Gita Updesh: जीवन की मुश्किलों को दूर करने और सफलता के लिए गीता के उपदेश को अपनाना चाहिए. भगवान श्रीकृष्ण द्वारा अर्जुन को कई उपदेश दिए गए थे. आप भगवान श्रीकृष्ण के इन उपदेश से जीवन को आसान बना सकते हैं. गीता के उपदेश के अनुसार, व्यक्ति को साधारण जीवन जीना चाहिए और कई चीजों पर घमंड करने से बचना चाहिए. कई चीजों पर घमंड करना व्यक्ति के लिए बर्बादी का कारण बन सकता है. इसलिए ऐसा करने से बचना चाहिए. आइये इनके बारे में जानते हैं.
ज्ञान का घमंड न करें
किसी को भी ज्ञान का घमंड नहीं करना चाहिए. अगर कोई ज्ञानी है तो उसे विनम्र होना चाहिए. ज्ञान और बुद्धिमत्ता पर घमंड करना समझराी नहीं होती है. अगर किसी को ज्ञान पर अंहकार है, तो ऐसे व्यक्ति का ज्ञान नष्ट हो जाता है. इसलिए ज्ञान पर अभिमान न करें.
ये भी पढ़ें – Gemstone Benefits: छात्रों के लिए फायदेमंद है ये खास रत्न, पहनते ही खुलते हैं सफलता के द्वार, जानें धारण करने का तरीका
न करें सौंदर्य और यौवन
सौंदर्य और यौवन का अभिमान नहीं करना चाहिए. सौंदर्य और यौवन स्थायी नहीं होता है. समय के साथ यह ढल जाता है. अपनी सुंदरता पर घमंड करने और दूसरों का मजाक बनाने वाले लोग मन से पवित्र नहीं होते हैं. व्यक्ति को सुंदरता से ज्यादा आत्मा को शुद्ध करना चाहिए. शारीरिक सुंदरता से अधिक विचारों की पवित्रता महत्वपूर्ण होती है.
धन का अभिमान न करें
अक्सर व्यक्ति धन और संपत्ति को लेकर अभिमान करते हैं. हालांकि, ऐसा करना गलत होता है. धन का अभिमान कभी नहीं करना चाहिए. पैसों का दिखावा करना और दूसरों पर पैसों का रौब दिखाना व्यक्ति का विनाश कर देता है. धन का घमंड करना मां लक्ष्मी का अपमान होता है. इसलिए ऐसा नहीं करना चाहिए.
ये भी पढ़ें – Hindu Dharma: रात में शव क्यों नहीं छोड़ते हैं अकेला? जानिए धार्मिक मान्यता के पीछे छिपा वैज्ञानिक कारण
न करें कुल का अभिमान
अगर कोई उच्च कुल में जन्म लेता है, तो उसे अपने परिवार और कुल को लेकर अभिमान नहीं करना चाहिए. उच्च कुल में जन्म लेना कोई महानता नहीं है. व्यक्ति को कुल का अभिमान कर दूसरों को नीचा नहीं दिखाना चाहिए. आपको कुल, परिवार, सत्ता के अधिकार का दुरुपयोग नहीं करना चाहिए. ऐसे व्यक्ति को एक दिन समाज में अपमानित होना पड़ता है.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने का पैसा नहीं, खरीदें ये 5 सस्ती चीजें
19 mins agoओमान के तट पर जहाज हमले में भारतीय नाविक की मौत
16 hrs agoधनतेरस, दिवाली से लेकर भाई दूज तक की सही तारीख जानें, देखें लिस्ट
17 hrs ago5 नवंबर को है गोवत्स द्वादशी, जरूर करें गायों और बछड़ों की पूजा
20 hrs agoकष्टों से मुक्ति के लिए करें 'श्री सूक्त' का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि
21 hrs agoछोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
1 day agoकब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
1 day agoकहीं दीपोत्सव तो कहीं काली पूजा, जानिए इन 4 शहरों से जुड़ा दिवाली का इतिहास
1 day ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
1 day agoदिवाली से पहले क्यों की जाती है घर की डीप क्लीनिंग? जानिए इसके पीछे का कारण
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines