घर में चुहिया का घूमना या बार-बार चूहों का दिखना कैसा होता है? शकुन शास्त्र से जानें शुभ-अशुभ संकेत

Shakun Shastra: चूहे और चुहिया को विघ्नहर्ता गणेश जी का प्रतीक माना जाता है. कभी न कभी आपने भी अपने घर में चूहे या चुहिया को देखा होगा. लेकिन क्या आपको पता है कि इनका घर में आना किसी शुभ समाचार या अनहोनी घटना का संकेत होता है. चलिए जानते हैं शकुन शास्त्र में बताए गए चूहे और चुहिया से मिलने वाले संकेतों के बारे में.

shakun shastra

Credit- Social Media

Shakun Shastra: घर में चुहिया और चूहों का आतंक मचाना कोई नई बात नहीं है. अधिकतर लोगों के घर में इन्हें देखा जाता है. हालांकि, घर में इनका आना कोई आम बात नहीं है. शकुन शास्त्र में इन्हें महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है. इनसे भविष्य में होने वाली शुभ और अशुभ दोनों तरह की घटनाओं के संकेत मिलते हैं. आज हम आपको शकुन शास्त्र में बताए गए चुहिया और चूहों से मिलने वाले संकेतों के बारे में बताने जा रहे हैं.

सुख-समृद्धि का है संकेत

घर में अचानक चूहे का दिखना शुभ होता है. ये संकेत है कि आपकी इच्छा जल्द पूरी होने वाली है. वहीं, कोई चुहिया आपके पैर को स्पर्श करके गायब हो जाती है तो इसे अच्छा माना जाता है. ये इशारा है कि आपके घर में सुख, समृद्धि, खुशहाली व धन का वास होगा.

आर्थिक नुकसान का है संकेत

चुहिया का घर में बार-बार दिखना शुभ नहीं होता है. ये दर्शाता है कि आपके घर में कोई बड़ी मुसीबत आने वाली है. यहां तक कि इसे आर्थिक नुकसान का भी प्रतीक माना जाता है. इसके अलावा चुहिया का रास्ता काटना भी शुभ नहीं होता है. यदि बार-बार चुहिया आपका रास्ता काट रही है या पैरों के बीच में आ रही है तो ये संकेत है कि आप जल्द बीमार होने वाले हैं. आपको कोई गंभीर स्वास्थ्य समस्या भी हो सकती है.

अनहोनी घटना का है संकेत

घर में लगातार चूहों की संख्या बढ़ना शुभ नहीं होता है. इसे किसी अनहोनी घटना का संकेत माना जाता है. इसके अलावा घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, जिसका प्रभाव घरवालों की सेहत पर भी पड़ता है.

रात के समय घर में चुहिया या चूहे का आतंक मचाना शुभ नहीं होता है. इसे किसी अनहोनी घटना व अशुभ समाचार मिलने का संकेत माना गया है.

दरिद्रता का है संकेत

चूहों को भगवान गणेश का स्वरूप माना जाता है, जिनका घर में मरना शुभ नहीं होता है. इसके अलावा चुहिया का मरना भी शुभ नहीं होता है. ये संकेत है कि आपके घर की शांति भंग हो सकती है. इसके अलावा आर्थिक स्थिति में भी गिरावट आ सकती है.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी शकुन शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ