Ganesh Chaturthi 2024: किसी भी भगवान की पूजा करने से पहले भगवान गणेश की उपासना की जाती है, क्योंकि गणपति बप्पा को सभी देवी-देवताओं में प्रथम स्थान प्राप्त है। मान्यता है कि जो लोग गणेश भगवान की नियमित रूप से पूजा करते हैं, उनके घर में सदा खुशहाली बनी रहती है। इसलिए गणेश जी को विघ्नहर्ता भी कहा जाता है। हिंदू धर्म के लोगों के लिए गणपति बप्पा को समर्पित गणेश चतुर्थी के पर्व का भी खास महत्व है। गणेश चतुर्थी का आरंभ भाद्रपद मास की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से होता है, जिसका समापन अनंत चतुर्दशी के दिन होता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, इस साल गणेश चतुर्थी का पर्व 7 सितंबर को मनाया जाएगा और 17 सितंबर को अनंत चतुर्दशी के दिन त्योहार का समापन होगा।
गणेश चतुर्थी के दिन लोग अपने घर में गणपति बप्पा की मूर्ति की स्थापना करते हैं और 10 दिन तक उनकी पूजा करने के बाद विसर्जन करते हैं। हालांकि गणपति बप्पा की मूर्ति की स्थापना करने से जुड़े कई नियम होते हैं। यदि व्यक्ति उन नियमों का पालन नहीं करता है, तो उसका दुष्प्रभाव भी उन्हें झेलना पड़ता है। चलिए जानते हैं वास्तु शास्त्र में बताए गए मूर्ति स्थापना के मुख्य 7 नियमों के बारे में।
किस दिशा में स्थापित करनी चाहिए मूर्ति?
वास्तु शास्त्र के अनुसार, भगवान गणपति की मूर्ति को घर में हमेशा ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व दिशा में स्थापित करना चाहिए। इसके अलावा मूर्ति को ऐसे स्थापित करें कि उसका मुख पश्चिम दिशा की तरफ हो। ये दिशा मूर्ति स्थापना के लिए सबसे शुभ मानी जाती है।
ये भी पढ़ें- Ganesh Chaturthi पर 12 राशियों की हर इच्छा होगी पूरी! राशि अनुसार इस तरह करें पूजा
स्थापित करने के बाद मूर्ति को नहीं हिलाना चाहिए
मूर्ति विसर्जन से पहले भगवान गणेश की मूर्ति को अपनी जगह से नहीं हटाना चाहिए। यदि आप मूर्ति को बार-बार उसकी जगह से हटाते हैं, तो इससे आपको पाप लग सकता है।
कैसी मूर्ति घर लाना शुभ है?
वास्तु शास्त्र के अनुसार, गणेश चतुर्थी के दौरान घर में गणेशजी की बैठी हुई मुद्रा वाली मूर्ति को स्थापित करना चाहिए। गणेशजी की खड़ी हुई मुद्रा वाली प्रतिमा को घर में लगाना अशुभ माना जाता है। हालांकि ऐसी प्रतिमा आप ऑफिस या कार्यस्थल की डेस्क पर रख सकते हैं।
किस रंग की मूर्ति होती है शुभ?
शास्त्रों में बताया गया है कि सिंदूरी और सफेद रंग की गणेश जी मूर्ति को घर में स्थापित करना सबसे ज्यादा शुभ माना जाता है। ये दोनों ही रंग जीवन में तरक्की लेकर आते हैं।
सूंड किस तरफ होनी चाहिए?
गणेश जी की वो ही मूर्ति घर में लानी चाहिए, जिसकी सूंड उत्तर दिशा यानी सीधी तरफ हो। गणेश जी की ऐसी मूर्ति को घर में लाने से साधक को उसकी पूजा का मनोवांछित फल मिलता है।
क्रिस्टल से बनी मूर्ति घर लाना है शुभ
क्रिस्टल से बनी गणेश जी की मूर्ति को घर में स्थापित करना सबसे शुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, क्रिस्टल से बनी गणेश जी की मूर्ति की पूजा करने से घर में सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली का वास होता है। साथ ही धन की देवी मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है।
कचरा इकट्ठा न होने दें
यदि आप 10 दिन के लिए अपने घर में भगवान गणेश की मूर्ति को लेकर आ रहे हैं, तो लगातार 10 दिन सुबह और शाम दोनों समय गणपति बप्पा की आरती करें। उन्हें उनकी प्रिय चीजों का भोग लगाएं। साथ ही दीप-धूप अर्पित करें। इसके अलावा जिस स्थान या कमरे में आपने गणपति बप्पा की मूर्ति को स्थापित किया है। वहां सुबह-शाम साफ-सफाई करें। थोड़ा-सा भी कचरा इकट्ठा न होने दें। नहीं तो इससे आपको पाप लग सकता है।
ये भी पढ़ें- राहु की दशा खराब होने पर दिखते हैं 5 लक्षण, कंगाली भी है मुख्य कारण!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी वास्तु शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
खाने से जुड़ी गलतियां ही नहीं, इन कारणों से भी टूट सकता है नवरात्रि का व्रत
33 mins agoआज नवरात्रि के दूसरे दिन करें मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, जानिए विधि और मंत्र
4 hrs agoआज जरूर करें गणेश जी और नवग्रहों की स्थापना, यहां जानिए
20 hrs agoरसोई में मौजूद मसालों से जुड़े ज्योतिषीय उपाय, बन सकेंगे आपके काम
22 hrs agoसुख-समृद्धि के लिए धारण करें पीला पुखराज, दूर होगी पैसों की तंगी
22 hrs agoआज शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, जानें जरूरी नियम, वरना अधूरी रह जाएगी पूजा
23 hrs agoशारदीय नवरात्रि में रोजाना करें मां दुर्गा की आरती, यहां पढ़ें लिरिक्स
1 day agoशारदीय नवरात्रि प्रतिपदा तिथि आज, जानिए कलश स्थापना मुहूर्त और पूजा विधि
1 day agoकौन हैं अजिंक्य शिंदे? जिन्हें अभिजीत दीपके ने सौंपी CJP आंदोलन की कमान
1 day agoशारदीय नवरात्रि पर किस समय करें कलश स्थापना? जानिए मुहूर्त और विधि
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines