Garuda Purana: ये 5 आदतें बनती हैं गरीबी की सबसे बड़ी वजह, मेहनत के बाद भी नहीं टिकता है धन-दौलत

Garuda Purana: कई लोग जीवनभर मेहनत करते हैं, फिर भी आर्थिक तंगी उनका पीछा नहीं छोड़ती है और वे इसका कारण किस्मत को मानते हैं. गरुड़ पुराण बताता है कि व्यक्ति की रोजमर्रा की कुछ गलत आदतें ही मां लक्ष्मी को उससे दूर कर देती हैं, जिससे धन और स्थिरता नहीं आ पाती है. आइए जानते हैं, वे 5 आदतें क्या हैं जिनसे घर में धन नहीं टिकता है?

Garuda-Purana

Garuda Purana: कई लोग जीवनभर मेहनत करते हैं, फिर भी आर्थिक तंगी उनका पीछा नहीं छोड़ती है. आमतौर पर इसके पीछे किस्मत या हालात को जिम्मेदार ठहराया जाता है, लेकिन गरुड़ पुराण कुछ और ही संकेत देता है. भारत के इस प्राचीन ग्रंथ में बताया गया है कि व्यक्ति की रोजमर्रा की आदतें ही उसके धन, सम्मान और उन्नति का रास्ता तय करती हैं. गरुड़ पुराण के अनुसार कुछ गलत आदतें ऐसी हैं, जो मां लक्ष्मी को व्यक्ति से दूर कर देती हैं. यही कारण है कि प्रयास के बावजूद जीवन में स्थिरता नहीं आ पाती है. आइए जानते हैं वे 5 आदतें, जिन्हें पुराण में दरिद्रता का कारण बताया गया है.

विज्ञापन

गंदे कपड़े और अव्यवस्थित रहन-सहन

गरुड़ पुराण में स्वच्छता को समृद्धि से जोड़ा गया है. जो लोग गंदे कपड़े पहनते हैं और अपने रहन-सहन पर ध्यान नहीं देते, उनसे समाज दूरी बना लेता है. ऐसे लोगों को न तो सम्मान मिलता है और न ही अच्छे अवसर. कहा गया है कि मां लक्ष्मी साफ-सुथरे और अनुशासित व्यक्तियों के यहां वास करती हैं.

विज्ञापन

कठोर वाणी और क्रोधी स्वभाव

जो लोग छोटी-छोटी बातों पर क्रोधित हो जाते हैं और दूसरों से कठोर शब्दों में बात करते हैं, उनके संबंध लंबे समय तक नहीं टिकते. गरुड़ पुराण के अनुसार कटु वाणी व्यक्ति के लिए आर्थिक बाधा बन जाती है. ऐसा स्वभाव कार्यस्थल और व्यापार दोनों में नुकसान पहुंचाता है.

विज्ञापन

दांतों और शरीर की सफाई की अनदेखी

शारीरिक स्वच्छता को स्वास्थ्य का आधार माना गया है. जो लोग नियमित रूप से दांत साफ नहीं करते, वे अक्सर आलस्य और रोगों से घिरे रहते हैं. कमजोर स्वास्थ्य से कार्यक्षमता घटती है और इसका सीधा असर आमदनी पर पड़ता है.

सूर्योदय और सूर्यास्त के समय सोना

शास्त्रों में सूर्योदय और सूर्यास्त को विशेष समय माना गया है. इस समय सोने की आदत व्यक्ति को सुस्त बनाती है. गरुड़ पुराण के अनुसार जो लोग इस समय को योग, ध्यान या ईश्वर स्मरण में नहीं लगाते, वे जीवन में आगे बढ़ने के अवसर खो देते हैं.

विज्ञापन

आवश्यकता से अधिक भोजन करना

गरुड़ पुराण में संयम को जीवन की कुंजी बताया गया है. जरूरत से ज्यादा भोजन करने से शरीर भारी और मन आलसी हो जाता है. इससे व्यक्ति न तो सही निर्णय ले पाता है और न ही लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित कर पाता है. यही आदत धीरे-धीरे आर्थिक कमजोरी का कारण बनती है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ