Garuda Purana: मृत व्यक्ति की इन 3 चीजों का न करें इस्तेमाल, गरुड़ पुराण में बताए गए हैं दुष्परिणाम

Garuda Purana: गरुड़ पुराण में कई नियमों के बारे में बताया गया है. व्यक्ति को जीवन में इन सभी बातों का ध्यान रखना चाहिए. किसी मृत व्यक्ति की तीन चीजों का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए. इसके कारण जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.

garun puran.jpg

Photo Credit- AI

Garuda Purana: हिंदू धर्म के 18 महापुराणों में से एक गरुड़ पुराण में भगवान विष्णु और उनके वाहन पक्षीराज गरुड़ के बीच हुई बातचीत है. गरुड़ पुराण में जीवन और मृत्यु के बाद आत्मा की यात्रा, पाप और पुण्यों के बारे में बताया गया है. व्यक्ति की मृत्यु के बाद लोग अक्सर उनकी चीजों का घर में इस्तेमाल करते हैं. लेकिन गरुड़ पुराण में तीन ऐसी चीजों के बारे में बताया है जिनका इस्तेमाल करने से बचना चाहिए.

विज्ञापन

मृत व्यक्ति के गहने न पहने

घर-परिवार में किसी की मृत्यु हो जाती है, तो उनके गहने नहीं पहनने चाहिए. मृत्यु के बाद उनके आभूषमों में उनकी जीवात्मा आकर्षित होती है. इसलिए गहने पहनने से बचना चाहिए. हालांकि, आपको मृत व्यक्ति ने मृत्यु से पहले गहने उपहार में दिये हैं तो पहन सकते हैं. वरना आपको इस गलती को करने से बचना चाहिए. इसके कारण बुरे परिणाम झेलने पड़ सकते हैं.

विज्ञापन

कपड़े न करें इस्तेमाल

अक्सर लोगों को अपने कपड़ों से लगाव होता है. इसी प्रकार मृत व्यक्ति को कपड़ों से लगाव रहता है. किसी की मृत्यु के बाद कोई उनके कपड़े पहनता है, तो आत्मा को मोक्ष मिलने में परेशानी होती है. इसके कारण आत्मा मोह में बंधी रहती है. मृतक के कपड़ों को घर का कोई सदस्य न पहनें. इन कपड़ों को गरीब और जरूरतमंद को दान कर देना चाहिए. वरना यह जीवन में नकारात्मक ऊर्जा का कारण बन सकते हैं.

विज्ञापन

मृत व्यक्ति की घड़ी न पहनें

गरुड़ पुराण में बताए गए नियमों के अनुसार, मृत व्यक्ति की घड़ी का इस्तेमाल कभी नहीं करना चाहिए. इसके कारण मृतक व्यक्ति से संबंधित सपने आ सकते हैं. यह नकारात्मक ऊर्जा का कारण बन सकती है. मृत व्यक्ति की चीजों का इस्तेमाल करना मानसिक सेहत के लिए अच्छा नहीं होता है. मृत व्यक्ति से संबंध के कारण उनकी याद आती है और उसी के बारे में सोचते रहने से मन अशांत रहता है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी गरुड़ पुराण और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ