Shukrawar Raat ke Upay: सुख, शांति, समृद्धि और वैभव की प्राप्ति के लिए शुक्रवार का दिन ही नहीं रात भी काफी विशिष्ट होता है। दिन में जहां देवी दुर्गा और संतोषी माता की पूजा और उपासना का विधान है, वहीं संध्या और रात्रि में धन की देवी मां लक्ष्मी की आराधना करने से लाभ होता है। आइए जानते हैं, शुक्रवार की रात को किए जाने वाले कुछ खास उपाय, जिनसे घर में ऐश्वर्य-वैभव में कभी कमी होती है, मां लक्ष्मी का आशीर्वाद हमेशा बना रहता है।
शुक्रवार को सोने से पहले करें ये उपाय
इस दिशा में जलाएं घी के दीपक
रात में सोने से पहले हर दिन पूजा घर या मंदिर को छोड़कर घर की सभी लाइटों को बुझा देना निस्संदेह अच्छी बात है। इससे बिजली का दुरुपयोग नहीं होता है और नींद भी अच्छी आती है। लेकिन शुक्रवार की रात को घर के उत्तर-पूर्व दिशा यानी ईशान कोण में घी का एक दीपक जरूर जलाएं। यदि दीपक उपलब्ध हो तो, कम-से-कम वाट एक बल्ब या लाइट जलाना चाहिए। मान्यता हैहै कि यह दिशा देवी लक्ष्मी को विशेष रूप से पसंद है। ऐसा करने से मां लक्ष्मी आपके उचित कर्मों के अनुसार घर पर धन बरसाती हैं। साथ ही इस कोने को हमेशा साफ रखना चाहिए।
सोने से पहले मां लक्ष्मी का ध्यान करें
धन अपने आप नहीं आता है। धन कर्म से आता है, जिसमें भाग्य के साथ आपका संकल्प भी बहुत जरूरी है। सोने से पहले मां लक्ष्मी को रोज अपना संकल्प जरूर बताएं। शुक्रवार को सोने से पहले अपने लक्ष्यों और सपनों के बारे में सोचें। सोने से पहले उनका विधिवत दर्शन करके ही सोएं। शीघ्र ही आपके कर्मों में शुभता आएगी और धन की आमद के नए स्रोत विकसित हो जाएंगे। आप सोने से पहले मां लक्ष्मी के मंत्रों का जाप भी कर सकते हैं।
कौड़ी का उपाय
शुक्रवार को रात में सोने से पहले एक कौड़ी को गंगाजल से धो लें। फिर उस कौड़ी को लाल रंग से रंगकर घर में धन रखने के स्थान पर या तिजोरी में रखें। इस उपाय से देवी लक्ष्मी की कृपा से घर में कभी धन की कमी रहेगी। यह उपाय घर के सभी सदस्यों के सो जाने के बाद करें।
ये भी पढ़ें: केतु जैसा घातक है नेपच्यून ग्रह, लग सकती ड्रग्स की लत; जानें ज्योतिष महत्व और लाइफ पर असर
ये भी पढ़ें: हो सकती है बेवजह बदनामी, धन हानि, एक्सीडेंट… सप्ताह के 3 दिन नए कपड़े पहनने के लिए होते हैं अशुभ
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
अहोई अष्टमी 2026: 1 नवंबर को रखा जाएगा व्रत, जानें पूजा का मुहूर्त और कथा
17 hrs agoबिना नहाए बिल्कुल ना करें ये काम, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
23 hrs agoशनि चालीसा के पाठ से दूर होंगे सभी संकट, साढ़ेसाती और ढैया से मिलेगी मुक्ति
1 day agoहाथ में पहनें ये कड़ा मिलेंगे कई फायदे, नहीं लगेगी किसी की नजर
1 day agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
1 day agoव्रत-त्योहार से भरा है नवंबर, जानें दिवाली, धनतेरस समेत छठ महापर्व की तारीख
1 day agoराशि अनुसार मंत्रों के जाप से चमकेगा भाग्य, जानें सभी के लिए लकी मंत्र
1 day agoदरिद्रता को दूर करेंगे ये खास उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से होगा लाभ
2 days agoकरवा चौथ पर करें चंद्र देव की आरती, यहां जानें सही विधि और मंत्र
2 days agoकहीं छलनी से हुआ करवा चौथ के चांद का दीदार, कहीं टकटकी लगाए रहीं महिलाएं
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines