Ganesh Chaturthi 2025: सनातन धर्म के लोगों के लिए गणेश चतुर्थी के पर्व का खास महत्व है। इस पर्व का आरंभ भाद्रपद माह की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से होता है, जिसका समापन 10 दिन बाद अनंत चतुर्दशी पर गणेश विसर्जन के साथ होता है। साल 2025 में 27 अगस्त, वार बुधवार को गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जाएगा, जबकि 6 सितंबर को गणेश विसर्जन होगा। गणेश चतुर्थी के दिन जहां कुछ लोग व्रत रखते हैं, वहीं कई जातक बप्पा की पूजा कर उन्हें उनकी प्रिय चीजों का भोग लगाते हैं।
हालांकि, इस दिन बप्पा को अपनी राशि अनुसार भोग लगाना भी शुभ होता है। मान्यता है कि जिन लोगों के ऊपर बप्पा की विशेष कृपा होती है, उनके घर में खुशियां रहती हैं, रिश्तों में प्यार बढ़ता है, करियर में उच्चा स्थान मिलता है, सेहत अच्छी रहती है और दिमाग तेज होता है। चलिए अब जानते हैं गणेश चतुर्थी पर राशि अनुसार बप्पा को किन-किन चीजों का भोग लगाना चाहिए।
मेष राशि
गणेश चतुर्थी पर मेष राशि के लोगों के लिए बप्पा को मोदक का भोग लगाना शुभ रहेगा। इससे आपको उनकी विशेष कृपा प्राप्त हो सकती है।
वृषभ राशि
गणपति बप्पा की पूजा करने के बाद वृषभ राशि के जातक उन्हें केले का भोग जरूर लगाएं। इसी के साथ केले का दान करना भी शुभ रहेगा।
मिथुन राशि
गणेश चतुर्थी पर मिथुन राशि के जातक बप्पा को बूंदी के 3 लड्डुओं का भोग लगा सकते हैं। इसी के साथ धन का दान करना आपके लिए शुभ रहेगा।
कर्क राशि
श्री गणेश का आशीर्वाद पाने के लिए गणेश चतुर्थी पर कर्क राशि के लोग बप्पा की पूजा करें। साथ ही उन्हें 3 नारियल चढ़ाएं और गरीबों को धन का दान करें। इससे आपको पुण्य जरूर मिलेगा।
सिंह राशि
गणेश चतुर्थी पर बप्पा को खीर का भोग लगाना सिंह राशिवालों के लिए शुभ रहेगा। इसी के साथ शाम के समय घर के हर कमरे में घी के दीपक भी जलाएं। इससे आपके घर में सकारात्मकता का वास होगा और गृह क्लेश दूर होगा।
कन्या राशि
बप्पा को खुश करने के लिए गणेश चतुर्थी पर कन्या राशि के जातक उन्हें गुड़ का भोग जरूर लगाएं। इसी के साथ केले का दान करना आपके लिए शुभ रहेगा।
तुला राशि
गणेश चतुर्थी पर तुला राशि के जातकों के लिए धन का दान करना शुभ रहेगा। इसी के साथ बप्पा की पूजा करें और उन्हें मालपुए का भोग लगाएं।
ये भी पढ़ें- Ganesh Chaturthi: गणेश चतुर्थी पर घर ला रहे हैं बप्पा तो इन 12 नियमों का करें पालन, पूर्ण होगी हर इच्छा
वृश्चिक राशि
यदि आपके जीवन में बार-बार परेशानियां आ रही हैं तो इस शुभ दिन बप्पा की पूजा करें। साथ ही उन्हें बेसन के 5 लड्डुओं का भोग लगाएं। इससे आपको बप्पा की विशेष कृपा प्राप्त होगी और घर में शांति का वास होगा।
धनु राशि
गणेश चतुर्थी पर धनु राशि के लोगों के लिए बप्पा को 5 तरह के मेवे का भोग लगाना शुभ रहेगा।
मकर राशि
बप्पा को खुश करने के लिए आप उन्हें रसमलाई का भोग लगा सकते हैं।
कुंभ राशि
गणेश चतुर्थी पर कुंभ राशि के जातक बप्पा की पूजा करें। साथ ही उन्हें खीर का भोग लगाएं और खीर का दान करें। इससे आपको पुण्य मिलेगा और घर में सुख-शांति का वास होगा।
मीन राशि
गणपति बप्पा की पूजा करने के बाद उन्हें मेवे के हलवे और केले का भोग लगाएं। साथ ही गरीबों को मिठाई का दान करें। इससे आपको बप्पा के साथ-साथ ग्रहों की भी विशेष कृपा प्राप्त होगी।
ये भी पढ़ें- Ganesh Chaturthi 2025: गणेश चतुर्थी पर चंद्र दर्शन क्यों वर्जित है? जानें
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
खाने से जुड़ी गलतियां ही नहीं, इन कारणों से भी टूट सकता है नवरात्रि का व्रत
13 mins agoआज नवरात्रि के दूसरे दिन करें मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, जानिए विधि और मंत्र
4 hrs agoआज जरूर करें गणेश जी और नवग्रहों की स्थापना, यहां जानिए
20 hrs agoरसोई में मौजूद मसालों से जुड़े ज्योतिषीय उपाय, बन सकेंगे आपके काम
22 hrs agoसुख-समृद्धि के लिए धारण करें पीला पुखराज, दूर होगी पैसों की तंगी
22 hrs agoआज शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, जानें जरूरी नियम, वरना अधूरी रह जाएगी पूजा
23 hrs agoशारदीय नवरात्रि में रोजाना करें मां दुर्गा की आरती, यहां पढ़ें लिरिक्स
1 day agoशारदीय नवरात्रि प्रतिपदा तिथि आज, जानिए कलश स्थापना मुहूर्त और पूजा विधि
1 day agoकौन हैं अजिंक्य शिंदे? जिन्हें अभिजीत दीपके ने सौंपी CJP आंदोलन की कमान
1 day agoशारदीय नवरात्रि पर किस समय करें कलश स्थापना? जानिए मुहूर्त और विधि
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines