Falgun Purnima 2025: होलिका दहन के कितने दिन बाद है फाल्गुन पूर्णिमा? जानें डेट और स्नान-दान का शुभ मुहूर्त

Falgun Purnima 2025: हर साल फाल्गुन माह में आने वाली पूर्णिमा तिथि को फाल्गुन पूर्णिमा का पर्व मनाया जाता है। चलिए जानते हैं होलिका दहन से कितने दिन पहले फाल्गुन पूर्णिमा का पर्व मनाया जाता है। साथ ही आपको स्नान-दान के शुभ मुहूर्त के बारे में भी पता चलेगा।

Falgun Purnima 2025

फाल्गुन पूर्णिमा 2025

Falgun Purnima 2025: हिंदू धर्म के लोगों के लिए होली के पर्व का खास महत्व है। होली के दिन लोग आपसी बैर को भुलाकर एक दूसरे को रंग लगाते हैं और खुशियों के साथ त्योहार का आनंद लेते हैं। होली से एक दिन पहले होलिका दहन का त्योहार मनाया जाता है जिस दिन होलिका जलाई जाती है।

विज्ञापन

वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, हर साल होली से एक दिन पहले होलिका दहन का पर्व मनाया जाता है। जबकि होली के दिन फाल्गुन पूर्णिमा का व्रत रखा जाता है। फाल्गुन पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। साथ ही श्रीसत्यनारायण कथा का पाठ, किसी पवित्र नदी में स्नान और जरूरतमंद लोगों को दान देना शुभ माना जाता है। चलिए जानते हैं इस साल फाल्गुन पूर्णिमा कब है।

विज्ञापन

2025 में कब है फाल्गुन पूर्णिमा?

पंचांग की गणना के अनुसार इस साल फाल्गुन पूर्णिमा तिथि का आरंभ 13 मार्च 2025 को सुबह 10 बजकर 35 मिनट से हो रहा है जिसका समापन अगले दिन 14 मार्च 2025 को दोपहर 12 बजकर 23 मिनट पर होगा। ऐसे में 14 मार्च 2025 को फाल्गुन पूर्णिमा का व्रत रखा जाएगा। फाल्गुन पूर्णिमा के दिन ही होली का पर्व मनाया जाएगा जिससे एक दिन पहले 13 मार्च 2025 को होलिका दहन होगा।

विज्ञापन

14 मार्च 2025 के शुभ मुहूर्त

  • सूर्योदय- प्रात: काल 6:40
  • चन्द्रोदय- शाम 06:38
  • अभिजीत मुहूर्त- दोपहर में 12:12 से लेकर 12:59 मिनट तक
  • अमृत काल- प्रात: काल में 12:54 से लेकर 02:40 मिनट तक
  • ब्रह्म मुहूर्त- प्रात: काल में 05:03 से लेकर 05:51 मिनट तक

फाल्गुन पूर्णिमा पर स्नान-दान का मुहूर्त

  • सामान्य मुहूर्त- प्रात: काल 06:32 से लेकर सुबह 08:02 मिनट तक
  • लाभ/उन्नति मुहूर्त- सुबह में 08:02 से लेकर 09:31 मिनट तक
  • अमृत मुहूर्त- सुबह में 09:31 से लेकर 11:01 मिनट तक
  • शुभ-उत्तम मुहूर्त- दोपहर में 12:30 से लेकर 02:00 मिनट तक

होलिका दहन का शुभ मुहूर्त

  • भद्रा समापन- 13 मार्च को देर रात 10 बजकर 44 मिनट पर
  • होलिका दहन- 13 मार्च देर रात रात 10 बजकर 44 मिनट के बाद

ये भी पढ़ें- Guru Gochar 2025: गुरु की बदली चाल से इन 3 राशियों को होगा लाभ, बनेंगे बिगड़े काम!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ