Vastu Tips for Family Photo: लोग घरों में साज-सजावट के लिए दीवारों पर तस्वीर लगाते हैं. कई लोग घर में परिवार के सदस्यों की फोटो या फैमिल फोटो लगाते हैं. यह सिर्फ घर की दीवारों को सजाने का काम नहीं करती हैं. यह घर के वास्तु को भी प्रभावित करती हैं. वास्तु शास्त्र के अनुसार, इससे घर में प्रेम और एकता का माहौल बना रहता है. तस्वीर लगाने से जुड़ी वास्तु की गलतियां करते हैं, तो इसके कारण नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है. घर में फैमिली फोटो लगाने के दौरान कई नियमों का ध्यान रखना चाहिए.
फैमिली फोटो से जुड़े वास्तु नियम (Family Photo Vastu Rules)
फोटो के लिए सही दिशा – परिवार की फोटो को लगाने के लिए नैऋत्य दिशा यानी दक्षिण-पश्चिम दिशा को सबसे सही माना जाता है. इस दिशा में फोटो लगाने से स्थिरता, शक्ति और आर्थिक समृद्धि प्राप्त होती है. इस दिशा में तस्वीर लगाने से रिश्तों में मजबूती बनी रहती है.
हंसती-मुस्कुराती तस्वीर – लिविंग रूम में परिवार के सदस्यों की हंसती-मुस्कुराती तस्वीर लगानी चाहिए. इससे घर-परिवार के सदस्य प्रसन्न रहते हैं. वास्तु के अनुसार, इस तरह की तस्वीर लगाना शुभ माना जाता है.
ये भी पढ़ें – Chanakya Niti: शक्तिशाली इंसान को भी अंदर से कमजोर कर सकती हैं ये 5 चीजें, आचार्य चाणक्य से जानें
बाथरूम के पास न लगाएं तस्वीर – आपको बाथरूम या टॉयलेट के आसपास या उसकी दीवार पर परिवार की तस्वीर नहीं लगानी चाहिए. इस जगह फोटो लगाना अच्छा नहीं होता है.
मेन गेट के पास न लगाएं – घर के मुख्य द्वार के पास या ऐसी जगह तस्वीर न लगाएं. कि, मुख्य द्वार से सीधा तस्वीर पर नजर पड़े. इसके अलावा बिस्तर के सिरहाने तस्वीर लगाने से बचना चाहिए. वरना मानसिक तनाव बढ़ सकता है.
पूर्वजों की तस्वीर से अलग – घर की दीवार पर फैमिली फोटो पूर्वजों की फोटो के साथ नहीं लगानी चाहिए. एक ही फ्रेम में पूर्वजों की फोटो या पूर्वजों की फोटो के आसपास भी फैमिली फोटो न लगाएं. इसके साथ ही इस बात का ध्यान रखें कि, टूटे हुए या खराब फ्रेम में तस्वीर न लगाएं. आपको फैमिली फोटो से जुड़े इन सभी नियमों का ध्यान रखना चाहिए.
ये भी पढ़ें – Plant Vastu Tips: घर में इन 5 पौधों को रखना माना जाता है अशुभ, इन्हें आज ही हटा दें, वरना…
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और वास्तु पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.