Plant Vastu Tips: घर में इन 5 पौधों को रखना माना जाता है अशुभ, इन्हें आज ही हटा दें, वरना…

Plant Vastu Tips: घर में कई पौधों को रखने से आपको नुकसान हो सकता है. वास्तु की दृष्टि से कई प्रकार के पौधे घर में रखने से बचना चाहिए. आइये इनके बारे में जानते हैं.

Plant Vastu Tips: घर में इन 5 पौधों को रखना माना जाता है अशुभ, इन्हें आज ही हटा दें, वरना…

घर में न रखें ये 5 पौधे (Photo Credit- AI)

Vastu Tips: कई लोगों को घर में पौधे लगाने का बहुत शौक होता है. ऐसे में लोग घर के अंदर, आगंन में. बालकनी में और छत पर पौधे लगाते हैं. साज-सजावट के लिए लोग घरों में तरह-तरह के पौधे लगाते हैं. वास्तु की दृष्टि से कई पौधों को घर में नहीं रखना चाहिए. इन पौधों को घर में रखने से नुकसान हो सकता है. इनके कारण आर्थिक तंगी और मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है. आपके घर में यह पौधे रखे हुए हैं, तो इन्हें आज ही हटा दें, वरना आपको धनहानि हो सकती है.

विज्ञापन

कांटेदार पौधे – कांटेदार पौधों को लोग अक्सर घर में रख लेते हैं. साज-सजावट के लिए इन्हें घर में नहीं रखना चाहिए. कांटेदार पौधे रखने से घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है. इसके कारण रिश्तों में तनाव और आर्थिक तौर पर परेशानियां बढ़ सकती है. वास्तु के अनुसार, इस प्रकार के पौधों को घर में रखना शुभ नहीं माना जाता है. आपको इन्हें तुरंत घर से निकाल देना चाहिए.

विज्ञापन

इमली का पौधा – घर में रखा इमली का पौधा आर्थिक तंगी और तरक्की में रुकावट का कारण बनता है. इसके कारण नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है. यह खट्टे स्वाद की तरह ही परिवार के रिश्तों में खटास का कारण बन सकती है. इसे घर से निकाल देना चाहिए.

विज्ञापन

दूध निकलने वाले पौधे – अगर आपके घर में कोई ऐसा पौधा है, जिसके पत्ते या तने को तोड़ने पर सफेद दूध जैसा निकलता है. इसे तुरंत हटा दें. इसके कारण नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है.

सूखे हुए पौधे – घर में रखे सूखे हुए और मुरझाए पौधे नकारात्मकता का कारण बनते हैं. आपको इस तरह के पौधों को तुरंत हटा देना चाहिए. इसके कारण घर में दरिद्रता और बीमारियों का आगमन हो सकता है.

विज्ञापन

पीपल – हिंदू धर्म में पीपल के पेड़ को बहुत ही पवित्र और पूजनीय माना जाता है. पीपल के पेड़ की पूजा की जाती है. हालांकि, इसका घर में होना अच्छा नहीं होता है. कई बार छत पर पीपल का पौधा निकल जाता है. ऐसे में आपको इसे तुरंत हटा देना चाहिए. यह घर की सुख-शांति को खत्म करता है. इसके कारण मानसिक तनाव बढ़ सकता है. दीवारों में दरारें में या छत पर पीपल के उग जाने पर इसे तुरंत हटा देना चाहिए. पीपल के पेड़ को खुद नहीं निकालना चाहिए. आप इसके लिए किसी माली की मदद लें.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और वास्तु पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ