हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

पति-पत्नी की ये 5 आदतें रिश्ते को करती हैं कमजोर, शादी टूटने से पहले पढ़ लें गरुड़ पुराण की सलाह

Bad Habits That Can Ruin Your Marriage: क्या आपका भी रिश्ता अपने जीवनसाथी के साथ अच्छा नहीं चल रहा है? यदि हां, तो हो सकता है कि इसके लिए आपकी कुछ आदतें ही जिम्मेदार हों. दरअसल, गरुड़ पुराण में पति-पत्नी की ऐसी कई आदतों के बारे में बताया गया है, जिनके कारण उनका रिश्ता कमजोर होने लगता है. चलिए जानते हैं इन्हीं 5 आदतों के बारे में.

विज्ञापन
Credit- News24 Graphics

Bad Habits That Can Ruin Your Marriage: गरुड़ पुराण को हिंदू धर्म का पौराणिक व प्रमुख ग्रंथ माना जाता है, जिसमें जीवन को सुखमय बनाने के लिए कई टिप्स दिए गए हैं. यहां तक कि पति-पत्नी के रिश्ते को मजबूत करने के लिए भी विशेष बातों का वर्णन किया गया है. माना जाता है कि जो व्यक्ति गरुड़ पुराण में दी गई सलाह को सच्चे मन से अपनाता है, उसे कुछ ही समय में लाभ होना शुरू हो जाता है.

आज हम आपको गरुड़ पुराण में बताई गई पति-पत्नी की उन पांच आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके कारण उनका रिश्ता कमजोर होने लगता है. इन गलतियों के कारण एक वक्त ऐसा भी आ सकता है कि वो हमेशा-हमेशा के लिए अलग हो जाएं.

वाणी

पति-पत्नी दोनों को ही अपनी वाणी पर कंट्रोल करना आना चाहिए. यदि आप एक-दूसरे को कड़वे शब्द लगातार बोलते रहेंगे तो आपकी इस आदत से रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल पाएगा.

विज्ञापन

विश्वास

पति-पत्नी का रिश्ता विश्वास की डोर से बंधा होता है. यदि रिश्ते में विश्वास नहीं होता है तो वो ज्यादा समय तक चल नहीं पाता है. इससे पति-पत्नी साथ रहने से कतराते हैं और उनके बीच दूरियां बढ़ने लगती हैं.

अहंकार

गरुड़ पुराण में बताया गया है कि पति-पत्नी के बीच कभी भी अहंकार का भाव उत्पन्न नहीं होना चाहिए. यदि रिश्ते में अहंकार आ जाता है तो वो ज्यादा समय तक नहीं चल पाता है.

विज्ञापन

शक

यदि पति-पत्नी में से कोई भी अपने पार्टनर पर शक करता है या उनको शक की नजर से देखने लगता है तो ऐसे में उनका रिश्ता कभी मजबूत नहीं हो पाता है. शक के कारण रिश्ते में खटास आने लगती है, जिससे शादी के लंबे समय तक चलने की संभावना कम हो जाती है.

ये भी पढ़ें- Numerology: शिव, विष्णु, काली या दुर्गा जी, आपके इष्ट देव और देवी कौन है? जानें अपने मूलांक से

विज्ञापन

अपमान

कभी न कभी आपने नोटिस किया होगा कि कुछ लोगों की आदत होती है कि वो सामने वाले व्यक्ति को हर समय नीचा दिखाने का प्रयास करते हैं. यदि पति-पत्नी दोनों में से किसी के भी अंदर ये आदत होती है तो उनका रिश्ता वक्त के साथ मजबूत होने की जगह कमजोर होने लगता है.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी गरुड़ पुराण पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola