Ekadashi Vrat September 2026: एकादशी का व्रत भगवान विष्णु की पूजा के लिए अच्छा होता है. विष्णु जी की पूजा करने से जीवन सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है. सितंबर महीने में दो एकादशी व्रत पड़ने वाले हैं. सितंबर महीने में भाद्रपद महीने के एकादशी व्रत हैं. भाद्रपद महीने की कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष एकादशी कब है? आप यहां इनकी सटीक तारीख के बारे में जान सकते हैं. आइये एकादशी व्रत के नाम और तारीख के बारे में जानते हैं.
सितंबर कृष्ण पक्ष एकादशी व्रत
सितंबर महीने की कृष्ण पक्ष एकादशी को अजा एकादशी के नाम से जानते हैं. अजा एकादशी व्रत के लिए भाद्रपद कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि का आरंभ 6 सितंबर की शाम को 7 बजकर 29 मिनट पर होगा. तिथि का समापन 7 सितंबर की शाम को 5 बजकर 3 मिनट पर होगा. अजा एकादशी का व्रत 7 सितंबर को रखा जाएगा. व्रत का पारण 8 सितंबर को होगा.
ये भी पढ़ें – September 2026 Festival List: जन्माष्टमी से लेकर गणेश चतुर्थी तक सितंबर में पड़ेंगे कई व्रत-त्योहार, यहां देखें लिस्ट
सितंबर शुक्ल पक्ष एकादशी व्रत
भाद्रपद शुक्ल पक्ष एकादशी व्रत के लिए शुक्ल पक्ष एकादशी तिथि का आरंभ 21 सितंबर की रात को 8 बजे होगा. इस एकादशी वर्त को परिवर्तिनी एकादशी के नाम से जानते हैं. एकादशी तिथि का समापन अगले दिन 22 सितंबर की रात को 9 बजकर 43 मिनट पर होगा. उदयातिथि को महत्व देते हुए. परिवर्तिनी एकादशी का व्रत 22 सितंबर को मनाया जाएगा. इस प्रकार सितंबर महीने में पहली एकादशी 7 सितंबर और दूसरी एकादशी 22 सितंबर को है.
एकादशी व्रत पूजा विधि (Ekadashi Vrat 2026 Puja Vidhi)
एकादशी व्रत पर विष्णु भगवान की पूजा करनी चाहिए. आप सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और इसके बाद साफ वस्त्र पहन लें. सुबह व्रत का संकल्प लें. पूजा स्थान की सफाई कर चौकी लगाएं और पिला कपड़ा बिछाकर विष्णु भगवान की तस्वीर स्थापित करें. विष्णु भगवान की पूजा करें. व्रत के अलगे दिन व्रत का पारण करें.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
ओमान के तट पर जहाज हमले में भारतीय नाविक की मौत
8 hrs agoधनतेरस, दिवाली से लेकर भाई दूज तक की सही तारीख जानें, देखें लिस्ट
9 hrs ago5 नवंबर को है गोवत्स द्वादशी, जरूर करें गायों और बछड़ों की पूजा
11 hrs agoकष्टों से मुक्ति के लिए करें 'श्री सूक्त' का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि
13 hrs agoछोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
15 hrs agoकब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
1 day agoकहीं दीपोत्सव तो कहीं काली पूजा, जानिए इन 4 शहरों से जुड़ा दिवाली का इतिहास
1 day ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
1 day agoदिवाली से पहले क्यों की जाती है घर की डीप क्लीनिंग? जानिए इसके पीछे का कारण
1 day agoधनतेरस पर करें तिजोरी से जुड़े ये 5 उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines