हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Gita Updesh: रोज सुबह की ये 4 आदतें बदल देती है किस्मत, नहीं होती है कभी धन की कमी

Gita Updesh: श्रीमद्भगवद्गीता के अनुसार, सुबह की कुछ दिव्य आदतें मन, ऊर्जा और भाग्य, इन तीनों को बदल सकती हैं. आइए जानते हैं, सुबह की वे 4 साधनाएं कौन-सी हैं, जो घर से दरिद्रता दूर कर समृद्धि आमंत्रित करती हैं और इन्हें अपनाने पर जीवन में कैसी परिवर्तनकारी ऊर्जा जागृत होती है?

विज्ञापन

Gita Updesh: बहुत से लोग पूरे जीवन मेहनत करते हैं, फिर भी घर में धन की कमी बनी रहती है. योजनाएँ सफल नहीं होतीं और मन लगातार बेचैन रहता है. श्रीमद्भगवद्गीता में बताया गया है कि सुबह की कुछ आदतें व्यक्ति के भाग्य को बदल सकती हैं. इन आदतों से न केवल मन शांत होता है, बल्कि जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि का भी प्रवेश होता है. आइए जानें, वे 4 सुबह की दिव्य आदतें कौन-सी हैं, जो घर से दरिद्रता दूर कर देती हैं?

सूर्योदय से पहले उठना

गीता में ‘काल’ यानी समय को सबसे शक्तिशाली बताया गया है. जो व्यक्ति समय का सम्मान करता है, समय भी उसी को फल देता है. सूर्योदय से पहले का समय ब्रह्ममुहूर्त कहलाता है. इस समय उठने से मन तेज होता है, सोच स्पष्ट होती है और योजनाएं सफल होने लगती हैं. सूर्य की पहली किरण घर और मन दोनों में ऊर्जा भर देती है. ऐसा माना जाता है कि ताजी किरणें घर में सकारात्मकता और धन आकर्षण का वातावरण बनाती हैं.

उठते ही ईश्वर का नाम लें

सुबह जागने के तुरंत बाद मन एकदम शांत और कोमल होता है. इस समय लिया गया ईश्वर स्मरण पूरे दिन की ऊर्जा को प्रभावित करता है. राधे-कृष्ण, सीता-राम या नारायण-नारायण जैसे मंत्र मन को भक्तिभाव से भर देते हैं. इसके बाद हथेलियों का दर्शन करते हुए ‘करदर्शन मंत्र’ मंत्र का जाप किया जाए, तो माना जाता है कि दिन धन, ज्ञान और सफलता से भरपूर बीतेगा. यह छोटी-सी आदत मन में आस्था भी जगाती है और आत्मविश्वास भी बढ़ाती है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Lucky Gemstones: कन्या राशि के लिए वरदान हैं ये 3 रत्न, पहनते ही खुलती है किस्मत, बनने लगते हैं बिगड़े काम

सूर्य देव को जल अर्पित करें

सूर्य देव को ऊर्जा, स्वास्थ और समृद्धि का प्रतीक माना गया है. सुबह एक तांबे के लोटे में जल लेकर सूर्य को अर्घ्य देना अत्यंत शुभ होता है. इससे मन स्थिर होता है और बुरी ऊर्जा दूर होती है. नियमित रूप से अर्घ्य देने वाले घरों में मानसिक तनाव कम और सकारात्मकता अधिक रहती है. जब मन शांत होता है, निर्णय सही होते हैं. सही निर्णय ही आगे चलकर धन-संपत्ति का कारण बनते हैं. इसलिए यह आदत केवल धार्मिक नहीं, जीवन में अनुशासन और ऊर्जा लाने का मार्ग भी है.

विज्ञापन

श्रीकृष्ण की भक्ति और पूजा

गीता में श्रीकृष्ण ने कहा है- ‘मां शरणं वृज.’ अर्थात जो मेरी शरण आता है, मैं उसका कल्याण स्वयं करता हूं. सुबह उनकी प्रतिमा या थाली में चंदन से बने ‘स्वस्तिक’ और ‘ॐ’ के चिह्न पर तुलसी पत्ते अर्पित करना अत्यंत शुभ माना जाता है. यह एक प्रकार का सकारात्मक ऊर्जा यंत्र बन जाता है, जिसे प्रणाम करने से मन भक्तिभाव से भर जाता है. कहा जाता है कि जहां श्रीकृष्ण की कृपा होती है, वहां धन, प्रेम और आनंद स्वाभाविक रूप से आते हैं.

ये भी पढ़ें: Basant Panchami 2026 Date: साल 2026 में बसंत पंचमी कब है? जानें सही डेट, सरस्वती पूजा मुहूर्त और मंत्र

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola