Garuda Purana: हिंदू धर्म के 18 महापुराणों में से एक गरुड़ पुराण महत्वपूर्ण ग्रंथ है. यह भगवान विष्णु और गरुड़ के बीच संवाद पर आधारित है. गरुड़ पुराण में जीवन, मृत्यु और मृत्यु के बाद स्वर्ग-नरक और मोक्ष का विवरण किया गया है. गरुड़ पुराण में धर्म-कर्म के बारे में बताया गया है. इसमें जीवन जीने से जुड़ी बातें भी हैं. गरुड़ पुराण में व्यक्ति की ऐसी बुरी आदतों का जिक्र है, जो गरीबी और कर्ज का कारण बनती हैं.
सूर्योदय और सूर्यास्त के दौरान सोते रहना है गलत
अधिक सोने वाले व्यक्ति और आलसी व्यक्ति को धन की कमी का सामना करना पड़ता है. अगर कोई व्यक्ति सूर्योदय के बाद तक सोता है या शाम को सूर्यास्त के समय सोता है, तो उसे जीवन में गरीबी और तंगी का सामना करना पड़ता है. आपको ऐसी गलती करने से बचना चाहिए.
ये भी पढ़ें – Rahu Gochar: सावधान! 31 मई को राहु गोचर बढ़ा सकता है टेंशन, इन 4 राशियों को परेशान करेगा धन संकट
कठोर बोलना और दूसरों का अपमान करना
अगर कोई कठोर वाणी बोलता है और दूसरों को नाराज करता है, तो उसे जीवन में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है. गरुड़ पुराण में किसी का अपमान करना गलत बताया गया है. कठोर वाणी बोलने से बचना चाहिए.
घर में गंदगी रखना और रात को जूठे बर्तन रखना
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, साफ स्थान पर मां लक्ष्मी का वास होता है. गंदगी वाले स्थान पर मां लक्ष्मी वास नहीं करती हैं. इसी वजह से घर को गंदा रखने वाले लोगों को गरीबी का सामना करना पड़ता है. रसोई में जूठे बर्तन रखने से मां लक्ष्मी नाराज होती हैं.
ये भी पढ़ें – Surya Gochar: 15 जून को मिथुन राशि में सूर्य गोचर, शुरू होंगे इन 3 राशियों के ‘अच्छे दिन’, मिलेगा लाभ
बेईमानी और धोखाधड़ी करना है गलत
ऐसा व्यक्ति जो दूसरों के साथ बेईमानी और धोखाधड़ी करता है वह कभी खुश नहीं रहता है. ऐसे व्यक्ति को जीवन में दुख भोगना पड़ता है. छल से पैसा कमाने के बाद भी हमेशा तिजोरी खाली रहती है. जीवन में धन की कमी और गरीबी का सामना करना पड़ता है.
ये भी पढ़ें – देवगुरु बृहस्पति की प्रिय होती हैं ये 3 राशियां, गुरु के आशीर्वाद से को मिलता है पैसा और मान-सम्मान
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज है रमा एकादशी? जानिए शुभ मुहूर्त और व्रत से जुड़े जरूरी नियम
5 hrs agoधनतेरस पर कुबेर देवता की पूजा क्यों? जानिए पूजन विधि और उपाय
21 hrs agoदिवाली पर ‘श्रीयंत्र’ की पूजा से मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद, यहां जानें
1 day agoविदुर नीति के अनुसार, इन 4 जगहों पर पैसों की बर्बादी कर देगी कंगाल
1 day agoधनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने का पैसा नहीं, खरीदें ये 5 सस्ती चीजें
1 day agoओमान के तट पर जहाज हमले में भारतीय नाविक की मौत
1 day agoधनतेरस, दिवाली से लेकर भाई दूज तक की सही तारीख जानें, देखें लिस्ट
1 day ago5 नवंबर को है गोवत्स द्वादशी, जरूर करें गायों और बछड़ों की पूजा
2 days agoकष्टों से मुक्ति के लिए करें 'श्री सूक्त' का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि
2 days agoछोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines