Shakun Shastra: घर में मक्खियों का मंडराना कोई नई बात नहीं है. कभी न कभी आपको भी मक्खियों ने परेशान किया होगा. हालांकि, कभी-कभार एक-दो मक्खियों का घर में मंडराना सामान्य बात है, लेकिन जब इनकी संख्या बढ़ने लगे तो समझ जाएं कि ये भविष्य में होने वाली किसी शुभ या अशुभ घटना का संकेत है. दरअसल, शकुन शास्त्र में मक्खियों से मिलने वाले भविष्य के संकेतों के बारे में विस्तार से बताया गया है. आज हम आपको शकुन शास्त्र में बताए गए मक्खियों से मिलने वाले जीवन से जुड़े अहम संकेतों के बारे में बताने जा रहे हैं.
दुर्भाग्य का है संकेत
कभी-कभार घर में मक्खियों का आना न तो शुभ और न ही अशुभ होता है. वहीं, जब लगातार घर में मक्खियों की संख्या बढ़ने लगे तो उसे दुर्भाग्य का प्रतीक माना जाता है. ये दर्शाता है कि आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार हो रहा है. जल्द आप किसी बड़ी समस्या में फंस सकते हैं, इसलिए हर फैसला सोच-समझकर लें. इसके अलावा आपके स्वास्थ्य में भी गिरावट आ सकती है. यदि आपने अपने स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं दिया तो आप किसी गंभीर बीमारी का शिकार हो सकते हैं.
ये भी पढ़ें- घर में चुहिया का घूमना या बार-बार चूहों का दिखना कैसा होता है? शकुन शास्त्र से जानें शुभ-अशुभ संकेत
अशुभ घटना का है संकेत
खाने में मक्खी का आकर बैठना अशुभ होता है. ये संकेत है कि आपके साथ कोई बड़ी व अशुभ घटना घटने वाली है. खासकर, आपको अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा, नहीं तो बीमार पड़ सकते हैं.
सेहत में आ सकती है गिरावट
खाने में से मरी हुई मक्खी का मिलना भी शुभ संकेत नहीं है. ये इशारा है कि आपके घर में लड़ाई-झगड़े बढ़ने वाले हैं. इसके अलावा आपकी सेहत में भी गिरावट आ सकती है.
घर की सुख-शांति पर पड़ता है असर
घर में हर समय मक्खियों का मंडराना शुभ नहीं होता है. इनसे बीमारियों के होने का खतरा तो बढ़ता ही है, साथ ही घर की सुख-शांति पर भी असर पड़ता है. ऐसी स्थिति में कोई नया काम करना भी शुभ नहीं रहता है.
ये भी पढ़ें- Shubh-Ashubh Sanket: कुत्ते का बार-बार रास्ता काटना या दिखना है अहम संकेत, जानें क्या कहता है शकुन शास्त्र
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी शकुन शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज प्रदोष काल में करें महादेव की पूजा, मिलेगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद
2 hrs agoवास्तु टिप्स: इन 5 चीजों को जमीन पर न रखें, घर से चली जाती है सुख-समृद्धि
16 hrs agoकब है नरक चतुर्दशी? जानिए छोटी दिवाली की तारीख और यम का दीपक जलाने का महत्व
18 hrs agoचाणक्य नीते में बताए गए हैं अच्छे बेटे के गुण, रोशन करते हैं परिवार का नाम
22 hrs agoआज है पापांकुशा एकादशी, पापों से मुक्ति के लिए करें विष्णु भगवान की पूजा
1 day agoफूलों के उपाय से बनेंगे बिगड़े काम, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day ago25 अक्टूबर को है कोजागरी लक्ष्मी पूजा, मिलेगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद
1 day agoआज या कल, कब है पापांकुशा एकदाशी? जानिए व्रत का सही दिन
2 days agoशाम के समय ही क्यों किया जाता है रावण दहन? जानिए इस परंपरा का कारण
2 days agoरावण की सेना में थे कई मायावी योद्धा, मनुष्य ही नहीं, देवता तक खाते थे भय
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines