हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Darsh Amavasya 2026: 16 या 17 फरवरी, कब है दर्श अमावस्या? जानें सटीक तारीख, पूजा विधि और नियम

Darsh Amavasya 2026: फरवरी महीने में फाल्गुन माह की अमावस्या तिथि आने वाली है. फाल्गुन की अमावस्या को दर्श अमावस्या के नाम से जानते हैं. इस साल दर्श अमावस्या कब है और इस दिन किन नियमों का ध्यान रखना चाहिए चलिए जानते हैं.

विज्ञापन
Photo Credit- Social Media

Darsh Amavasya 2026: पंचांग के अनुसार, हर महीने की अमावस्या तिथि का खास महत्व होता है. हर महीने में आने वाली अमावस्या पर पितरों के तर्पण और पितृ दोष से मुक्ति के उपाय करना बेहद शुभ और फलदायी होता है. अब फरवरी महीने में फाल्गुन माह की अमावस्या आने वाली है. फाल्गुन की अमावस्या को दर्श अमावस्या के नाम से जानते हैं. यह अमावस्या का दिन पितृ दोष के उपाय करने और दान-पुण्य के काम करने के लिए खास होता है.

कब है दर्श अमावस्या? (Darsh Amavasya Kab Hai)

द्रिक पंचांग के अनुसार, फाल्गुग महीने की अमावस्या तिथि 16 फरवरी 2026 की शाम 5 बजकर 34 मिनट से लेकर 17 फरवरी 2026 की शाम को 5 बजकर 30 मिनट तक रहेगी. स्नान-दान के समय को महत्व को देते हुए दर्श अमावस्या फाल्गुन 17 फरवरी 2026, दिन मंगलवार को होगी. चलिए अमावस्या तिथि के खास उपाय और पूजा विधि के बारे में जानते हैं. साथ ही जानते हैं कि, इस दिन किन बातों का खास ध्यान रखना चाहिए.

ये भी पढ़ें – Mahashivratri 2026 Rashifal: महाशिवरात्रि पर ग्रहों का गोचर करेगा कमाल, इन 3 राशियों के सुख-सौभाग्य में होगी वृद्धि

विज्ञापन

दर्श अमावस्या पूजा विधि (Darsh Amavasya Puja Vidhi)

अमावस्या के दिन पितरों की पूजा का महत्व होता है. आप दर्श अमावस्या पर पितरों की पूजा करें. अमावस्या पर आप पवित्र नदी में स्नान करें और इसके बाद विधि-विधान से पितरों का तर्पण करें और पिंडदान करें. इससे पितृ दोष से मुक्ति मिलती है. घर-परिवार में सुख-समृद्धि का वास होता है. आपको अमावस्या के दिन पीपल के पेड़ की पूजा करनी चाहिए और जल अर्पित करना चाहिए. पीपल की जड़ में दीपक जलाना भी शुभ माना जाता है.

दर्श अमावस्या पर न करें ये गलतियां

दर्श अमावस्या के दिन आपको कई गलतियों को करने से बचना चाहिए. आप अमावस्या के दिन भूलकर भी बाल, दाढ़ी और नाखून न काटें. इस दिन यह अशुभ माना जाता है. अमावस्या पर तामसिक चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए और किसी से वाद-विवाद नहीं करना चाहिए.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola