Garuda Purana: हिंदू धर्म में व्यक्ति की मृत्यु के बाद शव को जलाया जाता है. अंतिम संस्कार के दौरान कई पंरपराओं और नियमों का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है. गरुड़ पुराण में इनके बारे में बताया गया है. किसी के दाह संस्कार से लौटते समय श्मशान में पीछे की ओर मुड़कर नहीं देखना चाहिए. यह अच्छा नहीं माना जाता है. लोगों ने इस नियम के बारे में सुना होगा लेकिन कम ही लोग इसके पीछे छिपे कारण के बारे में जानते हैं. चलिए जानते हैं कि, दाह संस्कार के बाद पीछे मुड़कर देखना क्यों मना होता है.
दाह संस्कार के बाद पीछे मुड़कर क्यों नहीं देखना चाहिए?
धार्मिक कारण
दाह संस्करा के बाद पीछे मुड़कर नहीं देखान चाहिए इसको लेकर अलग-अलग कारण हैं. इसके पीछे गरुड़ पुराण में छिपे धार्मिक कारण के बारे में बताते हैं. गरुड़ पुराण के अनुसार, जब शरीर का दाह संस्कार होता है तो आत्मा का मोह भंग होने में समय लगता है. इसके कारण परलोक की यात्रा में बाधा आ सकती है. ऐसी मान्यता है कि, शरीर जलने के बाद आत्मा परिजनों के आसपास होती है. अगर कोई परिजन पीछे मुड़कर देखता है तो आत्मा को सांसारिक मोह से मुक्त होने में समय लगता है.
ये भी पढ़ें – Hair on Nose: अजीब होता है नाक पर बाल आना, लेकिन देते हैं अहम संकेत, जानें क्या कहता है सामुद्रिक शास्त्र?
मनोवैज्ञानिक कारण
ऐसा माना जाता है कि, अगर कोई व्यक्ति दाह संस्कार के बाद श्मशान में पीछे मुड़कर देखता है तो इससे व्यक्ति की भावना कमजोर होती हैं. अगर आप चिता और अग्नि के दृश्य देखते हैं तो यह मन पर लंबे समय तक असर छोड़ सकते हैं. आपको मानसिक आघात हो सकता है इस वजह से आप श्मशाम घाट से वापस लौटते समय पीछे मुड़कर न देखें.
नकारात्मक ऊर्जा के कारण
श्मशान घाट को नकारात्मक ऊर्जा का स्थान माना जाता है. यहां पर अतृप्त आत्माएं होती हैं. इस वजह से आपको श्मशान से लौटते समय पीछे मुड़कर नहीं देखना चाहिए. पीछे मुड़कर देखने से मन नकारात्मक शक्तियों की ओर आकर्षित हो सकता है. इस गलती को करने से बचें.
ये भी पढ़ें – तमिलनाडु से बिहार पहुंचा 210 टन वजनी शिवलिंग, जानें कब और कहां होगी इसकी स्थापना?
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले क्यों की जाती है घर की डीप क्लीनिंग? जानिए इसके पीछे का कारण
50 mins agoधनतेरस पर करें तिजोरी से जुड़े ये 5 उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
2 hrs agoआज अहोई अष्टमी पर करें तारों की पूजा, आपके शहर में कितने बजे दिखेंगे तारे?
19 hrs agoदिवाली की सफाई में घर से निकाल फेकें ये अशुभ चीजें, मिलेंगे शुभ परिणाम
20 hrs agoधनतेरस पर इन 5 चीजों को खरीदना है शुभ, जानिए क्या है महत्व?
1 day agoआज अहोई अष्टमी की पूजा के दौरान जरूर करें अहोई माता की आरती, पढ़ें लिरिक्स
1 day agoअहोई अष्टमी व्रत आज, जानें मुहूर्त, पूजा विधि और तारे निकलने का समय
1 day agoअहोई अष्टमी 2026: 1 नवंबर को रखा जाएगा व्रत, जानें पूजा का मुहूर्त और कथा
1 day agoबिना नहाए बिल्कुल ना करें ये काम, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
2 days agoशनि चालीसा के पाठ से दूर होंगे सभी संकट, साढ़ेसाती और ढैया से मिलेगी मुक्ति
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines