September 2026 Festival List: जन्माष्टमी से लेकर गणेश चतुर्थी तक सितंबर में पड़ेंगे कई व्रत-त्योहार, यहां देखें लिस्ट

September 2026 Festival List: अंग्रेजी कैलेंडर का नौवां महीना सितंबर शुरू हो रहा है. सितंबर महीने में कई व्रत और त्योहार आने वाले हैं. यह महीना धार्मिक दृष्टि से खास रहेगा. आप यहां फेस्टिवल की लिस्ट देख सकते हैं.

VRAT LIST SEP.jpg

सितंबर 2026 व्रत-त्योहार लिस्ट (Photo Credit- AI)

September 2026 Festival List: सिंतबर महीने में हिंदू कैलेंडर के अनुसार, भाद्रपद माह रहेगा. भाद्रपद माह में कई व्रत और त्योहार आते हैं. यह सभी सितंबर के महीने में मनाए जाएंगे. इस महीने अजा एकादशी और परिवर्तिनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा. इसके साथ ही जन्माष्टमी और गणेश चतुर्थी भी सितंबर महीने में है. सितंबर महीने में कौन-कौन से व्रत-त्योहार कब हैं? आप यहां व्रत-त्योहार की लिस्ट को तारीख समेत देख सकते हैं.

विज्ञापन

सितंबर महीने के व्रत त्योहार की लिस्ट (September 2026 Vrat Tyohar List)

1 सितंबर 2026, मंगलवार -नाग पञ्चमी
2 सितंबर 2026, बुधवार – हल षष्ठी, रांधण छठ
3 सितंबर 2026, गुरुवार – शीतला सातम, मासिक कार्तिगाई
4 सितंबर 2026, शुक्रवार – कृष्ण जन्माष्टमी, कालाष्टमी, आद्याकाली जयंती, विंध्यवासिनी जयंती
5 सितंबर 2026, शनिवार – दही हाण्डी, श्री गोगा नवमी, शिक्षक दिवस
7 सितंबर 2026, सोमवार – बछ बारस द्वादशी, अजा एकादशी
8 सितंबर 2026, मंगलवार – कृष्ण दामोदर द्वादशी, पर्यूषण पर्वारम्भ, भौम प्रदोष व्रत
9 सितंबर 2026, बुधवार – मासिक शिवरात्रि

विज्ञापन

10 सितंबर 2026, गुरुवार – पिठोरी अमावस्या, दर्श अमावस्या, अन्वाधान, दैव सावर्णि मन्वादि
11 सितंबर 2026 , शुक्रवार – पोला, वृषभोत्सव, इष्टि, भाद्रपद अमावस्या
12 सितंबर 2026, शनिवार – सामवेद उपाकर्म
13 सितंबर 2026, रविवार – वराह जयन्ती, चन्द्र दर्शन, रूद्र सावर्णि मन्वादि
14 सितंबर 2026, सोमवार – हरतालिका तीज, गणेश चतुर्थी, गणेश उत्सव
15 सितंबर 2026, मंगलवार – ऋषि पञ्चमी, विश्वेश्वरैया जयन्ती, संवत्सरी पर्व, अभियन्ता दिवस
16 सितंबर 2026, बुधवार – बलराम जयन्ती, स्कन्द षष्ठी
17 सितंबर 2026, गुरुवार – ज्येष्ठ गौरी आवाहन, विश्वकर्मा पूजा, कन्या संक्रान्ति
18 सितंबर 2026, शुक्रवार – ललिता सप्तमी, दूर्वा अष्टमी, ज्येष्ठ गौरी पूजा
19 सितंबर 2026, शनिवार – राधा अष्टमी, महालक्ष्मी व्रत आरम्भ, ज्येष्ठ गौरी विसर्जन, मासिक दुर्गाष्टमी

विज्ञापन

21 सितंबर 2026, सोमवार – दशावतार व्रत
22 सितंबर 2026, मंगलवार – कल्कि द्वादशी, परिवर्तिनी एकादशी
23 सितंबर 2026, बुधवार, वामन जयन्ती, भुवनेश्वरी जयन्ती, शरद्कालीन सम्पात
24 सितंबर 2026, गुरुवार – गुरु प्रदोष व्रत
25 सितंबर 2026, शुक्रवार – गणेश विसर्जन, अनन्त चतुर्दशी
26 सितंबर 2026, शनिवार – पूर्णिमा श्राद्ध, भाद्रपद पूर्णिमा व्रत, अन्वाधान
27 सितंबर 2026, रविवार – पितृपक्ष प्रारम्भ, प्रतिपदा श्राद्ध, आश्विन प्रारम्भ, इष्टि
28 सितंबर 2026, सोमवार – द्वितीया श्राद्ध
29 सितंबर 2026, मंगलवार – तृतीया श्राद्ध, महा भरणी, विघ्नराज संकष्टी
30 सितंबर 2026, बुधवार – चतुर्थी श्राद्ध, पञ्चमी श्राद्ध, मासिक कार्तिगाई

सितंबर महीने के सभी व्रत और त्योहार की लिस्ट ऊपर दी गई है. आप यहां सभी व्रत की तारीख समेत लिस्ट देख सकते हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ