Door Frame Vastu Tips: कभी न कभी आपने अपने बड़ों को कहते हुए सुना होगा कि घर की चौखट (कमरों या अंदर-बाहर की दुनिया को अलग करने वाली सीमा) पर नहीं खड़े होना चाहिए, लेकिन क्या आपने इसके पीछे के कारण के बारे में जानने का प्रयास किया है? यदि नहीं, तो चलिए वास्तु शास्त्र की मदद से जानते हैं कि क्यों घर की चौखट पर खड़ा होना अशुभ माना गया है. यदि व्यक्ति घर की चौखट पर खड़ा होता है तो उसे किस-किस तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है. साथ ही इस गलती को सुधारने के उपायों के बारे में आप यहां पर जानेंगे.
घर की चौखट पर क्यों नहीं खड़ा होना चाहिए?
वास्तु शास्त्र में घर की चौखट को एक पवित्र स्थान माना गया है, जहां से धन की देवी मां लक्ष्मी का घर में आगमन होता है. यदि आप चौखट पर खड़े होते हैं तो इससे माता लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं. वो आपके घर के अंदर नहीं आएंगी, जिसके कारण वहां दरिद्रता, सुख-समृद्धि में कमी, बीमारियां और नकारात्मक ऊर्जा रहेगी. साथ ही घर वालों के बीच प्रेम नहीं रहेगा.
घर की चौखट को कैसे बनाएं अपने लिए लकी?
- सुबह-शाम घर की चौखट पर कुमकुम से स्वास्तिक का चिह्न बनाएं.
- प्रातः काल में चौखट को शुद्ध जल से साफ करें.
- शाम के समय चौखट के दाएं तरफ गाय के घी का दीपक जलाएं.
- घर के मुख्य दरवाजे की चौखट के ऊपर आम के पत्तों का तोरण लगाएं.
ये भी पढ़ें- Numerology: शिव, विष्णु, काली या दुर्गा जी, आपके इष्ट देव और देवी कौन है? जानें अपने मूलांक से
चौखट से जुड़े विशेष नियम
- घर की चौखट को हमेशा साफ रखना चाहिए.
- चौखट पर जूते-चप्पल या गंदा सामान नहीं रखना चाहिए
- चौखट पर बैठने से भी बचना चाहिए.
- चौखट पर खड़े होकर पैसों का लेन-देन नहीं करना चाहिए.
- चौखट पर खड़े होकर बातें नहीं करनी चाहिए.
- चौखट के आसपास कूड़ेदान नहीं होना चाहिए.
- घर की चौखट केवल लकड़ी की होनी चाहिए.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी वास्तु शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज काली चौदस पर करें हनुमान जी की पूजा, जरूर करें आरती और चालीसा
16 hrs agoकाली चौदस पर क्यों की जाती है हनुमान पूजा? पढ़ें पौराणिक कथा
17 hrs agoआज या कल, कब मनाई जाएगी छोटी दिवाली? पंचांग के अनुसार, जानें सही दिन
18 hrs agoआज काली चौदस पर करें मां काली की आरती और चालीसा, यहां पढ़ें लिरिक्स
19 hrs agoआज काली चौदस पर करें मां काली की पूजा, जानिए शुभ मुहूर्त और पूजन विधि
20 hrs agoदिवाली पर इस दिव्य पाठ के साथ करें उपाय, प्रसन्न होंगी मां लक्ष्मी
1 day agoआज शाम किस समय जलाएं यम का दीपक? जानिए यम दीपम का महत्व
1 day agoधनतेरस पर आर्थिक लाभ के लिए करें ये उपाय, पंडित सुरेश पांडेय से जानें
1 day agoआज धनतेरस पर करें कुबेर देव की आरती और चालीसा का पाठ, पढ़ें लिरिक्स
1 day agoधनतेरस पर छोटा-सा उपाय भर देगा आपकी तिजोरी, यहां जानिए
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines