Ganga Saptami 2024 Date: सनातन धर्म में गंगा सप्तमी का दिन सबसे शुभ दिनों में से एक माना गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गंगा सप्तमी को गंगा जयंती के नाम से भी जाना जाता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, गंगा सप्तमी प्रत्येक साल वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को मनाई जाती है। यह पर्व उत्तर भारत में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन गंगा नदी में स्नान करने का बहुत ही महत्व होता है। साथ ही गंगा मैया की पूजा भी विधि-विधान से की जाती है। तो आज इस खबर में जानेंगे कि गंगा सप्तमी कब है, शुभ मुहूर्त क्या और इसका महत्व क्या है।
गंगा सप्तमी कब है
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गंगा सप्तमी इस बार 14 मई 2024 दिन मंगलवार को मनाई जाएगी। शुभ मुहूर्त सुबह के 11 बजकर 26 मिनट से लेकर दोपहर के 2 बजकर 19 मिनट तक रहेगा। पंचांग के अनुसार, गंगा सप्तमी की शुभ तिथि की शुरुआत 13 मई को शाम 5 बजकर 20 मिनट से हो रही है और समाप्ति अगले दिन यानी 14 मई को शाम 6 बजकर 49 मिनट पर होगी।
गंगा सप्तमी का महत्व
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गंगा को सबसे पवित्र नदी माना गया है। गंगा सप्तमी के दिन गंगा नदी में स्नान करने से सारे पापों से मुक्ति मिलती है। साथ ही आत्मा को शुद्धिकरण भी किया जाता है। गंगाजल का उपयोग शिवलिंग पर अभिषेक करने के लिए भी किया जाता है। जो लोग गंगा में स्नान करते हैं उन्हें नकारात्मक ऊर्जाओं से मुक्ति भी मिलती है।
यह भी पढ़ें- 10 मई के बाद इन राशियों की बदलेगी किस्मत, बुध देव करेंगे राशि परिवर्तन
यह भी पढ़ें- पार्टनर पर हर समय शक करती हैं ये 5 राशि की लड़कियां
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिषीय और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
संबंधित खबरें
नवरात्रि में जरूर गाएं माता रानी के ये 3 भजन, पढ़ें लिरिक्स
1 hr agoनवरात्रि में दुर्गा सप्तशी का पाठ करेगा कल्याण, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
4 hrs agoमंगलवार के साथ ही शनिवार को भी होती है हनुमान जी की पूजा, जानिए वजह
7 hrs agoआज शारदीय नवरात्रि का तीसरा दिन, जानिए मां चंद्रघंटा की पूजा विधि और आरती
9 hrs agoनवरात्रि में कैसे करनी चाहिए पूजा? पंडित सुरेश पांडेय ने बताया सही तरीका
1 day agoनवरात्रि व्रत के दौरान इन नियमों का रखें ध्यान, वरना नहीं मिलेगा पूजा का फल
1 day agoकितने दिनों बाद उतारें कलावा? जानिए रक्षासूत्र से जुड़े हुए धार्मिक नियम
1 day agoनवरात्रि में नवार्ण मंत्र जाप से दूर होंगे दुख, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoखाने से जुड़ी गलतियां ही नहीं, इन कारणों से भी टूट सकता है नवरात्रि का व्रत
1 day agoआज नवरात्रि के दूसरे दिन करें मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, जानिए विधि और मंत्र
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines