---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

बुध के अस्त से 4 राशियों का जागेगा भाग्य, धन-धान्य से भर जाएगी झोली!

Budh Transit: साल 2024 में अगस्त माह में कई राशियों के लोगों को बुध देव की विशेष कृपा प्राप्त होगी। चलिए जानते हैं आने वाले दिन किन चार राशियों के लोगों के लिए अच्छे रहेंगे और उनके जीवन में कब और कैसे सकारात्मक बदलाव आएगा।

---विज्ञापन---

Budh Transit 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह का विशेष महत्व है। इसी वजह से बुध देव को सेनापति के नाम से भी जाना जाता है। जिस भी व्यक्ति पर बुध देव मेहरबान होते हैं, उसे करियर में हाई पोजीशन मिलती है। समाज में मान-सम्मान बढ़ता है। यहां तक कि पैसों की कमी का भी सामना नहीं करना पड़ता है। हालांकि एक निश्चित अंतराल के बाद प्रत्येक ग्रह राशि और नक्षत्र परिवर्तन करता है, जिसका असर हर एक व्यक्ति के जीवन पर पड़ता है।

कब होंगे बुध देव अस्त?

हिंदू पंचांग की गणना के अनुसार, इस समय बुध देव सिंह राशि में विराजमान हैं। आज से 7 दिन बाद 4 अगस्त को बुध देव उदित से अस्त अवस्था में आएंगे। साल 2024 में बुध के अस्त से कुछ राशियों के जातकों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। करियर में सफलता मिलने के साथ-साथ घर में भी खुशी का माहौल बना रहेगा। इसी के साथ स्वास्थ्य में भी सुधार आएगा। चलिए जानते हैं वो चार लकी राशियां कौन-कौन सी हैं, जिनके लिए बुध ग्रह का अस्त होना अतिशुभ रहेगा।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Sawan 2024: 90 साल बाद 3 राशियों पर मेहरबान होंगे भोलेनाथ! सावन के आखिरी सोमवार को बन रहा महासंयोग

---विज्ञापन---

इन 4 राशियों को होगा महालाभ!

मिथुन राशि

लंबे समय से चढ़े हुए कर्ज से मुक्ति मिल जाएगी। आर्थिक दिक्कतें दूर होंगी। अध्यात्म में छात्रों की रुचि बढ़ेगी, जिससे मानसिक शांति मिलेगी। बिजनेसमैन को शत्रुओं पर जीत प्राप्त होगी। छात्रों को खेलकूद की किसी प्रतियोगिता में सफलता मिल सकती है।

तुला राशि

कारोबारियों को किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार में उन्नति के साथ-साथ अपार धन लाभ हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों की सामाजिक कार्य में सक्रियता बढ़ेगी, जिससे समाज में और घर परिवार में मान सम्मान बढ़ेगा।

---विज्ञापन---

मकर राशि

रोजगार की तलाश पूरी होगी। दिन की शुरुआत किसी शुभ समाचार के साथ हो सकती है, जिससे आज ही नहीं आने वाले कई दिन आप खुश रहेंगे। व्यापारियों को बिजनेस पार्टनर का सहयोग मिलेगा, जिसके कारण काम में बढ़ोतरी होगी और मुनाफा भी बढ़ेगा।

सिंह राशि

सिंह राशि के लोगों को कार्यक्षेत्र में उन्नति मिलेगी। कारोबारियों को भाग्‍य का साथ मिलेगा, जिसके कारण धन कमाने के कई नए अवसर प्राप्त होंगे। परिवार के साथ बाहर घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। बड़े-बुजुर्गों की सेहत में सुधार होगा।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Kaalchakra Today: सावन में 12 ज्योतिर्लिंग के दर्शन से 12 राशियों को होगा लाभ! पंडित सुरेश पांडेय से जानें महत्व

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---
First published on: Jul 28, 2024 01:17 PM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola