Ganesh Chaturthi 2024: हिंदू धर्म में भगवान गणेश को समर्पित गणेश चतुर्थी के पर्व का खास महत्व है। माना जाता है कि जिन लोगों के ऊपर गणेश भगवान की विशेष कृपा रहती है, उन्हें जीवन में कभी भी किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता है। गणपति बप्पा की आराधना करने से सभी दुख-दर्द खत्म हो जाते हैं। इसके अलावा अपने घर में गणेश जी की मूर्ति को विराजमान करना भी शुभ होता है। खासतौर पर गणेश चतुर्थी के दिन जो लोग अपने घर में भगवान गणेश की मूर्ति लाते हैं, उनकी सभी परेशानियों का अंत हो जाता है।
आमतौर पर गणेश चतुर्थी के शुभ दिन लोग मिट्टी से बनी गणपति जी की मूर्ति लाते हैं, लेकिन आज हम आपको एक ऐसी चीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आप आसानी से घर पर ही गणेश जी की मूर्ति बना सकते हैं। इससे आपको भगवान गणेश की तो विशेष कृपा प्राप्त होगी ही। साथ ही धन की देवी मां लक्ष्मी भी आपसे प्रसन्न रहेंगी, जिसका सीधा असर आपकी आर्थिक स्थिति पर पड़ेगा। चलिए जानते हैं उस खास चीज के बारे में।
ये भी पढ़ें- Ganesh Chaturthi 2024: गणपति बप्पा की स्थापना करने से पहले जानें ये 7 वास्तु नियम, हर इच्छा होगी पूरी!
गणेश चतुर्थी कब है?
वैदिक पंचांग के अनुसार, इस बार गणेश चतुर्थी पर्व का आरंभ भाद्रपद मास की चतुर्थी तिथि यानी 7 सितंबर 2024 से हो रहा है, जिसका समापन अनंत चतुर्दशी के दिन 17 सितंबर 2024 को होगा। गणेश चतुर्थी के दिन लोग अपने घर में गणेश जी की मूर्ति लेकर आते हैं और 10 दिन बाद अनंत चतुर्दशी के मौके पर विसर्जन करते हैं।
गणेश जी की कैसी मूर्ति घर लानी चाहिए?
धार्मिक मान्यता के अनुसार, हल्दी में धन की देवी मां लक्ष्मी का वास होता है। ऐसे में यदि आप अपने घर में हल्दी से बने गणेश जी लेकर आते हैं, तो इससे आपको गणपति बप्पा के साथ-साथ माता लक्ष्मी की भी विशेष कृपा प्राप्त होगी। माना जाता है कि जिन लोगों के ऊपर माता लक्ष्मी की विशेष कृपा रहती है, उन्हें कभी भी पैसों की कमी का सामना नहीं करना पड़ता है। इसके अलावा घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहती है। इसके अलावा हल्दी से बनाई गई गणपति बप्पा की मूर्ति इको फ्रेंडली होती है, जिससे पर्यावरण को नुकसान नहीं होगा।
गणेश जी की मूर्ति स्थापना के नियम
- वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि भगवान गणेश की मूर्ति के लिए उत्तर-पूर्व दिशा सबसे उचित होती है। इस दिशा में मूर्ति की स्थापना करने से वास्तु दोष नहीं लगता है और परिवार में सदा खुशहाली बनी रहती है।
- घर में सदा गणेश जी की बैठी हुई मुद्रा वाली मूर्ति की स्थापना करनी चाहिए।
- गणेश जी की सूंड उत्तर दिशा की तरफ होनी चाहिए। ऐसी मूर्ति की पूजा करने से साधक को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है।
ये भी पढ़ें- Ganesh Chaturthi पर 12 राशियों की हर इच्छा होगी पूरी! राशि अनुसार इस तरह करें पूजा
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी वास्तु शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज अहोई अष्टमी पर करें तारों की पूजा, आपके शहर में कितने बजे दिखेंगे तारे?
16 hrs agoदिवाली की सफाई में घर से निकाल फेकें ये अशुभ चीजें, मिलेंगे शुभ परिणाम
17 hrs agoधनतेरस पर इन 5 चीजों को खरीदना है शुभ, जानिए क्या है महत्व?
21 hrs agoआज अहोई अष्टमी की पूजा के दौरान जरूर करें अहोई माता की आरती, पढ़ें लिरिक्स
23 hrs agoअहोई अष्टमी व्रत आज, जानें मुहूर्त, पूजा विधि और तारे निकलने का समय
1 day agoअहोई अष्टमी 2026: 1 नवंबर को रखा जाएगा व्रत, जानें पूजा का मुहूर्त और कथा
1 day agoबिना नहाए बिल्कुल ना करें ये काम, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
2 days agoशनि चालीसा के पाठ से दूर होंगे सभी संकट, साढ़ेसाती और ढैया से मिलेगी मुक्ति
2 days agoहाथ में पहनें ये कड़ा मिलेंगे कई फायदे, नहीं लगेगी किसी की नजर
2 days agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines