हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Garuda Purana: गरुड़ पुराण में छिपा उपाय कैसे दूर करेगा आर्थिक तंगी? इन गलतियां से बचने की दी सलाह

Garuda Purana: गरुड़ पुराण में कई ऐसी नीतियों के बारे में बताया है जिन्हें अपनाने से आप आर्थिक तंगी को दूर कर सकते हैं और अमीर बन सकते हैं. चलिए गरुड़ पुराण में छिपे अमीर बनने के इस रहस्य के बारे में जानते हैं.

विज्ञापन
Photo Credit- News24GFX

Garuda Purana: सनातन धर्म के एक प्रमुख ग्रंथ गरुड़ पुराण में अच्छी आदतों के बारे में बताया गया है. साथ ही किन गलतियों को करने से बचना चाहिए इसका भी जिक्र है. गरुड़ पुराण की नीतियों के मुताबिक, आप कई गलतियों को करने से बचकर और कई बातों का ध्यान रखकर आर्थिक तंगी को दूर कर सकते हैं. आर्थिक तंगी को दूर करने और मां लक्ष्मी को प्रसन्न कर धनलाभ पाने के लिए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए चलिए इसके बारे में गरुड़ पुराण की नीति के अनुसार जानते हैं.

गरुड़ पुराण क्या है?

गरुड़ पुराण एक प्रमुख आध्यात्मिक ग्रंथ है. यह भगवान विष्णु और उनके वाहन गरुड़ के बीच हुई बातचीत पर आधारित हैं. गरुड़ पुराण में मृत्यु के बाद की यात्रा, स्वर्ग-नरक के रहस्य, व्यक्ति के कर्मों के फल और जीवन जीने से जुड़ी नीतियों के बारे में बताया गया है. जब भगवान विष्णु ने गरुड़ को ज्ञान दिया था यह गरुड़ पुराण उसी पर आधारित है. इसे महर्षि वेदव्यास द्वारा रचित माना जाता है.

गरुड़ पुराण के अनुसार क्या गलतियां ना करें?

व्यक्ति को ब्रह्म मुहूर्त में उठ जाना चाहिए. यह मुहूर्त सूर्योदय से लगभग डेढ़ घंटा पहले शुरू होता है. इंसान को सूर्योदय से पहले उठ जाना चाहिए. गरुड़ पुराण के अनुसार, सूर्योदय के बाद तक सोने वाले को कभी तरक्की नहीं मिलती है.

विज्ञापन

हमेशा साफ कपड़े पहनने चाहिए. अगर इंसान गंदे कपड़े पहनता है और गंदगी से रहता है तो मां लक्ष्मी नाराज होती हैं. इंसान को प्रतिदिन स्नान कर साफ-सफाई के साथ रहना चाहिए. बाल-नाखून काटते रहें और शरीर को साफ रखें.

ये भी पढ़ें – Birth Astrology: सप्ताह के किस दिन हुआ है जन्म? इससे खुलेगा पर्सनैलिटी का राज, जानें खमिया और खासियत

विज्ञापन

कभी भी इंसान को लालच नहीं करना चाहिए. अगर आप लालच करते हैं तो कभी सफल और अमीर नहीं बन सकते हैं. लालच करना सुखी परिवार को बर्बाद कर सकता है. इंसान को जरूरत के हिसाब से जीवन व्यतीत करना चाहिए.

अगर इंसान के अंदर धन का घमंड आ जाता है तो वह धीरे-धीरे दरिद्र होता चला जाता है. कभी भी पैसों का घमंड नहीं करना चाहिए. इस गलती के कारण बर्बाद हो सकते हैं.

विज्ञापन

इन उपायों को करने से मिलेगा लाभ

महिलाओं का सम्मान – गरुड़ पुराण में इस बारे में बताया गया है कि इंसान को हमेशा महिलाओं का सम्मान करना चाहिए. महिलाओं का अनादर करने से मां लक्ष्मी नाराज होती हैं.

बड़े-बुजुर्गों का सम्मान – हर इंसान को अपने बड़े-बुजुर्गों का सम्मान करना चाहिए. अपने माता-पिता और सभी बड़ों का आदर करें. उन्हें दुखी नहीं करना चाहिए. इससे आपके ऊपर भगवान की कृपा बनी रहती है.

विज्ञापन

दान-पुण्य करें – अपनी क्षमता के अनुसार, हमेशा दान-पुण्य करना चाहिए. दान-पुण्य करने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और आपके पाप नष्ट होते हैं. आपको हमेशा अनैतिक और बुरे कामों चोरी, बुराई, धोखेबाजी और मक्कारी नहीं करनी चाहिए. यह विनाश का कारण बनती हैं.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola