हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Ganesh Chaturthi 2024 Baby Names: गणेश चतुर्थी पर पैदा हुए बच्चों के लिए 10 यूनिक नाम, बदल जाएगी किस्मत!

Ganesh Chaturthi 2024 Baby Names: आज गणेश चतुर्थी के शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए नामकरण का विशेष महत्व है। मान्यता है कि गणेश जी के नाम और वेद शब्दों के अनुसार रखे गए नाम बच्चे को जीवन में सफलता दिलाते हैं। यहां कुछ ऐसे ही शुभ और यूनीक नाम दिए गए है, जो आपके बच्चे के लिए परफेक्ट हो सकते हैं।

विज्ञापन

Ganesh Chaturthi 2024 Baby Names: अनेक लोग यह मानते हैं कि शुभ दिन और तारीखों में पैदा हुए बच्चे माता-पिता, परिवार और खानदान के बहुत लकी होते हैं। गणेश चतुर्थी एक ऐसा ही शुभ दिन हैं, जो 7 सितंबर, 2024 को यानी आज है। सभी देवताओं में भगवान गणेश का नाम सबसे पहले आता है। हर शुभ काम से पहले गणेश जी का नाम लिया जाता है। मान्यता है कि विघ्नहर्ता श्री गणेश के नाम लेने मात्र ही सभी मुश्किलें दूर हो जाती हैं। कहते हैं, आज इस त्योहार के दिन पैदा हुए बच्चों के नाम भगवान गणेश और वेदों के अनुसार रखने से वे जीवन के तरक्की के रास्ते पर आगे बढ़ेंगे। आइए जानते हैं, इस दिन पैदा हुए नवजातों के कुछ शुभ और यूनिक नाम।

भगवान गणेश और वेद के अनुसार नाम रखने से लाभ

यदि धार्मिक महत्व की जाए तो भगवान गणेश बुद्धि, समृद्धि और एक नई शुरुआत के देवता हैं। मान्यता है कि भगवान गणेश के नाम पर बच्चों के नाम रखने से बच्चों उनके जैसे गुण आते हैं और आजीवन उन पर गणेश की कृपा बनी रहती है। इसके साथ ही गणेश जी के नाम और उनसे जुड़े नामों से व्यक्ति को अलग और अद्वितीय पहचान मिलती है। इसके अलावा गणेश जी का नाम से बच्चे के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

अवनीश

यह नाम गणेश की अपार शक्ति को दर्शाता है, जो हम सभी को याद दिलाता है कि वे संपूर्ण जगत के स्वामी हैं।

विज्ञापन

ईशान

ईशान नाम माता-पिता और बच्चे के बीच पवित्र बंधन का प्रतिनिधित्व करता है। यह एक बेहद शुभ दिशा का भी नाम है।

कवीश

प्रथम पूज्य भगवान गणेश अपनी क्रिएटिविटी के लिए जाने जाते हैं और कवीश नाम उनकी रचनात्मक होने का बेस्ट प्रतिनिधित्व करता है।

विज्ञापन

रुद्रप्रिया

यह नाम भगवान शिव के गणेश के प्रति विशेष स्नेह को दर्शाता है, जो गहरे प्रेम और जुड़ाव दर्शाता है। साथ ही यह एक भक्ति से भरा नाम है।

ये भी पढ़ें: Ganesh Chaturthi 2024: गणेश चतुर्थी पर अष्टविनायक यात्रा है बेहद खास, 8 अलग रूपों में विराजमान गणपति दर्शन से पूरी होती है हर मुराद

विज्ञापन

मनोमय

यह नाम गणेश की जीवन को छूने और दिल जीतने की क्षमता को दर्शाता है, जो इसे एक ऐसे बच्चे के लिए एक प्यारा और मनमोहक विकल्प बनाता है, जो निश्चित रूप से सभी का पसंदीदा होगा। यदि बेबी गर्ल है, तो आप उसका नाम मनोमयी रख सकते हैं।

आथेश

यह भगवान गणेश का एक नाम है, जिसका अर्थ है किसी काम को आरंभ करने वाले देवता।

विज्ञापन

अथर्व

यह चार वेदों में से एक वेद का नाम है, जो भगवान गणेश से भी जुड़ा है। इसका अर्थ है, सभी बाधाओं से लड़ने वाला ईश्वर।

प्रथमेश

यह बहुत सुंदर नाम है, जो भगवान गणेश की एक उपाधि है, क्योंकि वे प्रथम पूज्य देवता हैं।

विज्ञापन

ऋद्धेश

यदि आप कोई कोई यूनिक नाम चाहते हैं, यह काफी उपयुक्त होगा। इसका अर्थ है शांति के देवता।

अमोघ

अमोघ न केवल एक प्यारा नाम है बल्कि शुभ वेद शब्द भी है और श्री गणेश जी से भी जुड़ा है। इसका अर्थ  है,  जिसके लाभदायक होने की सीमा न हो यानी महा लाभकारी।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Ganesh Chaturthi 2024: चौथ का चांद देखना है मना, गलती से दिख जाए तो करें ये 9 उपाय

ये भी पढ़ें: Mahabharata Story: अर्जुन की चौथी पत्नी थी एक जलपरी, लेने आई थी जान, दे बैठी दिल…पढ़ें एक लाजवाब लव स्टोरी

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक और ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola