Feng Shui Tips: फेंगशुई एक चीनी वास्तुकला है. वास्तु शास्त्र की तरह ही यह सकारात्मक ऊर्जा के संचार और जीवन में इसके प्रभाव के बारे में बताती है. फेंगशुई में कई उपायों को करना बेहद शुभ और लाभकारी होता है. फेंगशुई में कई ऐसे उपायों के बारे में बताया गया है, जिन्हें करने से करियर में सफलता हासिल कर सकते हैं. आप नौकरीपेशा जीवन में आने वाली परेशानियों और व्यापार में घाटे से परेशान हैं, तो चीनी वास्तु फेंगशुई में बताए इन उपायों को कर सकते हैं. आइये इनके बारे में विस्तार से जानते हैं.
इस दिशा में लगाएं पौधे
फेंगशुई में दिशाओं का संबंध तत्वों से बताया गया है. इसके अनुसार उपाय करने से लाभ मिलता है. दक्षिण और दक्षिण पूर्व दिशा को लकड़ी तत्व का माना जाता है. इस दिशा में पौधे लगाना शुभ होता है. जीवन में तरक्की करने और घर-परिवार में सुख-शांति के लिए इस दिशा में पेड़-पौधे लगाने चाहिए.
ये भी पढ़ें – Vastu Tips: काम में रुकावटें, तनाव और भ्रम का कारण बनता है राहु दोष, बचाव के लिए इन बातों का रखें ध्यान
ऑफिस टेबल के लिए उपाय
आपको फेंगशुई विशेषज्ञ से अपनी सफलता की दिशा के बारे में जानकारी लेकर उस दिशा में मुख करके बैठना चाहिए. किसी खिड़की के सामने बैठना वास्तु की दृष्टि से अच्छा माना जाता है. करियर में ग्रोथ के लिए ऑफिस टेबल की दक्षिण दिशा में पानी के जहाज की तस्वीर रखनी चाहिए.
उत्तर दिशा में रखें ड्रैगन मुख वाला कछुआ
फेंगशुई में कई चीजों को घर में और ऑफिस में रखना शुभ माना जाता है. फेंगशुई के अनुसार, उत्तर दिशा में ड्रैगन के मुख वाला कछुआ रखना चाहिए. इससे नौकरी में तरक्की मिलती है. इसे रखने से नई नौकरी के योग बनते हैं. इसे दुकान में रखना भी लाभकारी होता है.
ये भी पढ़ें – क्या मरने के बाद अपनों की आवाज सुन सकता है मुर्दा? जानिए हैरान कर देनी वाली बातें
धन संकट दूर करने के उपाय
उत्तर और उत्तर-पूर्व दिशा को जल तत्व की दिशा माना जाता है. इस दिशा में पानी की टंकी रखना और पानी की दिशा होना अच्छा होता है. इस दिशा में एक्वेरियम यानी मछली रखने का जार रखना शुभ होता है. एक्वेरियम में गोल्डफिश पालना और भी अधिक शुभ माना जाता है.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
5 नवंबर को है गोवत्स द्वादशी, जरूर करें गायों और बछड़ों की पूजा
32 mins agoकष्टों से मुक्ति के लिए करें 'श्री सूक्त' का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि
2 hrs agoछोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
4 hrs agoकब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
22 hrs agoकहीं दीपोत्सव तो कहीं काली पूजा, जानिए इन 4 शहरों से जुड़ा दिवाली का इतिहास
23 hrs ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
1 day agoदिवाली से पहले क्यों की जाती है घर की डीप क्लीनिंग? जानिए इसके पीछे का कारण
1 day agoधनतेरस पर करें तिजोरी से जुड़े ये 5 उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
1 day agoआज अहोई अष्टमी पर करें तारों की पूजा, आपके शहर में कितने बजे दिखेंगे तारे?
1 day agoदिवाली की सफाई में घर से निकाल फेकें ये अशुभ चीजें, मिलेंगे शुभ परिणाम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines