Garud Puran Story: हमारे धर्मशास्त्रों में मांसाहार को तामसिक भोजन कहा गया है। ऐसा माना जाता है कि मांसाहार से बुद्धि भ्रष्ट हो जाती है। आज कल मनुष्य अज्ञानतावश मांसाहार का सेवन अधिक पसंद करता है। शाकाहारी लोगों को मांसाहार वाले घास-फूस खाने वाले बताते हैं। लेकिन श्री कृष्ण कहते हैं कि मांसाहार कभी भी उचित नहीं हो सकता। चलिए जानते हैं श्री कृष्ण ऐसा क्यों कहते हैं?
पौराणिक कथा
बचपन में एक दिन श्री कृष्ण यमुना किनारे बैठकर बांसुरी बजा रहे थे। उसी समय एक हिरण दौड़ता हुआ वहां आया और श्री कृष्ण के पीछे जाकर छुप गया। हिरण को डरा हुआ देख श्री कृष्ण ने उस से पूछा तुम इतने डरे हुए क्यों हो? तभी एक शिकारी भी वहां आ पहुंचा। फिर उस शिकारी ने श्री कृष्ण से कहा यह हिरण मेरा शिकार है, इसे मुझे दे दो। तब श्री कृष्ण ने कहा यह हिरण तुम्हारा कैसे हो सकता है? किसी भी जीव पर सबसे पहले उसका स्वयं का अधिकार होता है। शिकारी फिर बोला इस हिरण को मैं पकाकर खाउंगा, तुम ज्ञान मत दो और चुपचाप हिरण को मेरे हवाले कर दो।
ये भी पढ़े-Navratri 2024 Special Story: महिषासुर का अंत करने के लिए कैसे हुई माता दुर्गा की उत्पत्ति?
श्री कृष्ण ने शिकारी को समझाते हुए कहा किसी भी जीव को मारकर खाना पाप है। मांस खाना पाप है या पुण्य इसका तुझे ज्ञान नहीं है। श्री कृष्ण की बातें सुनकर शिकारी ने कहा मैंने कभी वेदों का अध्ययन नहीं किया है। फिर मैं कैसे जान सकता हूं कि मांस खाना पाप है या पुण्य। राजा लोग भी तो शिकार किया करते हैं क्या उनको पाप नहीं लगता? उसके बाद श्री कृष्ण ने शिकारी को एक कथा के माध्यम से समझाया।
मगध देश की कथा
कथा के अनुसार एक बार मगध राज्य में भारी अकाल पड़ा। अकाल के कारण उस साल मगध में अन्न का उत्पादन नहीं हुआ। राजा मन ही मन सोचने लगे अगर शीघ्र ही इस समस्या का हल नहीं निकाला गया तो प्रजा भूख से मर जाएगी। फिर उन्होंने अपने सभी सलाहकारों को सभागार में बुलाया। राजा ने सबसे पूछा इस समस्या से निकलने का सबसे सरल उपाय क्या है? तभी एक मंत्री ने उठकर कहा महाराज इस समय सबसे सस्ता और उत्तम भोजन मांस ही हो सकता है। चावल, गेंहूं इत्यादि को उगाने में बहुत समय लगता है और लागत भी अधिक लगता है। लेकिन मगध के प्रधानमंत्री चुप थे। राजा के पूछने पर उन्होंने कहा महाराज मेरे हिसाब से मांस न तो सबसे सस्ता और न ही सबसे उत्तम खाद्य पदार्थ है। इस विषय पर मैं अपना विचार कल आपसे कह पाऊंगा मुझे आज का समय चाहिए। राजा ने प्रधानमंत्री की बातें मान ली और अगले दिन आने को कहा।
दो तोले मांस का मूल्य
फिर उसी दिन रात्रि के समय उस मंत्री के घर पहुंचे जिससे राजा के सामने मांस को सबसे उत्तम खाद्य पदार्थ बताया था। प्रधानमंत्री से उस मंत्री से कहा शाम को मर्ज बीमार हो गए। उनकी हालत बहुत ही ख़राब है। वैद्य जी ने कहा है कि अगर किसी शक्तिशाली पुरुष का दो तोला मांस मिल जाए तो महाराज शीघ्र ही स्वस्थ हो जाएंगे। आप महाराज के सबसे निकट हैं और आप अपने शरीर से दो तोला मांस देकर राजा को अभी बचा सकते हैं। अगर आप चाहें तो मैं आपको इस दो तोले मांस के बदले एक लाख स्वर्ण मुद्रा भी दे सकता हूं। साथ ही आपके नाम एक बड़ी से जागीर भी कर दूंगा। प्रधान मंत्री की बातें सुनकर वह तुरंत घर के अंदर गया और एक लाख स्वर्ण मुद्राएं लेकर प्रधानमंत्री के पास आया। एक लाख स्वर्ण मुद्राएं प्रधानमंत्री को देते हुए बोला महाशय इस स्वर्ण मुद्रा से आप किसी और का मांस खरीद लाएं और मुझे जीवनदान दें। उसके बाद प्रधानमंत्री बारी-बारी से सभी मंत्रियों के घर गए और सभी दो तोले मांस देने को कहा। कोई भी मंत्री मांस देने को राजी नहीं हुआ। उलटे सभी ने प्रधानमंत्री को एक-एक लाख स्वर्ण मुद्राएं दी।
मांसाहारी पाप या पुण्य!
अगले दिन सभी मंत्री समय से पहले राजसभा में उपस्थित हो गए। सभी ये जानना चाहते थे कि राजा स्वस्थ हुए या नहीं। कुछ देर बाद राजा अपने सिंहासन पर आकर बैठ गया। राजा को स्वस्थ देख सभी मंत्री हैरान हो गए। उसके बाद प्रधानमंत्री ने राजा के सामने एक करोड़ स्वर्ण मुद्राएं रख दी। राजा ने प्रधानमंत्री से पूछा इतने सारे धन कहां से आए? तब प्रधान मंत्री बोले महाराज ये सारा धन दो तोले मांस के बदले मैंने जमा किया है। सभी मंत्रियों ने अपनी जान बचाने के लिए ये कीमत चुकायी है। अब आप ही बताइए महाराज कि मांस सस्ता है या महंगा। राजा को प्रधानमंत्री की बात समझ में आ गई। फिर मगध के राजा ने प्रजा से मेहनत करने का निवेदन किया। कुछ दिनों बाद लोगों के मेहनत से मगध के खेत फसलों से लहराने लगे और खाद्य संकट भी दूर हो गया। इस कथा को सुनने के बाद उस शिकारी ने मांसाहारी भोजन को त्याग दिया और शिकार करना भी छोड़ दिया।
ये भी पढ़ें- Hindu Temple: उत्तर प्रदेश के इस मंदिर में होती है भेड़ियों की पूजा, दर्शन मात्र से पूरी होती हैं इच्छाएं!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
शारदीय नवरात्रि में रोजाना करें मां दुर्गा की आरती, यहां पढ़ें लिरिक्स
1 hr agoशारदीय नवरात्रि प्रतिपदा तिथि आज, जानिए कलश स्थापना मुहूर्त और पूजा विधि
2 hrs agoकौन हैं अजिंक्य शिंदे? जिन्हें अभिजीत दीपके ने सौंपी CJP आंदोलन की कमान
18 hrs agoशारदीय नवरात्रि पर किस समय करें कलश स्थापना? जानिए मुहूर्त और विधि
19 hrs agoकल से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ, जानिए सभी तिथियां और घटस्थापना मुहूर्त
21 hrs agoआज अमावस्या पर करें पितृ स्त्रोत का पाठ, तीन पीढ़ियों के पूर्वज होंगे तृप्त
22 hrs agoशारदीय नवरात्रि में अखंड ज्योति कैसे जलाएं? इन नियमों का रखें ध्यान
22 hrs agoआज है पितृ पक्ष का खास दिन, जानिए अमावस्या का महत्व और श्राद्ध मुहूर्त
1 day agoकैसे करें अपने-पराए की पहचान? चाणक्य नीति से जानिए लोगों की परख करना
1 day agoपितृपक्ष में करें पक्षियों वाला उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines