Ganesh Chaturthi 2025: गणेश चतुर्थी को हिंदुओं का प्रमुख पर्व माना जाता है, जिसकी धूम देश के कोने-कोने में देखने को मिलती है। खासकर महाराष्ट्र और गुजरात के अधिकतर शहरों में बहुत ही धूमधाम से गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जाता है। साल 2025 में ये पर्व 27 अगस्त को मनाया जाएगा। मान्यता है कि इस दिन बप्पा के प्रिय रंग के कपड़े धारण करने चाहिए। दरअसल, रंगों का जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है।
यदि कोई व्यक्ति किसी शुभ दिन या पर्व पर अपनी राशि अनुसार कपड़ों का रंग चुनता है तो उसे देवी-देवताओं के साथ-साथ ग्रहों की भी विशेष कृपा भी प्राप्त होती है। आइए जानते हैं गणेश चतुर्थी पर आपके लिए किस रंग के कपड़े पहनना लकी रहेगा।
मेष राशि
चतुर्थी तिथि पर गणेश के प्रिय रंग लाल के कपड़े पहनना मेष राशिवालों के लिए शुभ रहेगा। इससे आपको गणेश जी का विशेष आशीर्वाद तो मिलेगा ही, साथ ही कुंडली में मंगल ग्रह की स्थिति मजबूत होगी और आत्मविश्वास बढ़ेगा।
वृषभ राशि
गणेश जी की पूजा के दौरान सिल्वर या सफेद रंग के कपड़े पहनना वृषभ राशिवालों के लिए शुभ रहेगा। इससे आपको गणेश जी के साथ-साथ शुक्र ग्रह की भी विशेष कृपा प्राप्त होगी।
मिथुन राशि
बुध ग्रह को मिथुन राशि का स्वामी माना जाता है, जिनके जातकों के लिए गणेश चतुर्थी पर हरे रंग के कपड़े पहनना शुभ रहेगा।
कर्क राशि
मन-माता के दाता चंद्र की राशि कर्क वालों के लिए गणेश चतुर्थी पर श्वेत रंग के कपड़े पहनना लकी रहेगा। इससे आपका भाग्य मजबूत होगा और घर-परिवार में खुशियों का वास होगा।
ये भी पढ़ें- Ganesh Chaturthi: गणेश चतुर्थी पर घर ला रहे हैं बप्पा तो इन 12 नियमों का करें पालन, पूर्ण होगी हर इच्छा
सिंह राशि
सूर्य की राशि सिंह के जातकों के लिए गणेश चतुर्थी पर गुलाबी रंग के कपड़े पहनना शुभ रहेगा।
कन्या राशि
बप्पा को खुश करने के लिए बुध की राशि कन्या के जातक गणेश चतुर्थी पर हरे रंग के कपड़े पहन सकते हैं। दरअसल, हरा बप्पा का प्रिय रंग है।
तुला राशि
गणेश चतुर्थी पर शुक्र की राशि तुला वालों के लिए बप्पा की पूजा के दौरान सफेद रंग के कपड़े पहनना शुभ रहेगा। इससे आपको नकारात्मक ऊर्जा से मुक्ति मिलेगी।
वृश्चिक राशि
गणेश चतुर्थी के पावन दिन मंगल की राशि वृश्चिक वालों के लिए लाल या पीले रंग के कपड़े पहनना शुभ रहेगा।
धनु राशि
गुरु ग्रह की राशि धनु के जातकों के लिए गणेश चतुर्थी पर पीले रंग के कपड़े पहनना शुभ रहेगा।
मकर राशि
शनि देव को मकर राशि का स्वामी माना जाता है, जिसके जातकों के लिए गणेश चतुर्थी पर नीले रंग के कपड़े पहनना अच्छा रहेगा।
कुंभ राशि
गणेश जी की पूजा के दौरान शनि की राशि कुंभ के जातकों के लिए भूरे रंग के कपड़े पहनना शुभ रहेगा। इससे आपको बप्पा की कृपा के साथ-साथ शनि दोष से भी मुक्ति मिलेगी। इसके अलावा इस दिन आप सरसों के तेल का दान भी कर सकते हैं।
मीन राशि
गुरु ग्रह की राशि मीन के जातकों के लिए गणेश चतुर्थी पर सुनहरे रंग के कपड़े पहनना शुभ रहेगा। इससे आपकी कुंडली में गुरु ग्रह की स्थिति मजबूत होगी और धन प्राप्ति के रास्ते खुलेंगे।
ये भी पढ़ें- Ganesh Chaturthi 2025: गणेश चतुर्थी पर चंद्र दर्शन क्यों वर्जित है? जानें
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज महादेव की पूजा का महासंयोग, एकसाथ है गुरु प्रदोष व्रत और मासिक शिवरात्रि
3 hrs agoकैसा होता है सपने में पूर्वजों को देखना? जानिए क्या मिलते हैं संकेत
18 hrs agoइस मंदिर में खुद का पिंडदान करते है लोग, जानिए क्या है मान्यता?
22 hrs agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए करें ये खास उपाय, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
23 hrs agoशुरू होने वाली है शारदीय नवरात्रि? कर लें कलश स्थापना की तैयारी
1 day agoकब होगी शारदीय नवरात्रि की शुरुआत? जानिए अष्टमी, नवमी और दशहरा की तारीख
1 day agoमाघ मेले में होगी नई शुरुआत, दंडी संन्यासी पहली बार करेंगे देव अमृत स्नान
1 day agoपितृ पक्ष में करें गाय वाला उपाय, गरुड़ पुराण में बताया गया है महत्व
1 day agoबद्रीनाथ यात्रा का पिछला रिकॉर्ड टूटा, 18 लाख 67 हजार भक्तों ने किए दर्शन
1 day agoआज इंदिरा एकादशी पर करें पीपल से जुड़ा उपाय, पितृ दोष से मिलेगी मुक्ति
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines