतों के बारे में भी बताया गया है. यहां पर आज आप जानेंगे कि कब, कैसे और क्यों भगवान का सपने में दिखना अशुभ होता है.

God in Dreams

Credit- AI Gemini

विज्ञापन

Seeing God In Dream Meaning: अधिकतर लोग सोचते हैं कि सपने में भगवान का दिखना शुभ होता है, लेकिन ये सच नहीं है. स्वप्न शास्त्र में बताया गया है कि कई बार कुछ स्थिति में सपने में भगवान का दिखना शुभ नहीं होता है. दरअसल, स्वप्न शास्त्र में सपनों से जुड़े शुभ-अशुभ संकेतों के बारे में बताया जाता है, जो कि भविष्य के लिहाज से महत्वपूर्ण होते हैं. चलिए जानते हैं देवी-देवताओं का सपने में कब दिखना होता है अशुभ.

रौद्र रूप

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में देवी-देवताओं का रौद्र रूप नजर आना शुभ नहीं है. ये दर्शाता है कि आने वाला समय आपके लिए कठिन होगा. आप किसी बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं. यहां तक कि आपकी सेहत भी खराब हो सकती है.

विज्ञापन

आपकी तरफ पीठ फेरे हुए

यदि सपने में देवी-देवता आपकी तरफ पीठ फेरे हुए खड़े हैं तो ये शुभ संकेत नहीं है. ये दर्शाता है कि भगवान आपसे नाराज हैं. आपसे कोई बहुत बड़ी गलती हुई है, जिसके कारण वो आपका साथ नहीं दे पा रहे हैं. ऐसे में तुरंत आपको अपनी गलतियों के लिए माफी मांगनी चाहिए.

गुस्सा करना

अगर आपको सपने में दिखा है कि भगवान आपके ऊपर गुस्सा कर रहे हैं तो सतर्क हो जाइए. स्वप्न शास्त्र के अनुसार, ये संकेत है कि आपसे कोई बहुत बड़ी गलती हुई है, जिसके कारण आने वाला समय आपके लिए बेहद चुनौतीपूर्ण रहेगा.

विज्ञापन

खंडित मूर्ति या टूटी हुई तस्वीर

सपने में भगवान की खंडित मूर्ति या टूटी हुई तस्वीर का दिखना स्वप्न शास्त्र के अनुसार शुभ नहीं होता है. ये किसी अशुभ घटना का इशारा है. आप जल्द किसी बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं या आपकी तबीयत भी खराब हो सकती है.

विज्ञापन

दुखी होना

सपने में स्वयं भगवान का उदास व परेशान होना शुभ नहीं है. ये दर्शाता है कि आपसे जाने-अनजाने में कोई बड़ी गलती हुई है.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी स्वप्न शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ