घर में अचानक मक्खियों का मंडराना कैसा होता है? शकुन शास्त्र में बताए भविष्य से जुड़े संकेत

Shakun Shastra: शकुन शास्त्र में बताया गया है कि जब व्यक्ति के साथ कोई घटना घटने वाली होती है तो पहले उसे कुछ संकेत मिल जाते हैं. इसमें मक्खियों को भी महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है. चलिए जानते हैं शकुन शास्त्र में बताए गए मक्खियों से मिलने वाले शुभ-अशुभ संकेतों के बारे में.

Shakun Shastra

Credit- Social Media

Shakun Shastra: घर में मक्खियों का मंडराना कोई नई बात नहीं है. कभी न कभी आपको भी मक्खियों ने परेशान किया होगा. हालांकि, कभी-कभार एक-दो मक्खियों का घर में मंडराना सामान्य बात है, लेकिन जब इनकी संख्या बढ़ने लगे तो समझ जाएं कि ये भविष्य में होने वाली किसी शुभ या अशुभ घटना का संकेत है. दरअसल, शकुन शास्त्र में मक्खियों से मिलने वाले भविष्य के संकेतों के बारे में विस्तार से बताया गया है. आज हम आपको शकुन शास्त्र में बताए गए मक्खियों से मिलने वाले जीवन से जुड़े अहम संकेतों के बारे में बताने जा रहे हैं.

दुर्भाग्य का है संकेत

कभी-कभार घर में मक्खियों का आना न तो शुभ और न ही अशुभ होता है. वहीं, जब लगातार घर में मक्खियों की संख्या बढ़ने लगे तो उसे दुर्भाग्य का प्रतीक माना जाता है. ये दर्शाता है कि आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार हो रहा है. जल्द आप किसी बड़ी समस्या में फंस सकते हैं, इसलिए हर फैसला सोच-समझकर लें. इसके अलावा आपके स्वास्थ्य में भी गिरावट आ सकती है. यदि आपने अपने स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं दिया तो आप किसी गंभीर बीमारी का शिकार हो सकते हैं.

अशुभ घटना का है संकेत

खाने में मक्खी का आकर बैठना अशुभ होता है. ये संकेत है कि आपके साथ कोई बड़ी व अशुभ घटना घटने वाली है. खासकर, आपको अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा, नहीं तो बीमार पड़ सकते हैं.

सेहत में आ सकती है गिरावट

खाने में से मरी हुई मक्खी का मिलना भी शुभ संकेत नहीं है. ये इशारा है कि आपके घर में लड़ाई-झगड़े बढ़ने वाले हैं. इसके अलावा आपकी सेहत में भी गिरावट आ सकती है.

घर की सुख-शांति पर पड़ता है असर

घर में हर समय मक्खियों का मंडराना शुभ नहीं होता है. इनसे बीमारियों के होने का खतरा तो बढ़ता ही है, साथ ही घर की सुख-शांति पर भी असर पड़ता है. ऐसी स्थिति में कोई नया काम करना भी शुभ नहीं रहता है.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी शकुन शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ