हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Evil Eye Remedies: कैसे पहचाने बुरी नजर? जानें नकारात्मक ऊर्जा के संकेत और बचाव के लिए उपाय

Evil Eye Remedies: बुरी नजर लग जाने के कारण जीवन में कठिनाइयों और उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ता करना पड़ता है. अगर कोई जीवन में अधिक परेशान होता है, तो आम भाषा में अक्सर कहा जाता है कि, किसी की बुरी नजर लग गई है. आइये इसके बारे जानते हैं.

विज्ञापन
Photo Credit- AI

Evil Eye Remedies: किसी को बुरी नजर लग जाती है, तो व्यक्ति जीवन में हमेशा परेशान रहता है. कठिनाइयों और उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ता है. बुरी नजर लगने पर कई संकेत नजर आते हैं. आपको किसी की बुरी नजर लग जाने पर क्या दिक्कतें होती हैं. कई बार व्यक्ति की खुद की बुरी नजर होती है, तो इसका उसके जीवन पर क्या प्रभाव होता है. बुरी नजर लगने के बारे में और इससे बचाव के उपायों के बारे में जानते हैं.

कैसे पहचानें की लग गई है बुरी नजर?

अगर किसी व्यक्ति की बुरी नजर आपको लग जाती है, तो इसका असर आपकी सेहत पर देखने को मिलता है. किसी से मिलने के बाद आपको थकान, कमजोरी और तनाव हो रहा है. यह उसकी बुरी नजर लगने का संकेत हो सकता है. मान्यताओं के अनुसार, इसे नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव माना जाता है. बुरी नजर लगने के कारण आपके काम अटकने लगते हैं. काम में बार-बार बाधाएं आना बुरी नजर का संकेत होता है.

ये भी पढ़ें – Nag Panchami 2026: 16 या 17 अगस्त, कब है नाग पंचमी? जानें सटीक तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

विज्ञापन

काम का बिगड़ना अक्सर ईर्ष्या से जुड़ी नकारात्मक ऊर्जा के कारण होता है. लोग आपको खुश नहीं देखना चाहते हैं. ऐसे में उनकी बुरी नजर के कारण काम बिगड़ते हैं. आपको इससे बचने के लिए अपने प्लान किसी को नहीं बताने चाहिए. अपने लक्ष्यों को हमेशा गुप्त रखना चाहिए. ऐसा करने से आप भविष्य में परेशान हो सकते है. आप कई लोगों के आसपास असहज महसूस करते हैं. उन्हें आपसे ईर्ष्या करते देखते हैं. यह बुरी नजर लगने का कारण बनता है. इन लोगों से दूरी बना लेनी चाहिए.

बुरी नजर से बचने के उपाय

बुरी नजर और नकारात्मक ऊर्जा से बचाव के लिए आपको ऐसे लोगों से दूर रहना चाहिए, जो आपसे ईर्ष्या करते हैं. अपने सभी प्लान को किसी के साथ शेयर करने से बचना चाहिए. आप भविष्य के प्लान दूसरों को बता देते हैं. ऐसे में बुरी नजर लग जाती है. इसके कारण काम बनते बनते बिगड़ जाते हैं. आपको सकारात्मक रहने और बुरी नजर से बचने के लिए पूजा, प्रार्थना और मंत्र जाप करना चाहिए.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें – Sawan 2026: शुरू होने वाला है सावन का पावन महीना, शिव जी की कृपा के लिए घर ले आएं ये 5 चीजें

खुद की बुरी नजर होने के नुकसान और बचाव

कई बार व्यक्ति को खुद की नजर बुरी होने के कारण भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. खुद की नकारात्मक दृष्टि के कारण जीवन पर असर होता है. इसके कारण मन अशांत रहता है. नकारात्मकता के कारण काम बिगड़ने लगते हैं. ईर्ष्या की वजह से मानसिक सेहत पर बुरा असर होता है. इससे बचाव के लिए खुद को नकारात्मक सोच से दूर रखना चाहिए. नकारात्मक लोगों से दूर रहें. ईर्ष्या और अहंकार से बचना चाहिए. आप इन तरीकों से खुद को सकारात्मक व्यक्ति बना सकते हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola