Birth Astrology: सप्ताह के किस दिन हुआ है जन्म? इससे खुलेगा पर्सनैलिटी का राज, जानें खमिया और खासियत

Birth Astrology: ज्योतिष शास्त्र में व्यक्ति से जुड़ी छोटी-छोटी जानकारी से उसके बारे में काफी कुछ जान सकते हैं. सप्ताह में किस दिन जन्म हुआ है इससे इंसान के स्वभाव और खासियत जान सकते हैं.

Birth Astrology

Photo Credit- News24GFX

विज्ञापन

Birth Astrology: व्यक्ति की कुंडली से उसके बारे में काफी कुछ जान सकते हैं. कुंडली में ग्रह स्थिति के अनुसार, उसके भविष्य के बारे में अंदाजा लगा सकते हैं. ज्योतिष में जन्म के दिन यानी सप्ताह में किस दिन जन्म हुआ है इसे भी खास माना जाता है. सप्ताह में किस दिन जन्म हुआ है इसके मुताबिक, व्यक्ति का स्वभाव, खासियत और उसकी खामिया जान सकते हैं. आप दिन के अनुसार, स्वामी ग्रह और इससे ग्रह के प्रभाव से स्वभाव और पर्सनैलिटी के बारे में जान सकते हैं.

सोमवार को जन्मे लोग

सोमवार का दिन चंद्रमा से संबंधित होता है. इस दिन जन्मे लोगों पर चंद्रमा का प्रभाव होता है. यह लोग बहुत ही चंचल और मूडी स्वभाव के होते हैं. यह लोग आसानी से प्रसन्न और नाराज हो जाते हैं. इन्हें रिश्तों को लेकर चुनौतियों का सामना करना पड़ता है.

विज्ञापन

मंगलवार को जन्मे लोग

मंगलवार के स्वामी ग्रह मंगल ग्रह हैं. मंगलवार के दिन जिसका जन्म होता है उसके ऊपर मंगल ग्रह का प्रभाव रहता है. यह लोग क्रोधी होते हैं. बचपन में यह अक्सर बीमार रहते हैं. यह लोग अपनी बातों पर कायम रहते हैं.

बुधवार को जन्मे लोग

बुधवार के दिन जन्म लेने वाले लोगों पर बुध ग्रह का प्रभाव होता है. बुध ग्रह के प्रभाव से यह लोग मीठी वाणी बोलते हैं. इनकी पढ़ाई-लिखाई में अच्छी रुचि होती है. हालांकि, इन लोगों में कई बार अहंकार की भावना आ जाती है.

विज्ञापन

गुरुवार को जन्मे लोग

जिनका जन्म सप्ताह में गुरुवार के दिन हुआ हो उन लोगों पर गुरु ग्रह का प्रभाव होता है. गुरु के प्रभाव के कारण आपको मान-सम्मान और प्रतिष्ठा मिलती है. यह लोग करियर में सफलता हासिल करते हैं.

शुक्रवार को जन्मे लोग

शुक्रवार को जन्म लेने वाले लोगों का संबंध शुक्र ग्रह से होता है. इन लोगों का स्वभाव मिलनसार और विनम्र होता है. यह लोग होशियार, धनवान और तेज बुद्धि के होते हैं. इन लोगों को अति आत्मविश्वास और लापरवाही से बचना चाहिए.

विज्ञापन

शनिवार को जन्मे लोग

शनिवार के दिन का संबंध शनि ग्रह से होता है. ऐसे में जिन लोगों का जन्म शनिवार के दिन हुआ है उनके ऊपर शनि ग्रह का प्रभाव होता है. शनिवार को जन्मे लोग पराक्रमी, परिश्रमी और कठोर स्वभाव के होते हैं. यह लोग अनुशासित और धैर्यवान होते हैं.

रविवार को जन्मे लोग

रविवार का संबंध सूर्य से होता है. जो लोग रविवार को जन्मे हैं उन्हें बचपन में बीमारियों का सामना करना पड़ता है. इन्हें जीवन में सफलता हासिल करने में कामयाबी मिलती है. सूर्य के प्रभाव से इन्हें खूब मान-सम्मान मिलता है. इन लोगों को गुस्सा बहुत आता है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ