Fitkari Ke Totke: किचन और सैलून में इस्तेमाल होने वाली फिटकरी के बारे में तो आपको पता ही होगी। दर्द से छुटकारा पाने के लिए कई लोग फिटकरी का इस्तेमाल करते हैं। इसके अलावा चेहरे की रंगत बढ़ाने के लिए भी फिटकरी का उपयोग किया जाता है, लेकिन आज हम आपको इसके प्रभावशाली टोटके बताने जा रहे हैं।
वास्तु और ज्योतिष शास्त्र में जीवन को सुखमय बनाने के लिए फिटकरी के कई टोटके और उपायों के बारे में बताया गया है। यदि व्यक्ति नियमित रूप से इन्हें अपनाता है, तो उसे अपनी विभिन्न परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। चलिए जानते हैं फिटकरी के 5 प्रभावशाली टोटके के बारे में।
बुरी नजर से मिलेगा छुटकारा!
घर का वास्तु ठीक करने के लिए या घरवालों को बुरी नजर से बचाने के लिए फिटकरी का इस्तेमाल किया जा सकता है। एक कांच के ग्लास में फिटकरी रखें और फिर उसे घर के मुख्य दरवाजे के बाहर रख दें। इस टोटके को करने के कुछ समय बाद ही आपको सकारात्मक असर देखने को मिल जाएगा।
ये भी पढ़ें- Swapna Shastra: सपने में देख रहे हैं ऑफिस, सीनियर और कलीग? नुकसान या फायदा… जानें हर संकेत का अर्थ
बुध देव होंगे मजबूत
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, फिटकरी बुध ग्रह का प्रतिनिधित्व करता है। इसे बच्चों की स्टडी टेबल पर रखने से पढ़ाई में फोकस बढ़ता है। साथ ही कुंडली में बुध ग्रह की स्थिति मजबूत होती है, जिससे बुद्धि का विकास होता है।
जीवन में मिलेगी अपार सफलता!
कारोबार में तरक्की पाने के लिए और मुनाफा बढ़ाने के लिए ऑफिस के मुख्य दरवाजे के बाहर लाल कपड़े में फिटकरी को लपेटकर लटका दें। इससे ऑफिस के अंदर नकारात्मक ऊर्जा नहीं जाएगी और बुरी नजर नहीं लगेगी।
अच्छी नींद का टोटका
यदि आपको नींद नहीं आती है या बार-बार रात में आंख खुल जाती है, तो ऐसे में आप अपने तकिए के नीचे एक फिटकरी रख सकते हैं। इससे आपको अच्छी नींद आएगी और कुछ ही दिनों में नींद न आने की समस्या से भी छुटकारा मिल जाएगा।
बुरी नजर उतारने का तरीका
यदि आपको बार-बार बुरी नजर लगती है, तो फिटकरी से आप नजर भी उतार सकते है। इसके लिए अपने हाथ में एक फिटकरी, नमक और काली सरसों के बीज लें। जिस व्यक्ति की आपको नजर उतारनी है, अब इसे उसके सिर के ऊपर सात बार फेर दें। इस टोटके से आप आसानी से घर पर ही किसी भी व्यक्ति की नजर उतार सकते हैं।
ये भी पढ़ें- बुध के अस्त से 4 राशियों का जागेगा भाग्य, धन-धान्य से भर जाएगी झोली!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी शास्त्रों पर आधारित है और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
नवरात्रि में जरूर करें अर्गला स्तोत्र का पाठ, बरसेगी मां दुर्गा की कृपा
9 hrs agoकष्टों को दूर करेंगी मां विंध्यवासिनी, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
12 hrs agoकैसे शुरू हुई रावण का पुतला जलाने की परंपरा? जानिए रावण दहन का इतिहास
14 hrs agoशारदीय नवरात्रि के चौथे दिन करें मां कूष्मांडा की पूजा, जानें पूजा विधि
16 hrs agoनवरात्रि में जरूर गाएं माता रानी के ये 3 भजन, पढ़ें लिरिक्स
1 day agoनवरात्रि में दुर्गा सप्तशी का पाठ करेगा कल्याण, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
1 day agoमंगलवार के साथ ही शनिवार को भी होती है हनुमान जी की पूजा, जानिए वजह
1 day agoआज शारदीय नवरात्रि का तीसरा दिन, जानिए मां चंद्रघंटा की पूजा विधि और आरती
1 day agoनवरात्रि में कैसे करनी चाहिए पूजा? पंडित सुरेश पांडेय ने बताया सही तरीका
2 days agoनवरात्रि व्रत के दौरान इन नियमों का रखें ध्यान, वरना नहीं मिलेगा पूजा का फल
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines